दिल्ली के पास इन जगहों पर घूमने का तुरंत बना सकते हैं प्लान, नहीं होगी बजट की टेंशन
Places Near Delhi Under Budget: हमारी बिजी लाइफस्टाइल और बजट की कमी की वजह से हम ज्यादातर जगहों पर जाने का प्लान तो करते हैं लेकिन जा नहीं पाते हैं। लेकिन अगर आप दिल्ली रहते हैं तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। आज हम आपको दिल्ली से नजदीक कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप दो हजार तक के बजट में एक्सप्लोर कर सकते हैं। दोस्तों या पार्टनर के साथ इन जगह पर छोटी सी मजेदार ट्रिप प्लान की जा सकती है।
उत्तर प्रदेश की यह जगह दिल्ली से सिर्फ 200 रुपए में पहुंचा जा सकता है। यहां पर घूमने के लिए कई सारे खूबसूरत मंदिर हैं जो पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। कृष्ण जन्मभूमि मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर आदि यहां पर आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। यहां पर आप दो हजार से भी कम में घूमने का प्लान कर सकते हैं। दोस्तों या पार्टनर के साथ बजट ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो यह जगह बेस्ट रहेगी।
दिल्ली से राजस्थान की दूरी ज्यादा नहीं है यह सिर्फ 120 किमी है। यहां पर ऐतिहासिक और प्राचीन किलों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां पर नीमराना फोर्ट जाकर खूबसूरत नजारों का दीदार कर सकते हैं। इस किले की वास्तुकला और शानदार नजारे आपके ट्रिप को शानदार बना देंगे। यहां पर कम बजट में भी घूमा जा सकता है। इसके अलावा खाने पीने की चीजें भी यहां सस्ती हैं।
राजस्थान (सौ. सोशल मीडिया)
किसी ठंडी जगह की तलाश में हैं तो हिमाचल प्रदेश की ट्रिप प्लान की जा सकती है। यहां पर कसौली या मनाली जैसी जगहों पर जा सकते हैं। प्राकृतिक खूबसूरती के बीच मानसिक शांति में कुछ समय बिताया जा सकता है। दिल्ली से कसौली की दूरी सिर्फ 290 किमी है। शांत वातावरण और जंगलों से भरे नजारे देखने के लिए इस जगह पर जा सकते हैं।
उत्तराखंड की यह जगह बहुत ही खूबसूरत है। प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत नजारा दिखाती यह जगह लोगों को अपनी तरह आकर्षित करती है। यहां पर आप दिल्ली से घूमने का प्लान कर सकते हैं। यहां पहुंचने के लिए आपको 7 घंटे लगेंगे। ट्रेन या बस का किराया भी दिल्ली से नैनीताल का सस्ता है।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
दिल्ली से करीब 230 किमी दूर स्थित आगरा घूमने के लिए अच्छी जगह है। बजट ट्रिप के लिए यह जगह आपको काफी सुकून देगी। ऐतिहासिक मस्जिदों और मकबरों के लिए पहचानी जाने वाली यह जगह दोस्तों के साथ एक बार जरूर जाएं। यहां आप कार या बाइक से भी ट्रिप कर सकते हैं।