- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rajasthan Royals Vs Gujarat Titans Playing Xi Ipl 2026 Riyan Parag Injury
GT के खिलाफ टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने चुनी गेंदबाजी, चोटिल कप्तान रियान पराग प्लेइंग XI से बाहर
RR vs GT: राजस्थान रॉयल्स के नियमित कप्तान रियान पराग इंजरी की वजह से यह मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। रियान के स्थान पर राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन में शिमरोन हेटमायर की एंट्री हुई है।
- Written By: संजय बिष्ट

राजस्थान रॉयल्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Rajasthan Royals vs Gujarat Titans: आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (जीटी) के साथ हो रही है। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में आरआर के कप्तान यशस्वी जायसवाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
रियान पराग इंजरी के कारण बाहर
राजस्थान रॉयल्स के नियमित कप्तान रियान पराग इंजरी की वजह से यह मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। रियान के स्थान पर राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन में शिमरोन हेटमायर की एंट्री हुई है। टॉस जीतने के बाद कप्तान यशस्वी ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि विकेट काफी अच्छा है। पराग की हैमस्ट्रिंग खिंच गई है, वह जल्द ही वापस आ जाएंगे। पराग की जगह पर हेटमायर आए हैं। आएगा।”
प्रसिद्ध कृष्णा की एंट्री
गुजरात टाइटंस ने भी इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। मानव सुथार की जगह पर प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी हुई है। टॉस हारने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा, “हम भी पहले गेंदबाजी करना पसंद करते। मानव की जगह प्रसिद्ध वापस आए हैं। मुझे लगता है कि अपनी ताकत पर ध्यान देना जरूरी है। हमने कुछ एरिया पर सोच-विचार किया है। हमने जो ज्यादातर मैच खेले हैं, वे काफी करीबी रहे हैं। हम देखेंगे कि पहले कुछ ओवर में चीजें कैसी रहती हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: IPL 2026 में कोई कर रहा वेपिंग तो कोई पी रहा ई-सिगरेट, जानें एक दूसरे से कितनी अलग हैं ये दो चीजें
IPL 2026 में नीतीश रेड्डी का विस्फोटक अवतार, हार्दिक, दुबे और अक्षर पटेल पर भारी पड़ रहा युवा ऑलराउंडर
मैच पाकिस्तान का और प्लेइंग इलेवन टीम इंडिया की, बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के बीच फिर शर्मशार हुआ PAK-VIDEO
IPL 2026 के बीच मुंबई इंडियंस को मिली राहत, RCB के खिलाफ मुकाबले में उतरेंगे सूर्यकुमार यादव
राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन अब तक खेले 10 मुकाबलों में से 6 में जीत दर्ज की है, जबकि 4 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। बल्लेबाजी में वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया है, तो नंबर तीन पर ध्रुव जुरेल अपनी काबिलियत साबित करने में सफल रहे हैं। कप्तान रियान पराग भी फॉर्म में लौट आए हैं और उन्होंने आखिरी मैच में 90 रनों की दमदार पारी खेली थी। गेंदबाजी में जोफा आर्चर और नांद्रे बर्गर की जोड़ी ने बढ़िया प्रदर्शन किया है। हालांकि, रवि बिश्नोई रनों पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे हैं।
दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं, जोस बटलर ने भी अहम योगदान दिया है। जीटी की चिंता का विषय टीम का मिडिल ऑर्डर रहा है। राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर इस सीजन कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं। हालांकि, गुजरात टाइटंस का गेंदबाजी अटैक अच्छी फॉर्म में है। पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी मुकाबले में मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं, जेसन होल्डर ने अकेले 4 विकेट निकाले थे।
ये भी पढ़ें : IPL 2026 में कोई कर रहा वेपिंग तो कोई पी रहा ई-सिगरेट, जानें एक दूसरे से कितनी अलग हैं ये दो चीजें
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, बृजेश शर्मा और यशराज पुंजा।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज।
Rajasthan royals vs gujarat titans playing xi ipl 2026 riyan parag injury
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
GT के खिलाफ टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने चुनी गेंदबाजी, चोटिल कप्तान रियान पराग प्लेइंग XI से बाहर
May 09, 2026 | 07:44 PMECI के स्पेशल ऑब्जर्वर सुब्रत गुप्ता को मिला ईनाम, सुवेंदु सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी
May 09, 2026 | 07:42 PMदक्षिण कोरियाई कोस्ट गार्ड ने दो चीनी नौकाएं जब्त कीं, येलो सी में बढ़ा तनाव; एक नाविक की मौत
May 09, 2026 | 07:38 PMयात्रीगण कृपया ध्यान दें! रविवार को मध्य रेलवे की ‘इन’ तीनों लाइनों पर मेगा ब्लॉक
May 09, 2026 | 07:31 PMआकार ले रही ऑरेंज गेट रोड टनेल, 250 मीटर सुरंग निर्माण पूरा, एमटीएचएल से जुड़ेगी मुंबई में सबसे गहरी सुरंग
May 09, 2026 | 07:16 PMExplainer: IPL 2026 में कोई कर रहा वेपिंग तो कोई पी रहा ई-सिगरेट, जानें एक दूसरे से कितनी अलग हैं ये दो चीजें
May 09, 2026 | 07:10 PMJyeshtha Ekadashi: ज्येष्ठ माह की पहली एकादशी बुधवार को, विधिवत पूजा से मिल जाएगी कर्ज से मुक्ति!
May 09, 2026 | 07:09 PMवीडियो गैलरी

जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM
होइहि सोई जो राम…हिंदू राष्ट्र की मांग पर मुरारी बापू का बड़ा बयान, कहा- परमात्मा के सामर्थ्य से कुछ भी संभव
May 09, 2026 | 01:00 PM
बंगाल में सुवेंदु कैसे बने ‘अधिकारी’, CM बनने की इनसाइड स्टोरी? देखें VIDEO
May 08, 2026 | 10:50 PM













