बकरीद का त्यौहार मनाने के लिए दिल्ली एनसीआर की ये जगह हैं परफेक्ट, अपनों के साथ मनाएं खुशियां

दिल्ली में कई ऐसी बेहतरीन जगह है जहां पर बकरीद का जश्न बहुत ही खास तरीके से मनाया जाता है। यहां की गलियों में बकरीद की रौनक देखने को मिलती है। इस बार आप भी परिवार के साथ इन जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं।
ईद का त्यौहार मनाने के लिए दिल्ली एनसीआर की ये जगह हैं परफेक्ट, मजा होगा दोगुना
दिल्ली में ईद पर घूमने की जगह (सौ. सोशल मीडिया)
Updated on

बकरीद का त्यौहार खुशियों को अपने साथ लेकर आता है। इसका जश्न शानदार तरीके से मनाने के लिए दिल्ली एनसीआर की कुछ जगहों पर जा सकते हैं। यहां चारों तरफ बाजारों में रौनक, स्वादिष्ट व्यंजन इस पर्व को खास बनाने में मदद करते हैं। अगर आप भी इस बार ईद कुछ खास तरीके से मनाना चाहते हैं तो दिल्ली की कुछ प्रसिद्ध जगहों पर जा सकते हैं। यहां पर परिवार या दोस्तों के साथ बकरीद की रौनक देखने को मिलेगी।

जामा मस्जिद और पुरानी दिल्ली

जामा मस्जिद दिल्ली की वह जगह है जहां पर बकरीद बहुत शानदार तरीके से मनाई जाती है। यहां पर हजारों लोग नमाज साथ में पढ़ते हैं और मस्जिद के पास बाजारों में घूम सकते हैं। चांदनी चौक, मटिया महल और कबाब गली के अलावा खाने के लिए बिरयानी, कबाब, शीर खुरमा, फिरनी जैसी चीजों को ट्राई कर सकते हैं।

हजरत निजामुद्दीन दरगाह

दिल्ली की ऐतिहासिक जगह पर बकरीद के दिन खास माहौल रहता है। दरगाह पर कव्वालियां गूंजती हैं और लोगों की दुआओं में माहौल भक्ति में डूबा रहता है। यहां पर आप शांति और सुकून के पल बिता सकते हैं।

ओखला और जाकिर नगर की गलियां

ओखला और जाकिर नगर में बकरीद की रौनक बहुत खास होती है। यहां पर ईद की तैयारियां बहुत पहले ही शुरू हो जाती हैं। पारंपरिक दुकान, चूड़ियां, इत्र और सेवइयां हर किसी को अपनी तरफ खींचती हैं। रात के समय इन गलियों में घूमने जा सकते हैं।

इंडिया गेट और सीपी

मॉर्डन अंदाज में बकरीद सेलिब्रेट करना है तो इंडिया गेट और कनॉट प्लेस यानी सीपी जा सकते हैं। दोस्तों और परिवार के साथ घूमने के लिए यह बेहतरीन जगह है। यहां पर पिकनिक, आउटिंग और खाने पीने की चीजें साथ में ले जा सकते हैं। शाम के समय इंडिया गेट पर लाइटिंग और ताजी हवा घूमने का मजा डबल कर देती है।

बकरीद का त्यौहार सिर्फ पर्व नहीं बल्कि भाईचारे, प्रेम और संस्कृति का प्रतीक है। दिल्ली की मशहूर जगह इस उत्सव को और खास बनाने में मदद करेगी। यहां पर बिताई हुई शाम बिल्कुल यादगार हो सकती है। यहां पर आकर आपकी खुशियां दोगुनी हो जाएंगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com