-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Birthday Special Amrapali Dubey Doctor To Bhojpuri Queen
Birthday Special: डॉक्टर बनना चाहती थीं आम्रपाली दुबे, किस्मत ने बना दिया भोजपुरी की नंबर 1 एक्ट्रेस
- Written By: सोनाली झा
Amrapali Dubey Career: भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार आम्रपाली दूबे आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। कभी डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली आम्रपाली की किस्मत उन्हें एक्टिंग की दुनिया में ले आई।

आम्रपाली दुबे (सोर्स- सोशल मीडिया)
Amrapali Dubey Birthday Special Story: भोजपुरी सिनेमा की ब्यूटी क्वीन और यूट्यूब क्वीन के नाम से मशहूर आम्रपाली दुबे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी खूबसूरती, दमदार अभिनय और सुपरहिट फिल्मों के दम पर उन्होंने करोड़ों दिलों में खास जगह बनाई है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली आम्रपाली आज यानी 11 जनवरी को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर आइए जानते हैं उस लड़की की कहानी, जो कभी डॉक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन किस्मत उन्हें ग्लैमर वर्ल्ड तक ले आई।
आम्रपाली दुबे का जन्म 11 जनवरी 1987 को गोरखपुर में हुआ था। उनके पिता शैलेश दूबे और माता उषा दूबे हैं। बचपन से ही आम्रपाली पढ़ाई में तेज थीं, इसी वजह से परिवार चाहता था कि वह डॉक्टर बनें। इस सपने को पूरा करने के लिए आम्रपाली ने मुंबई के भावन कॉलेज में एडमिशन लिया। लेकिन उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट तब आया, जब कॉलेज में टीवी सीरियल ‘सात फेरे’ के ऑडिशन चल रहे थे।
आम्रपाली दुबे की दादी ने किया था सपोर्ट
दोस्त के कहने पर आम्रपाली ने ऑडिशन दिया और बिना किसी उम्मीद के वह सिलेक्ट हो गईं। इस शो में उन्होंने ‘श्वेता’ का किरदार निभाया। यहीं से उनके अंदर एक्टिंग का जुनून जागा और किताबों की जगह कैमरे ने ले ली। शुरुआत में परिवार इस फैसले को लेकर थोड़ा असमंजस में था, लेकिन आम्रपाली की दादी उनके लिए सबसे बड़ा सहारा बनीं। दादी के सपोर्ट के बाद पूरे परिवार ने उन्हें एक्टिंग की दुनिया में आगे बढ़ने की हिम्मत दी।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2 Eviction: ‘लॉक अप 2’ से खत्म हुआ योगेश रावत का सफर, धीरज धूपर के एक वोट ने बदल दी पूरी बाजी
खेसारी लाल यादव विवाद के बीच अंजना सिंह का बदला अंदाज, गांव की सड़कों पर दिखीं बेफिक्र, फैंस बोले- जियो शेरनी
‘द ओडिसी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, तीसरे दिन की करोड़ों की कमाई, बॉलीवुड फिल्मों को दी कड़ी टक्कर
‘मैं उसे जानता ही नहीं’, शाहरुख खान पर बोले अन्नू कपूर- उससे पूछिए, उसने मेरे साथ काम करके कुछ सीखा या नहीं
आम्रपाली दुबे की टीवी की दुनिया
टीवी की दुनिया में पहचान बनाने के बाद आम्रपाली ने ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’ सीरियल में मुख्य भूमिका निभाई। इसके बाद वह ‘मेरा नाम करेगी रोशन’ और ‘प्रेत नाइट्स’ जैसे शोज़ में नजर आईं। हालांकि, टीवी में नाम कमाने के बावजूद उनकी दादी चाहती थीं कि आम्रपाली भोजपुरी फिल्मों में काम करें, ताकि गांव और जिले में भी उनकी पहचान बने। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखने का फैसला किया।
आम्रपाली दुबे का भोजपुरी डेब्यू
साल 2014 में आम्रपाली दुबे ने फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से भोजपुरी डेब्यू किया। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और आम्रपाली रातों-रात स्टार बन गईं। इसके बाद उन्होंने ‘निरहुआ रिक्शावाला 2’, ‘पटना से पाकिस्तान’, ‘निरहुआ चलल लंदन’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। खास बात यह है कि वह अब तक करीब 25 फिल्मों में से 19 फिल्में निरहुआ के साथ कर चुकी हैं।
Birthday special amrapali dubey doctor to bhojpuri queen
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सोमनाथ यात्रा: कल 20 तारीख को रवाना होंगे 1100 श्रद्धालु, CM सम्राट चौधरी करेंगे विशेष यात्रा का शुभारंभ
Jul 19, 2026 | 11:13 PM‘विदेश में पार्ट-टाइम नौकरी को करियर मत बना लेना’, भारतीय महिला की सलाह वायरल; बोलीं- कंफर्ट जोन सबसे बड़ा जाल
Jul 19, 2026 | 11:09 PMमहाजन से अदावत खत्म करेंगे खडसे, भेजा 75 वें जन्मदिन का न्योता, तेज हुई घर वापसी की अटकलें
Jul 19, 2026 | 11:03 PM‘एफिल टॉवर पहुंचते-पहुंचते मिट्टी से सन गए…’ महिला का ईमानदार रिव्यू वायरल, भीड़, बदबू को लेकर कही ये बात
Jul 19, 2026 | 10:57 PMसोनम वांगचुक का मेडिकल बुलेटिन जारी, ब्लड पैरामीटर में हल्का सुधार; मेडिकल टीम रख रही लगातार निगरानी
Jul 19, 2026 | 10:53 PMLock Upp 2 Eviction: ‘लॉक अप 2’ से खत्म हुआ योगेश रावत का सफर, धीरज धूपर के एक वोट ने बदल दी पूरी बाजी
Jul 19, 2026 | 10:50 PMFIFA World Cup Final: खेल प्रेमियों को तोहफा, महाराष्ट्र में सुबह 4 बजे तक खुले रहे होटल
Jul 19, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर पर बरसे मनीष सिसोदिया! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर सरकार को दी सीधी चुनौती,देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:39 PM
किसान बेहाल, फसलें कंकाल…उज्जैन में 15 दिनों से रूठे इंद्रदेव; अब महाकाल का सहारा, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:17 PM
कलयुगी बेटे की दरिंदगी! बुजुर्ग माँ की जान पर बनी आफत, सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 09:43 PM
आगरा में बीच सड़क पति, पत्नी और वो पर बवाल, पति को अय्याशी करते देख भड़की महिला; VIDEO वायरल
Jul 19, 2026 | 08:19 PM
जंतर-मंतर पर पूनम पांडे का बड़ा कदम! छात्रों के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस, सरकार से पूछे सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:14 PM
NSUI रेप केस का खौफनाक खुलासा! पीड़िता को मिल रही धमकियां, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:00 PM













