- Hindi News »
- Health »
- Take Up Yoga To Combat The Opioid Problem
क्या आप भी ओपिओइड की समस्या से है परेशान, तो अपना लीजिए योग का तरीका, 4 गुना तेज रिकवरी
Yoga For Opioid Addiction: यहां पर स्टडी के अनुसार कहा गया है कि, योग ओपिओइड विड्रॉल के लक्षणों से तेजी से उबरने में मदद कर सकता है, साथ ही नींद की गुणवत्ता बढ़ती है और दर्द से राहत भी मिलती है।
- Written By: दीपिका पाल

ओपिओइड की समस्या (सौ.सोशल मीडिया)
Opioid Withdrawal Recovery: योग सेहत का पूर्ण आधार होता है जिसे रोजाना अपने दैनिक जीवन में शामिल करने से शरीर के अंदरूनी और बाहरी रूप से मजबूती मिलती है। तनाव की समस्या की वजह से ओपिओइड विड्रॉल हो जाता है। इस समस्या से कई लक्षण नजर आते है। यहां पर स्टडी के अनुसार कहा गया है कि, योग ओपिओइड विड्रॉल के लक्षणों से तेजी से उबरने में मदद कर सकता है, साथ ही नींद की गुणवत्ता बढ़ती है और दर्द से राहत भी मिलती है।
जानिए क्या कहती है स्टडी
यहां पर जामा साइकियाट्री जर्नल में प्रकाशित इस रैंडमाइज्ड क्लिनिकल ट्रायल में, भारत के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंसेज (निमहांस), बेंगलुरु और हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के रिसर्चर ने 59 पुरुष प्रतिभागियों पर अध्ययन किया, जो ओपिओइड यूज डिसऑर्डर से पीड़ित थे। जहां पर योग ग्रुप में शामिल लोगों को स्टैंडर्ड बुप्रेनॉर्फिन ट्रीटमेंट के साथ 45 मिनट की योग सेशन दी गई, जबकि कंट्रोल ग्रुप को सिर्फ दवा दी गई। इसके नतीजे जब सामने आए तो पाया कि, इसमें सभी 59 पुरुष ओपिओइड यूज डिसऑर्डर से पीड़ित थे।निमहांस के इंटीग्रेटिव मेडिसिन डिपार्टमेंट की सुड्डाला गौतम ने कहा, “इस ट्रायल में, योग ने ओपिओइड विड्रॉल रिकवरी को काफी बेहतर बनाया।”
लंबे समय तक के इस्तेमाल से समस्याएं
यहां पर बात करें तो, ओपिओइड की समस्या एक गंभीर लत और दुरुपयोग का मामला है, जहाँ मॉर्फिन, फेंटेनाइल और हेरोइन जैसे दर्द निवारक दवाओं के लंबे समय तक या गलत इस्तेमाल से शारीरिक निर्भरता, तीव्र लालसा और वापसी के लक्षण (जैसे दस्त, चिंता, उल्टी) पैदा होते हैं, जिससे स्वास्थ्य, रिश्तों और वित्तीय स्थिति पर बुरा असर पड़ता है, और यह समस्या दुनिया भर में मौतों का एक बड़ा कारण बन रही है, जिसके लिए तत्काल चिकित्सा और उपचार की आवश्यकता होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Child Mental Health: पढ़ाई के बोझ से डरने लगा है आपका बच्चा? पेरेंट्स के लिए ये बातें जानना है बेहद जरूरी
त्योहार हो या शादी, हर मौके के लिए बेस्ट हैं ये 7 पारंपरिक साड़ियां, आज ही करें अपने वॉर्डरोब में शामिल
गर्मियों में जलन और चिपचिपाहट से हैं परेशान? जानें चेहरे को ठंडा रखने और ग्लो बढ़ाने का सबसे आसान तरीका
Hair Fall Tips: आपके बालों को बर्बाद कर रहे हैं ये केमिकल्स! जानें कैसे चुनें अपने बालों के लिए बेस्ट शैंपू
ओपिओइड के लक्षण
यहां पर ओपिओइड छोड़ने पर कुछ दिक्कतें आती हैं। दस्त, नींद न आना, बुखार, दर्द, चिंता और डिप्रेशन जैसे शारीरिक लक्षण उभर आते हैं, और ऑटोनोमिक लक्षण जैसे पुतली का फैलना, नाक बहना, रोंगटे खड़े होना, भूख न लगना, जम्हाई आना, जी मिचलाना, उल्टी और पसीना आने लगता है। यहां पर योग से इस समस्या पर राहत मिली है। योग ने हार्ट रेट वैरिएबिलिटी (एचआरवी) में सुधार किया, घबराहट को काफी कम किया, नींद आने में लगने वाला समय 61 मिनट घटाया, और दर्द में राहत दी।2022 में, दुनिया भर में लगभग 60 मिलियन लोगों ने बिना डॉक्टरी इलाज के ओपिओइड का इस्तेमाल किया। भारत में, 2019 के एक नेशनल सर्वे से पता चला कि ओपिओइड का इस्तेमाल 2.1 प्रतिशत आम बात है।
ये भी पढ़ें- बुढ़ापे तक रहना चाहते हैं बालों के धनी, तो कौन सा तेल क्या मिलाकर लगाएं? यहां जानिए
ओपिओइड के संकट से जूझ रहे लोगों के लिए
यहां पर यह स्टडी ओपिओइड संकट से जूझ रहे देशों के लिए एक सस्ता और आसानी से सुलभ विकल्प पेश करती है। विशेषज्ञों का कहना है कि योग को ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल में शामिल करने से रिलैप्स रेट कम हो सकता है।
आईएएनएस के अनुसार
Take up yoga to combat the opioid problem
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
GT vs KKR: गुजरात से भिड़ेगी कोलकाता, पहली जीत की तलाश में KKR; हेड टू हेड में किसका दबदबा?
Apr 17, 2026 | 03:21 PMED खंगाल रही अशाेक खरात की काली कमाई, नासिक के शरणपुर कस्बे में भोंदूबाबा के ठिकाने छापेमारी, कई दस्तावेज जब्त
Apr 17, 2026 | 03:12 PMAI में कौन सा राज्य सबसे आगे? रिपोर्ट में खुलासा, यहां के लोग कर रहे ChatGPT का सबसे ज्यादा इस्तेमाल
Apr 17, 2026 | 03:09 PMKDMC Officials पर कोर्ट सख्त, पुनर्वसन मामले में आयुक्त समेत 7 पर जमानती वारंट
Apr 17, 2026 | 03:06 PMभंडारा में संस्कार भारती की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, चंदा मुरकुटे बनीं अध्यक्ष और नीता मलेवार उपाध्यक्ष
Apr 17, 2026 | 03:00 PMबॉडी शेमिंग की शिकार हुईं Patralekhaa, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को जन्म दिया है
Apr 17, 2026 | 03:00 PMटूटने की कगार पर अधूरे सीजफायर! लेबनान से होर्मुज तक गूंज रही युद्ध की आहट, दोनों ओर से लोड हो रहे हथियार
Apr 17, 2026 | 02:59 PMवीडियो गैलरी

नीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Apr 16, 2026 | 11:14 PM
जब एक लड़की ने डॉ कलाम साहब से पूछा महिलाओं से जुड़ा भावुक सवाल; अर्जुन मेघवाल ने सदन में सुनाया किस्सा
Apr 16, 2026 | 11:08 PM
संसद में महिला बिल की बातें और DU में कपड़ों के नाम पर छात्रा का अपमान! क्या यही है महिला सशक्तिकरण?
Apr 16, 2026 | 10:52 PM
हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Apr 16, 2026 | 10:02 PM
जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PM














