- Hindi News »
- Travel »
- Patna To Prayagraj Direct Bus Services Started For Mahakumbh 2025 Know How Much Is Fare
महाकुंभ के लिए पटना से प्रयागराज जाना हुआ आसान, बस के जरिए श्रद्धालु कर सकते हैं यात्रा, जानें कितना है किराया
महाकुंभ में शामिल होने के लिए श्रद्धालु प्रयागराज जा रहे हैं। जिसके लिए लोग फ्लाइट, गाड़ी, कार और ट्रेन का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन अब श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पटना से प्रयागराज तक के लिए बस सेवा शुरू की गई है।
- Written By: प्रीति शर्मा

महाकुंभ के लिए पटना से प्रयागराज जाना हुआ आसान, बस के जरिए श्रद्धालु कर सकते हैं यात्रा, जानें कितना है किराया
पटना: महाकुंभ में शामिल होने के लिए श्रद्धालु प्रयागराज जा रहे हैं। जिसके लिए लोग फ्लाइट, गाड़ी, कार और ट्रेन का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन अब श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पटना से प्रयागराज तक के लिए बस सेवा शुरू की गई है। जिसकी वजह से अब आपको ट्रेन की भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा। यात्री स्पेशल ट्रेन और सामान्य ट्रेनों में खचाखच भरे हुए हैं। ऐसे में बस सेवा का शुरू होना किसी राहत से कम नहीं है। यह सेवा बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से पटना से प्रयागराज के बीच दो बसों को चलाने का निर्णय लिया गया है।
इन बसों का परिचालन शुरू हो गया है। अगर आप भी पटना से प्रयागराज का सफर करना चाहते हैं तो इसके लिए किराया 550 रुपए है। बता दें कि ये बसें रात के समय चलेंगी और अलगी सुबह गंतव्य तक पहुंच जाएंगी। पटना से प्रयागराज बस सेवा 31 जनवरी से लेकर 28 फरवरी तक जारी रहेगी। महाकुंभ मेले की भीड़ को देखते हुए पटना सरकार ने यह फैसला लिया है। परिवहन संजय कुमार अग्रवाल ने इस नई बस सेवा की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि सेवा विशेष रूप से महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए की गई है। जिसमें उन्हें सुरक्षा, आरामदायक सफर और कम किराया देना होगा।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर में 10 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक बस स्टैंड; 79 वर्षों का लंबा इंतजार हुआ खत्म
मुंबई में स्कूल बसों पर RTO की बड़ी कार्रवाई; 139 वाहनों पर जुर्माना, सुरक्षा नियमों की खुली पोल
गोंदिया: सालेकसा में जर्जर यात्री प्रतीक्षालयों से बढ़ी परेशानी, गर्मी में सड़क किनारे इंतजार को मजबूर यात्री
वसई-विरार: फ्री बस सफर के लिए तुरंत करें यह काम! 31 मार्च के बाद बेकार हो जाएंगे पुराने पास, नई गाइडलाइन जारी
कितने बजे से चलेगी बस
पटना से प्रयागराज चलने वाली ये दो बस नॉन एसी हैं जिसमें कुल 42 सीटें हैं। यह बस सेवा 28 फरवरी 2025 तक जारी रहेगी। बता दें पटना से यह बस सुबह 8 बजे से चलेगी और अगले दिन सुबह 4 बजे तक प्रयागराज पहुंचा देगी। वहीं प्रयागराज से यह बस रात 10 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 5 बजे पटना पहुंचा देगी। इस समय के अनुसार श्रद्धालुओं को अपनी योजना बनाने में मदद मिलेगी।
पटना से प्रयागराज के लिए बसें गांधी मैदान वाले बस स्टैंड से मिलेगी। अगर आप बस का टिकट लेना चाहते हैं तो इसके लिए आप बस स्टैंड स्थित काउंटर से टिकट ले सकते हैं। जिसकी कीमत प्रति यात्री 550 रुपए है। बस स्टैंड के काउंटर से ही टिकट बुक होगी। इसमें आप आने और जाने की बुकिंग एक साथ भी कर सकते हैं।
Patna to prayagraj direct bus services started for mahakumbh 2025 know how much is fare
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: ‘पंजाब किंग्स के खिलाफ चलेगा संजू सैमसन का बल्ला’, भारत के पूर्व खिलाड़ी ने की बड़ी भविष्यवाणी
Apr 03, 2026 | 04:59 PMतमिलनाडु चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 27 उम्मीदवारों की लिस्ट, इन 27 उम्मीदवारों पर खेला दांव
Apr 03, 2026 | 04:54 PMDigiLocker का नया फीचर काम करेंगा आसान, बिजली बिल के लिए अब नहीं लगानी पड़ेगी लाइन
Apr 03, 2026 | 04:49 PMतेजस की उड़ान में देरी पर HAL का सख्त एक्शन, अमेरिकी कंपनी GE पर ठोका जुर्माना; जानें क्या है पूरा विवाद
Apr 03, 2026 | 04:48 PMकब है Anusuya Jayanti 2026? जानिए सही तिथि और इस विशेष दिन विधिवत पूजा की महिमा
Apr 03, 2026 | 04:47 PMगोंदिया में किसानों ने चुकाया 246 करोड़ का फसल कर्ज, 92% से ज्यादा वसूली
Apr 03, 2026 | 04:46 PMनागपुर में SRPF जवान की सरेराह हत्या, नाबालिग बेटी से अफेयर का विरोध करने पर प्रेमी ने सीने में घोंपा चाकू
Apr 03, 2026 | 04:45 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














