-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Use These Methods To Book Delhi Metro Tickets In Minutes Digitally
Travel Tips: मेट्रो कार्ड का रिचार्ज खत्म होने पर नहीं लगना चाहते लाइन में तो इन तरीकों से मिनटों में करें टिकट बुक
- Written By: प्रीति शर्मा
आम आदमी अक्सर किसी भी पास या दूर के सफर के लिए मेट्रो का ही चुनाव करता है। लेकिन सफर के दौरान यात्रियों को सबसे बड़ी परेशानी मेट्रो कार्ड में बैलेंस करने की होती है।

मेट्रो कार्ड का रिचार्ज खत्म होने नहीं लगना चाहते लाइन में तो इन तरीकों से मिनटों में करें टिकट बुक
Metro Card Recharge Tips: दिल्ली की सड़कों पर अक्सर आपने ट्रैफिक जाम देखा होगा। सड़कों और ओवर ब्रिज के बावजूद भी दिल्ली में ऑफिस टाइमिंग के समय हर जगह भीड़ भाड़ देखी जा सकती है। ऐसे में लोग घंटों जाम में फंस जाते हैं और ऑफिस या किसी काम पर पहुंचने में उन्हें देरी हो जाती है। ऐसे में लोग बस या ऑटो नहीं बल्कि मेट्रो से सफर करना पसंद करते हैं। दिल्ली मेट्रो आबादी के लिए बहुत ही फायदेमंद है क्योंकि यह पैसा और समय दोनों का बचाव करती है। आम आदमी अक्सर किसी भी पास या दूर के सफर के लिए मेट्रो का ही चुनाव करता है। लेकिन सफर के दौरान यात्रियों को सबसे बड़ी परेशानी मेट्रो कार्ड में बैलेंस करने की होती है।
सुबह के समय जब हम ऑफिस जाने के लिए लेट होते हैं और उस समय रिचार्ज खत्म हो जाए तो बहुत ही गुस्सा आता है। ऐसे में आपको स्टेशन काउंटर पर पहुंचकर लंबी लाइन में लगकर रिचार्ज करना पड़ता है। इसके अलावा टोकन लेने के लिए भी लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ता है। ऐसे में बहुत सारा समय भी बर्बाद हो जाता है। इस वजह से यात्रियों की सुविधा के लिए डीएमआरसी ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा लेकर आई है। लेकिन जो लोग इस बारे में नहीं जानते हैं उनके लिए यह आर्टिकल काम आ सकता है। कुछ आसान तरीकों से आप भी ऑनलाइन मेट्रो टिकट आसानी से बुक कर सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के 3 शूटर्स को किया गिरफ्तार; कई वारदातों में थे वॉन्टेड, उगलेंगे कई बड़े राज
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, 6 महीने में कटे 48 लाख चालान, जानें किस राज्य ने बनाया रिकॉर्ड
इन तरीकों से कर सकते हैं मेट्रो रिचार्ज
व्हाट्सएप हर कोई चलाता है जिससे आप दिल्ली मेट्रो का टिकट आसानी से बुक सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको मोबाइल पर 9650855800 पर व्हाट्सएप मैसेज करना होगा। सबसे पहले नंबर पर Hi लिखें। इसके बाद अपनी पसंदीदा भाषा का चुनाव करें। अब बाय टिकट के ऑप्शन पर जाकर स्टेशन की सही लोकेशन डालें। स्टेशन की लोकेशन सेलेक्ट करने के बाद पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक करें और यूपीआई की मदद से भुगतान करें। इस तरह आसानी से आपके फोन में मेट्रो टिकट आ जाएगा।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
अगर आप कार्ड ऑनलाइन यूपीआई ऐप की मदद से करना चाहते हैं तो इससे भी आसानी से रिचार्ज हो जाएगा। इसके लिए आपको लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। यूपीआई एप में मेट्रो ऑप्शन सेलेक्ट करें और बाद में कार्ड पर लिखे नंबर को डायल करें। अब पसंद के अनुसार भुगतान करें। इसमें आप 100 से 1000 रुपए तक का ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं।
Use these methods to book delhi metro tickets in minutes digitally
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM













