- Hindi News »
- Videos »
- West Bengal New Cm Suvendu Adhikari Bjp Victory Updates
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
Suvendu Adhikari New CM: पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 207 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है। विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को निर्विरोध नेता चुना गया है जो अब सूबे की कमान संभालेंगे।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
West Bengal New CM: कोलकाता में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में वह बड़ा फैसला ले लिया गया है जिसका इंतजार करोड़ों समर्थक लंबे समय से कर रहे थे। शुभेंदु अधिकारी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया है और अब वे अधिकारिक तौर पर बंगाल के अगले मुख्यमंत्री के रूप में नई जिम्मेदारी संभालने को तैयार हैं। यह जीत सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि उन हजारों कार्यकर्ताओं के संघर्ष की कहानी है जिन्होंने बंगाल की जमीन पर कमल खिलाने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया था।
विधायक दल की बैठक में सुवेंदु के नाम पर लगी अंतिम मुहर
कोलकाता में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक की कमान खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संभाली थी जहाँ नवनिर्वाचित विधायकों का जमावड़ा लगा हुआ था। बैठक के दौरान अमित शाह ने जानकारी दी कि उन्हें नेतृत्व के लिए आठ अलग-अलग प्रस्ताव मिले थे लेकिन सबसे खास बात यह रही कि उन सभी में केवल एक ही नाम शामिल था। अमित शाह ने घोषणा की कि शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल विधानमंडल दल के नेता के रूप में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जाता है। सुवेंदु के नाम पर मुहर लगते ही पूरे सभागार में जय श्री राम और मोदी जिंदाबाद के नारे गूंजने लगे। आधुनिक राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह ने स्वयं इस निर्णय की घोषणा की जिससे यह साफ हो गया कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व सुवेंदु की काबिलियत पर पूरा भरोसा करता है।
चरेवेति चरेवेति मंत्र के साथ बंगाल को मिलेगी भय से मुक्ति
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने बेहद विनम्रता के साथ पार्टी नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया। उन्होंने मंच से कार्यकर्ताओं के जोश को बढ़ाते हुए पीएम मोदी के लिए नारे लगवाए और कहा कि यह जीत उन संघर्षों का फल है जो पार्टी ने सालों तक बंगाल की सड़कों पर किए हैं। उन्होंने ऐतरेय ब्राह्मण से लिए गए प्रसिद्ध वैदिक मंत्र चरेवेति चरेवेति का जिक्र किया जिसका अर्थ है कि बिना थके निरंतर आगे बढ़ते रहना और उद्यम करते रहना। सुवेंदु ने जनता को गारंटी दी कि उनकी सरकार बंगाल को भय मुक्त बनाने के लिए काम करेगी और सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर चलते हुए विकास की नई इबारत लिखेगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि भाजपा के संकल्प पत्र में किए गए सभी वादों को समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
जब भरे मंच पर भावुक हो गए सुवेंदु अधिकारी, पीएम मोदी ने थपथपाई पीठ, तस्वीरों में देखिए वो खास पल
TVK सरकार पर सस्पेंस खत्म? VCK नेता के बयान ने बढ़ाई राजनीतिक गर्मी, विजय के CM बनने का रास्ता साफ
कोई शिक्षक तो कोई फैशन डिजाइनर, पश्चिम बंगाल में शपथ लेने वाले मंत्री क्या करते हैं? देखें तस्वीरें
बंगाल की जनता के आगे नतमस्तक हुए PM नरेंद्र मोदी! शपथ ग्रहण में दिल से जताया आभार, देखें तस्वीरें

West bengal new cm suvendu adhikari bjp victory updates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PMजब भरे मंच पर भावुक हो गए सुवेंदु अधिकारी, पीएम मोदी ने थपथपाई पीठ, तस्वीरों में देखिए वो खास पल
May 09, 2026 | 03:22 PMपंजाब की AAP सरकार को बड़ा झटका! कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ED की हिरासत में, जानें क्या है पूरा मामला
May 09, 2026 | 03:21 PMTVK सरकार पर सस्पेंस खत्म? VCK नेता के बयान ने बढ़ाई राजनीतिक गर्मी, विजय के CM बनने का रास्ता साफ
May 09, 2026 | 03:17 PMपुतिन ने विक्ट्री डे पर NATO को ललकारा, कहा- यूक्रेन में जो हो रहा, वो सही है; बिना टैंकों के निकली परेड
May 09, 2026 | 03:11 PMसिंधुदुर्ग के मूठ गांव का बड़ा कीर्तिमान! 100% Digital Census पूरा करने वाला महाराष्ट्र का पहला गांव बना
May 09, 2026 | 03:03 PMकैंसर का झूठ बोलकर इंफ्लूएंसर ने ठगे 71 लाख रुपये, लग्जरी लाइफस्टाइल ने खोली पोल
May 09, 2026 | 03:02 PMवीडियो गैलरी

Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM
होइहि सोई जो राम…हिंदू राष्ट्र की मांग पर मुरारी बापू का बड़ा बयान, कहा- परमात्मा के सामर्थ्य से कुछ भी संभव
May 09, 2026 | 01:00 PM
बंगाल में सुवेंदु कैसे बने ‘अधिकारी’, CM बनने की इनसाइड स्टोरी? देखें VIDEO
May 08, 2026 | 10:50 PM
VIDEO: अमेरिका-ईरान जंग से दहला ग्लोबल मार्केट, ब्रेंट क्रूड $102 के पार, भारत में भी बढ़ेंगे पेट्रोल के दाम?
May 08, 2026 | 10:15 PM
VIDEO: क्रूज शिप पर हंता वायरस का खौफ! कई देशों में जारी हुआ हाई अलर्ट, क्या आने वाली है एक और महामारी?
May 08, 2026 | 09:59 PM
दीदी आप हारी नहीं हो! ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव, बढ़ाया हौसला- VIDEO
May 08, 2026 | 01:48 PM