- Hindi News »
- Travel »
- Best Places In Delhi For Picnic With Family In December
दिसंबर में परिवार के साथ दिल्ली की इन जगहों पर मनाएं पिकनिक, मौज-मस्ती में नहीं रहेगी कसर
Best Picnic Spots in Delhi: दिल्ली में सर्दियों के समय बहुत ही सुहाना मौसम रहता है और यह समय परिवार के साथ पिकनिक मनाना का सबसे अच्छा समय है। ऐसे में आप दिल्ली की कई जगहों पर जा सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा

दिल्ली में पिकनिक की जगहें (सौ. फ्रीपिक)
Picnic Spots in Delhi: सर्दियों के समय घर से बाहर निकलकर धूप लेना, ताजी हवा में बैठना और सुंदर जगहों का आनंद लेना परिवार के साथ जरूर बनता है। छुट्टी या वीकेंड पर परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं तो दिल्ली में कुछ जगहों पर मौज मस्ती की जा सकती है। यहां पर कई जगह है जहां बच्चों के साथ जमकर एंजॉय किया जा सकता है और प्रकृति का भी आनंद लिया जा सकता है।
आज हम आपको दिल्ली की कुछ ऐसी बेहतरीन जगहों के बारे में बताएंगे जहां पर आप सर्दियों में पिकनिक मनाने जा सकते हैं।
ओखला पक्षी अभयारण्य
शांत वातावरण और पक्षियों को देखने का मन है तो ओखला बर्ड सेंक्चुरी आ सकते हैं। यह जगह परिवार के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां पर आपको 300 से ज्यादा पक्षी की प्रजातियां देखने को मिलेंगी। बैठने के लिए आरामदायक जगह है जो पिकनिक के लिए सही है। यहां पर एंट्री के लिए 30 रुपए देने होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पेशे से इंजिनियर, पैशन से उग्रवादी…STF ने नोएडा हिंसा के मास्टरमाइंड को तमिलनाडु से दबोचा; ऐसे भड़काई हिंसा
Donald Trump ने तरणजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उपराज्यपाल नियुक्त होने पर दी हार्दिक बधाई
चंद रुपयों के लिए कत्लेआम! CR पार्क में पड़ोसी ने चाकू से गोदकर बाप-बेटे को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत
Delhi News: आतिशी के पिता विजय सिंह का निधन, अफजल गुरु विवाद और वामपंथी विचारधारा से सुर्खियों में रहे
इंडिया गेट
दिल्ली की सबसे पसंदीदा जगह इंडिया गेट पर भी बच्चों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। यहां पर बच्चों को खूब मजा आएगा। इंडिया गेट के सामने तस्वीरें खिंचवाएं जो हमेशा के लिए याद बन जाएगी।
लोधी गार्डन
जो लोग इतिहास और हरियाली को प्यार करते हैं उनके लिए लोधी गार्डन एक शानदार जगह है। हरे भरे लॉन, शांत तालाब और प्राचीन कब्रों के साथ लोधी गार्डन बहुत ही बड़ा है। यहां पर सुकून का माहौल रहता है। कई बार एक्टर्स भी यहां आकर समय बिताते हैं।
लौधी गार्डन (सौ. फ्रीपिक)
यह भी पढ़ें:- भारत से सिर्फ 40 हजार के बजट में करें इंटरनेशनल ट्रिप, एक्सपीरियंस होगा फुल मजेदार
सुंदर नर्सरी
हुमायूं के मकबरे के पास स्थित सुंदर नर्सरी दिल्ली के बेहतरीन जगहों में से एक है। जहां पर प्रकृति की खूबसूरती को संजो कर रखा गया है। यह 16वीं सदी का हेरिटेज गार्डन है जो पिकनिक के लिए एकदम परफेक्ट स्पॉट है। लॉन, छायादार पेड़ और पिक्चर परफेक्ट बैकग्राउंड इस जगह को आदर्श बनाते हैं। यहां पर सर्दियों के समय नाश्ता लेकर आएं और मजे करें।
डियर पार्क, हौज खास
शहर से बाहर नहीं जाना चाहते हैं और अभयारण्य का अनुभव लेना चाहते हैं तो डियर पार्क आ सकते हैं। यह पिकनिक के लिए बहुत ही बेहतरीन जगह है। यहां पर हिरण, खरगोश और मोर देखने को मिल सकते हैं। इस पार्क में एक शानदार झील है जिसके सामने आप फोटोग्राफी कर सकते हैं। साथ ही ऐतिहासिक मकबरा भी है। परिवार के साथ यहां पर आराम से समय बिता सकते हैं।
यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क
दिल्ली का यह खूबसूरत और अनोखा पार्क चारों तरफ हरियाली से घिरा हुआ है। शहरी जीवन से दूर किसी शांत जगह समय बिताना चाहते हैं तो यहां पर आ सकते हैं। यहां पर बच्चे आराम से इधर-उधर भागकर खेल सकते हैं। परिवार के साथ घूमने के लिए दिल्ली में यह अच्छा और सस्ता विकल्प है।
Best places in delhi for picnic with family in december
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सन एंटरप्राइज के MD जॉय कामदार गिरफ्तार, कोलकाता में ED की बड़ी रेड! डिप्टी कमिश्नर भी रडार पर
Apr 19, 2026 | 06:45 PMLIVEPBKS vs LSG Live Score: पंजाब किंग्स का विजय रथ रोक पाएंगी पंत की सेना, थोड़ी देर में होना है टॉस
Apr 19, 2026 | 06:43 PMDale Steyn ने सनराइजर्स हैदराबाद को लेकर किया बड़ा दावा, CSK के खिलाफ मिली जीत हो सकती है टर्निंग प्वाइंट
Apr 19, 2026 | 06:41 PMVarun Dhawan Dance: ‘भारत के सबसे बड़े कुंवारे के साथ…’, वरुण धवन ने सलमान खान संग डांस पर जताई घबराहट
Apr 19, 2026 | 06:40 PMअब और नरमी नहीं चलेगी… ट्रंप का ईरान को ‘विनाशकारी’ धमकी, परमाणु डील ठुकराई तो राख कर देंगे बिजली प्लांट
Apr 19, 2026 | 06:39 PMहरियाणा में रेवाड़ी की झुग्गियों में लगी भयानक आग, एक के बाद एक फटे कई सिलेंडर, धमाकों की आवाज से दहला इलाका
Apr 19, 2026 | 06:31 PMतमिलनाडु के कट्टानारपट्टी में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका,16 लोगों की मौत, कई लोगों के झुलसने की आशंका
Apr 19, 2026 | 06:26 PMवीडियो गैलरी

ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM
शर्मनाक! हाथ में सिगरेट, टेबल पर शराब और मास्टर जी जांच रहे बोर्ड की कॉपियां; देखिए VIDEO
Apr 18, 2026 | 10:17 PM
अखिलेश यादव की तारीफ पड़ी भारी? जिस दुकान पर पी थी चाय, वहां ताला लटकाने पहुंची प्रशासन की टीम
Apr 18, 2026 | 10:08 PM
सिर्फ 2 रसगुल्ले खाने पर इतनी बड़ी सजा, ठेकेदार ने बच्चे को डीजल डालकर लगा दी आग, वारदात जान खून खौल उठेगा!
Apr 18, 2026 | 09:58 PM














