- Hindi News »
- Travel »
- Palampur Of Himachal Pradesh Is A Perfect Destination For Summer Vacation
Himachal Pradesh: पालमपुर समर वेकेशन के लिए है परफेक्ट डेस्टिनेशन, प्राकृतिक नजारे जीत लेंगे दिल
गर्मी के समय किसी ठंडी जगह पर घूमने की प्लानिंग की जाती है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश से बेहतर जगह और कौन सी हो सकती है। यह जगह प्राकृतिक खूबसूरती और पहाड़ियों की वजह से आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
- Written By: प्रीति शर्मा

हिमाचल प्रदेश का पालमपुर समर वेकेशन के लिए है परफेक्ट डेस्टिनेशन, प्राकृतिक नजारे जीत लेंगे दिल
Palampur Tourist Destinations: गर्मी के समय किसी ठंडी जगह पर घूमने की प्लानिंग की जाती है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश से बेहतर जगह और कौन सी हो सकती है। यह जगह प्राकृतिक खूबसूरती और पहाड़ियों की वजह से आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां पर कुछ दिन रह कर सुकून से कुछ समय बिताया जा सकता है। अगर आप भी हिमाचल जाना चाहते हैं लेकिन जगह डिसाइड नहीं कर पा रहे हैं तो आज हम आपको यहां की ऐसी जगह बताने वाले हैं जो बॉलीवुड सेलेब्स की भी फेवरेट है। दरअसल हम बात कर रहे हैं हिमाचल प्रदेश के पालमपुर की जो बहुत ही खूबसूरत जगह है। चाय के बागान, प्राचीन मंदिर और पर्वत आपकी यात्रा को यादगार बना सकता है। यहां पर छुट्टियों में कई जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
चाय के बागान
पालमपुर के चाय के बागान पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। इस जगह को उत्तर भारत की चाय राजधानी के रूप में जाना जाता है। यहां पर आपको हर तरह के चाय के पौधे देखने को मिलेंगे। चाय के शौकीन लोगों के लिए यह बहुत ही बेहतरीन रहेगी। बगीचे में घूमना और चाय के पौधों से भरे प्राकृतिक नजारों का आनंद लेना ट्रिप का मजा दोगुना कर देगा। यहां पर आप पार्टनर के साथ घूमने का प्लान कर सकते हैं। यह काफी मजेदार जगह है जो आपका मूड रिफ्रेश कर देगी।
नेगल खड्ड
पालमपुर से करीब तीन या चार किमी दूर स्थित नेगल खड्ड पिकनिक मनाने के लिए बेहतरीन जगह है। यहां धारा के ऊपर देहाती लोहे का पुल बना हुआ जो बहुत ही पुराना है। यहां पर आपको ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और सुकून भरा वातावरण देखने को मिलेगा। यह पालमपुर में सबसे आकर्षक जगह है। फोटोग्राफी के शौकीन लोग इस जगह पर एक बार जरूर जाएं।
सम्बंधित ख़बरें
Mother’s Day 2026: मां के चेहरे पर लानी है मुस्कान? कम बजट में घूम आएं ये शानदार जगहें
Summer Travelling Guide: गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है, तो यहां मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारा
PHOTOS: दुनिया के ये 8 किले आज भी छुपाए बैठे हैं सदियों के रहस्य, नंबर-3 के बारे में जानकर तो दंग रह जाएंगे आप
हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, 92.02% छात्र पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
चामुंडा देवी मंदिर
धार्मिक केंद्रों में से एक चामुंडा देवी मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। यह मंदिर करीब 700 साल पुराना है जो पालमपुर से 10 किमी दूर है। यह पर्वत चोटियों से घिरा हुआ जिसकी वजह से इसकी खूबसूरती बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। यह मंदिर मां दुर्गा को समर्पित है। यहां पर भक्त दूर दूर से दर्शन के लिए आते हैं।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
पालमपुर में स्थित नोरबुलिंगका संस्थान घूमने के लिए बेस्ट जगह है। यह एक हेरिटेज और तिब्बती साइट है। यहां आपको तिब्बती संस्कृति से जुड़ी हुई चीजें देखने को मिलेंगे। यहां आसपास तिब्बती कपड़ों के साथ-साथ घरेलू सामान भी मिलता है। यहां पर भारतीयों के लिए एंट्री फीस 20 रुपये है। अगर आप पालमपुर ट्रेन से जाना चाहते हैं तो इसके लिए नजदीकी स्टेशन पठानकोट है। यहां से टैक्सी के जरिए पालमपुर जा सकते हैं।
Palampur of himachal pradesh is a perfect destination for summer vacation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
GT के खिलाफ टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने चुनी गेंदबाजी, चोटिल कप्तान रियान पराग प्लेइंग XI से बाहर
May 09, 2026 | 07:44 PMECI के स्पेशल ऑब्जर्वर सुब्रत गुप्ता को मिला ईनाम, सुवेंदु सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी
May 09, 2026 | 07:42 PMदक्षिण कोरियाई कोस्ट गार्ड ने दो चीनी नौकाएं जब्त कीं, येलो सी में बढ़ा तनाव; एक नाविक की मौत
May 09, 2026 | 07:38 PMयात्रीगण कृपया ध्यान दें! रविवार को मध्य रेलवे की ‘इन’ तीनों लाइनों पर मेगा ब्लॉक
May 09, 2026 | 07:31 PMआकार ले रही ऑरेंज गेट रोड टनेल, 250 मीटर सुरंग निर्माण पूरा, एमटीएचएल से जुड़ेगी मुंबई में सबसे गहरी सुरंग
May 09, 2026 | 07:16 PMExplainer: IPL 2026 में कोई कर रहा वेपिंग तो कोई पी रहा ई-सिगरेट, जानें एक दूसरे से कितनी अलग हैं ये दो चीजें
May 09, 2026 | 07:10 PMJyeshtha Ekadashi: ज्येष्ठ माह की पहली एकादशी बुधवार को, विधिवत पूजा से मिल जाएगी कर्ज से मुक्ति!
May 09, 2026 | 07:09 PMवीडियो गैलरी

जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM
होइहि सोई जो राम…हिंदू राष्ट्र की मांग पर मुरारी बापू का बड़ा बयान, कहा- परमात्मा के सामर्थ्य से कुछ भी संभव
May 09, 2026 | 01:00 PM
बंगाल में सुवेंदु कैसे बने ‘अधिकारी’, CM बनने की इनसाइड स्टोरी? देखें VIDEO
May 08, 2026 | 10:50 PM














