-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Gen Z Year End 2025 Travel Trends Are Religious Destinations Rather Goa Thailand
गोवा-थाईलैंड नहीं, तीर्थ स्थान बन रहे Year End पर लोगों की पहली पसंद; ये हैं Gen Z की फर्स्ट चॉइस
- Written By: प्रीति शर्मा
Travel Trends 2025: इस साल जेन जी की ट्रैवल लिस्ट में गोवा या थाईलैंड नहीं बल्कि भारत के कुछ धार्मिक स्थल टॉप पर रहे हैं। अयोध्या, हरिद्वार, वाराणसी जैसी जगहों को ज्यादातर लोगों ने टैवल के लिए चुना।

इयर इंड ट्रैवल ट्रेंड (सौ. सोशल मीडिया)
Year End Travel Trend: इयर एंड ट्रेंड में इस साल कुछ बदलाव देखने को मिला है। जहां पहले लोग गोवा और थाईलैंड जैसे जगहों पर क्रिसमस और न्यू इयर ट्रिप के लिए जाते थे, वहीं अब ज्यादातर लोग इस चीज से बोर हो गए हैं। इस साल देखा गया है कि लोग भीड़भाड़ और पार्टी कल्चर से दूर हटकर सुकून, अध्यात्म और शांत माहौल की तलाश में निकल रहे हैं। खास बात यह है कि Gen Z भी इसमें शामिल है। इस बार लोगों को अयोध्या, वाराणसी, ऋषिकेश और अमृतसर जैसे तीर्थस्थल बड़ी संख्या में आकर्षित कर रहे हैं।
पर्यटन उद्योग के अधिकारियों के अनुसार पिछले साल से घरेलू तीर्थ यात्राओं में तेज वृद्धि देखी गई है और साल के अंत में भी यही रुझान बने रहने की उम्मीद है। खास बात यह है कि युवा वर्ग यानी जेन जी भी आध्यात्मिक अनुभव और अन्य गतिविधियों के लिए तीर्थस्थलों की ओर जा रहे हैं। मथुरा से लेकर उडुपी और काशी की विशालाक्षी से मदुरई की मीनाक्षी तक सब जगह लोग जाना चाहते हैं।
जेन जी की आध्यात्मिक यात्रा
उत्तर प्रदेश ने इस साल पहले ही पिछले साल के कुल पर्यटक आगमन के आंकड़े को पार कर लिया है। इस साल उम्मीद है कि यूपी में पर्यटकों का प्रभाव बना रहेगा। सबसे ज्यादा प्रभाव अयोध्या-प्रयागराज-काशी त्रिवेणी का रहा है। जिसमें यात्री अयोध्या के राम मंदिर, प्रयागराज के त्रिवेणी संगम और काशी के घाटों की आध्यात्मिकता को यात्रा से जोड़ते हैं। यह त्रिकोण इस साल भारत के सबसे ज्यादा लोकप्रिय तीर्थ मार्गों में से एक बन गया है। इसके अलावा साल के अंत में वाराणसी, ऋषिकेश,हरिद्वार और अमृतसर सबसे ट्रेंडिंग डेस्टिनेशन मानी गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
यूपी में कहर बरपाने लगा मानसून: 75 जिलों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO

क्रिसमस और न्यू ईयर हॉलिडे सीजन के लिए वाराणसी, तिरुपति और अयोध्या के लिए फ्लाइट बुकिंग ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफार्म पर पिछले साल की तुलना में 25 से 30 प्रतिशत बढ़ी है।
भारत में आध्यात्मिक यात्रा अब सिर्फ अनुष्ठानों तक सीमित नहीं रही, बल्कि पुनः खोज और माइंडफुलनेस को भी शामिल करती है।
श्रीशैलम, कुर्नूल, भद्राचलम, तिरुपति और कडप्पा जैसे मंदिर के लिए बस खोजें भी साल-दर-साल 50-55% बढ़ी हैं, जो दिखाती हैं कि आध्यात्मिक डेस्टिनेशन छुट्टियों के लिए यात्रियों की पसंद बने हुए हैं।
यह भी पढ़ें:- दिसंबर में परिवार के साथ दिल्ली की इन जगहों पर मनाएं पिकनिक, मौज-मस्ती में नहीं रहेगी कसर
पिछले साल के मुकाबले बढ़ा क्रेज
करीब 12 प्रतिशत जेन जी आध्यात्मिक यात्रा पर जाने वाले हैं जिसमें पिछले साल की तुलना में 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए फ्लाइट टिकट बुकिंग में भी 25-30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
रामलला के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
रामलला के दर्शन के लिए इस साल भारी भीड़ देखने को मिली। साल 2024 में 164.4 मिलियन पर्यटक अयोध्या आए थे। जो 2025 में जनवरी से जून के बीच बढ़कर 238.2 मिलियन हो गए। वहीं प्रयागराज में इस साल सबसे ज्यादा उछाल देखा गया।
उज्जैन, तिरुपति और द्वारका जैसे अन्य स्थानों की खोजों में भी वृद्धि हो रही है। वाराणसी और द्वारका में सबसे ज्यादा खोज वृद्धि दर्ज की गई है जो क्रमशः 31% और 27% बढ़ी है। तीर्थ यात्रा में प्रीमियम सेवाओं की मांग भी बढ़ रही है। 7,000 रुपये से ऊपर के कमरों की बुकिंग 20% बढ़ी है और पिछले तीन वर्षों में लोकप्रिय स्थानों पर बनने वाले कुल होटल कमरों में से एक तिहाई से अधिक इसी श्रेणी में हैं।
Gen z year end 2025 travel trends are religious destinations rather goa thailand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: वृषभ और तुला का जागेगा भाग्य, मकर को होगा धन लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
Jul 28, 2026 | 12:05 AMछिंदवाड़ा में जंतर-मंतर जैसे हालात; एसएके नर्सिंग कॉलेज की 60 छात्राएं न्याय की लड़ाई में सड़क पर उतरीं
Jul 27, 2026 | 11:59 PMMBBS इंटर्नस की मांगो को लेकर उमंग सिंघार ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र; शीघ्र निर्णय लेने का किया आग्रह
Jul 27, 2026 | 11:41 PMदमोह: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत, युवक पर पेट्रोल पंप निर्माण के लिए गड्ढा खुदवाने का आरोप
Jul 27, 2026 | 11:27 PMडिंडौरी: हत्या कर जंगल भागे आरोपी को समनापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Jul 27, 2026 | 11:17 PMअमित शाह से मिले तटकरे और सुप्रिया, महाराष्ट्र में फिर बड़ा उलटफेर? NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकले तेज
Jul 27, 2026 | 11:17 PMहार्दिक पांड्या के बदले 2 खिलाड़ी और ₹10 करोड़ का ऑफर, CSK के ये प्लेयर्स को मुंबई इंडियंस में जाएंगे!
Jul 27, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM













