राजस्थान की दादियों का ‘स्वैग’ वायरल: 75 की उम्र में खुद संभाली बाइक की कमान; वीडियो वायरल

Grandmother Riding Bike : राजस्थान की बुजुर्ग दादियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें 75-80 साल की महिलाएं बाइक चलाती नजर आ रही हैं। उनका आत्मविश्वास लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
A viral video shows elderly grandmothers from Rajasthan confidently riding a bike.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Rajasthan Grandmother Riding Bike Viral Video : राजस्थान से सामने आया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। कहा जाता है कि उम्र सिर्फ एक नंबर होती है, और इस वायरल क्लिप में यही बात सच साबित होती दिख रही है।

वीडियो में नजर आ रहीं महिलाएं करीब 75 से 80 साल की बताई जा रही हैं, लेकिन उनका आत्मविश्वास और जोश देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता।

बुजुर्ग दादियों ने बाइक पर दिखाया स्वैग

वीडियो में एक बुजुर्ग दादी सबसे आगे बैठकर बाइक स्टार्ट करती नजर आती हैं। उनके पीछे दो अन्य बुजुर्ग महिलाएं और एक बुजुर्ग पुरुष बैठे हुए हैं। यानी एक ही बाइक पर कुल चार लोग सवार हैं।

खास बात यह है कि बाइक कोई युवा नहीं, बल्कि दादी खुद चला रही हैं। वह आराम से गियर लगाती हैं और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़ जाती हैं। उनके चेहरे पर न डर दिखता है और न ही कोई झिझक-सिर्फ आत्मविश्वास और जिंदादिली नजर आती है।

दादियों की हिम्मत की जमकर तारीफ

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @iNikhilsaini नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। सामने आते ही हजारों लोगों ने इसे देखा, लाइक किया और शेयर किया। कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने दादियों की हिम्मत की जमकर तारीफ की।

कई लोगों ने लिखा कि ऐसी जिंदादिल दादियां हर घर में होनी चाहिए, तो कुछ ने इसे उम्र की सीमाओं को तोड़ने वाली मिसाल बताया। यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि अगर मन में हौसला हो, तो उम्र कभी भी सपनों और आत्मविश्वास के रास्ते में बाधा नहीं बनती।

Navbharat Live
navbharatlive.com