दक्षिण कोरियाई कोस्ट गार्ड ने दो चीनी नौकाएं जब्त कीं, येलो सी में बढ़ा तनाव; एक नाविक की मौत

South Korea Seizes Chinese Trawlers: दक्षिण कोरियाई कोस्ट गार्ड ने समुद्री सीमा उल्लंघन के आरोप में दो चीनी नौकाओं को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान एक चीनी नाविक मौत हो गई।
South Korean Coast Guard Seizes Two Chinese Boats, One Sailor Dead; Tensions Rise in Yellow Sea
सांकेतिक फोटो (सो. AI)
Published on: 
Updated on: 

South Korea Seizes Chinese Trawlers Yellow Sea: दक्षिण कोरिया और चीन के बीच समुद्री सीमाओं को लेकर तनाव एक बार फिर गहरा गया है। दक्षिण कोरियाई कोस्ट गार्ड ने येलो सी में स्थित सीमावर्ती द्वीप बेंगन्योंग के पास अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में दो चीनी नौकाओं को जब्त किया है। इस घटना के दौरान एक चीनी नाविक की मौत हो गई। जिसके दोनों देशों में हलचल बढ़ गई है।

सीमा उल्लंघन और कोस्ट गार्ड की कार्रवाई

कोस्ट गार्ड द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8 बजे की है जब दो चीनी नावें उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच की समुद्री सीमा यानी नॉर्दर्न लिमिट लाइन (NLL) को पार कर गईं। अधिकारियों ने बताया कि ये नावें दक्षिण कोरियाई जल क्षेत्र में करीब तीन किलोमीटर अंदर तक अवैध रूप से मछली पकड़ने के लिए घुस आई थीं। कोस्ट गार्ड ने इल पर तुरंत कार्रवाई करते हुए बेंगन्योंग द्वीप से 14.8 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में इन नौकाओं को अपने कब्जे में ले लिया।

कार्रवाई के दौरान एक नाविक की मौत

इस दौरान एक दुखद घटना भी सामने आई। दक्षिण कोरियाई समाचार एजेंसी योनहाप के अनुसार, एक 40 वर्षीय चीनी नाविक को कार्रवाई के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ गया। सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाने का प्रयास किया और रास्ते में CPR भी दिया, लेकिन फिर भी उसे बचाया नहीं जा सका। अन्य क्रू सदस्यों ने पूछताछ में बताया कि मरने वाले नाविक ने घटना से पहले शराब का सेवन किया था। दक्षिण कोरियाई प्रशासन ने इस मामले की जानकारी चीनी वाणिज्य दूतावास को दे दी है और फिलहाल अन्य क्रू सदस्यों से पूछताछ की जा रही है।

सख्त हुए कानून

दक्षिण कोरियाई के इस जल क्षेत्र को एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन (EEZ) कहा जाता है। सरकार ने अब विदेशी घुसपैठ को रोकने के लिए यहां बेहद कड़ा रुख अपना लिया है। हाल ही में समुद्री मंत्रालय ने कानूनों में बदलाव करते हुए बिना लाइसेंस वाले विदेशी जहाजों पर लगने वाले जुर्माने को पांच गुना तक बढ़ा दिया है। अब अवैध रूप से मछली पकड़ने वाले जहाजों पर जुर्माने की राशि 0.3 बिलियन वॉन से बढ़ाकर 1.5 बिलियन वॉन (लगभग 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर) कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:-

राष्ट्रपति के सख्त निर्देश

यह कार्रवाई दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग द्वारा कोस्ट गार्ड को दिए गए उन हालिया निर्देशों का हिस्सा है, जिसमें उन्होंने देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा के लिए शून्य सहनशीलता की नीति अपनाने को कहा था। राष्ट्रपति ली ने साफ- साफ निर्देश दिए थे कि कोई विदेशी नौका अगर दक्षिण कोरिया के EEZ में घुसकर कोई गलत कार्य करे तो उस पर बिना किसी रियायत के कठोर कदम उठाए जाएं। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा कर दिया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com