PHOTOS: दुनिया के ये 8 किले आज भी छुपाए बैठे हैं सदियों के रहस्य, नंबर-3 के बारे में जानकर तो दंग रह जाएंगे आप

World Most Powerful Forte: देखिए दुनिया के आठ सबसे शानदार किलों की लिस्ट, जो अपनी अद्भुत वास्तुकला, विशालता और ऐतिहासिक महत्व के कारण पर्यटकों को हैरान कर देते हैं।
PHOTOS: These 8 Forts Around the World Still Harbor Centuries-Old Secrets
एआई मॉडिफाइड फोटो
Updated on
Alhambra
स्पेन स्थित अल्हाम्ब्रा किला और महल परिसर अपनी बारीक इस्लामिक वास्तुकला और सुंदर उद्यानों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। 13वीं शताब्दी में नासरिद राजवंश द्वारा निर्मित यह किला सिएरा नेवादा पहाड़ों में बेहद खूबसूरत दिखता है।
Mehrangarh Fort
मेहरानगढ़ किला भारत के जोधपुर की 122 मीटर ऊंची चट्टान पर स्थित है। यह किला अपनी भव्यता और नक्काशीदार खिड़कियों के लिए जाना जाता है। राव जोधा ने 1459 में इसकी नींव रखी थी। इसकी ऊंची दीवारें और सात द्वार आज भी इसकी वीरता की कहानियां सुनाते हैं।
Malbork Castle
मालबोर्क महल को पोलैंड के क्षेत्रफल के आधार पर इसे दुनिया का सबसे बड़ा किला माना जाता है। इसे 13वीं शताब्दी में ट्यूटोनिक नाइट्स द्वारा ईंटों से बनाया गया था इसे बनाने में लगभग 3 करोड़ से 5 करोड़ ईंटों का इस्तेमाल किया गया था। यह मध्यकालीन गोथिक वास्तुकला का एक अद्भुत नमूना है।
Kumbhalgarh Fort
कुंभलगढ़ किला भारत राजस्थान के राजसमंद में स्थित यह किला अपनी 36 किलोमीटर लंबी दीवार के लिए मशहूर है, जिसे 'भारत की महान दीवार' कहा जाता है। यह चीन की दीवार के बाद दुनिया की दूसरी सबसे लंबी निरंतर दीवार है। यह महाराणा प्रताप की जन्मस्थली भी है।
Himeji Castle
हिमजी कैसल को जापान में व्हाइट हेरॉन कैसल भी कहा जाता है क्योंकि इसकी सफेद दीवारें एक उड़ते हुए पक्षी जैसी दिखती हैं। यह जापान की सामंती वास्तुकला का सबसे बेहतरीन उदाहरण है और द्वितीय विश्व युद्ध की बमबारी में भी सुरक्षित बच गया था।
Edinburgh Castle
एडिनबर्ग कैसल स्कॉटलैंड की राजधानी में एक मृत ज्वालामुखी पर स्थित यह किला देश के संघर्ष और संप्रभुता का प्रतीक है। इसका इतिहास 12वीं शताब्दी से मिलता है और यह ब्रिटेन के सबसे ऐतिहासिक स्थलों में से एक है।
Prague Castle
चेक गणराज्य में स्थित प्राग कैसल गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, यह दुनिया का सबसे बड़ा प्राचीन किला परिसर है। लगभग 70,000 वर्ग मीटर में फैला यह किला 9वीं शताब्दी में बनाया गया था और आज यह चेक गणराज्य के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास है।
Windsor Castle
विंडसर कैसल इंग्लैंड में दुनिया का सबसे पुराना और सबसे बड़ा आबाद किला है। लगभग 1000 वर्षों से यह ब्रिटिश राजशाही का निवास स्थान रहा है और महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का पसंदीदा सप्ताहांत निवास था।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com