राजस्थान की शान हैं ये ऐतिहासिक किले, जो ट्रिप को बना देंगे यादगार

Rajasthan Historical Forts: राजस्थान के प्रसिद्ध किले घूमने के लिए बहुत ही अच्छा विकल्प रहेगा। इन किलों की खूबसूरती, वास्तुकला, ऐतिहासिकता, नजारे आदि इन्हें खास बनाते हैं जिन्हें आप जरूर देखें।
राजस्थान की शान हैं ये ऐतिहासिक किले, जो ट्रिप को बना देंगे यादगार
राजस्थान का किला (सौ. फ्रीपिक)
Published on: 
Updated on: 

Famous Rajasthan Forts: राजस्थान भारत का सबसे अनोखा और ऐतिहासिक शहर है जो इतिहास प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। यहां की कहानियां, इतिहास, कला एवं संस्कृति लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। राजस्थान की खासियत यहां मौजूद किले भी हैं जो आपके ट्रैवल लिस्ट में जरूर होने चाहिए। इन किलों को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

आज हम आपको राजस्थान के कुछ खूबसूरत और शानदार किलों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आप अपनी अलगी छुट्टी प्लान कर सकते हैं।

जयगढ़ किला

राजस्थान का आमेर किला रक्षा के लिए बनवाया गया था। इसकी दीवारें मजबूत हैं और पहाड़ियों पर मीलों तक फैली हुई है। इस किले में जयवाना तोप है जो अब तक की बनी हुई सबसे बड़ी तोप मानी जाती है। इस किले में प्रहरीदुर्ग, लंबे गलियारे, छोटे संग्रहालय भी है। इस किले के ऊपर से सूर्यास्त के समय बहुत ही अद्भुत नजारा देखने को मिलता है।

आमेर किला

भारत के सबसे प्रसिद्ध किलों में से एक आमेर का किला पहाड़ी पर स्थित है। इस किले के अंदर शीशी की कारीगरी, संगमरमर  के हॉल और संकरे रास्ते हैं। इस किला का मुख्य आकर्षण शीश महल है। जब यहां दीया जलाया जाता है तो पूरा कमरा जगमगा उठता है। किले से माओटा झील और उसके पास की पहाड़ियों का भी सुंदर नजारा दिखता है।

जैसलमेर किला

भारत के अन्य किलों से अलग पहचान रखने वाला जैसलमेर का किला काफी खूबसूरत है। आज भी लोग इसके अंदर रहते हैं। यह किला रेगिस्तान से उभरे किसी विशाल रेत के महल जैसा दिखता है। इसकी संकरी गलियां ऐसी लगती हैं जैसे आप अतीत से गुजर रहे हैं। रोशनी से जगमगाता हुआ यह किला रात को बहुत ही खूबसूरत लगता है।

मेहरानगढ़ किला

जोधपुर के नीले घरों के ऊपर स्थित यह किला भारत के सबसे मजबूत और प्रभावशाली किलों में शामिल है। इतिहास में रुचि रखते हैं तो इस किले को जरूर एक्सप्लोर करें। यहां की विशाल दीवार और रंगीन कांच की खिड़कियां, आंगन और पुराने हथियार देखने में आकर्षक लगते हैं। इस किले से आप पूरा शहर देख सकते हैं।

राजस्थान के इन प्रसिद्ध किलों को परिवार या दोस्तों के साथ एक्सप्लोर किया जा सकता है। यहां पर आपको इतिहास और कला के बारे में जानने को मिलेगा।