-
शुक्र, 31 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Know These Important Things Before Planning To Visit Water Park In Summer
गर्मी में Water Park घूमने का है प्लान तो जान लें ये जरूरी बातें, नहीं तो खराब हो सकता है मजा
- Written By: प्रीति शर्मा
गर्मी में वाटर पार्क जाना बहुत ही मजेदार होता है जिसकी वजह से बच्चों से लेकर बड़ों तक यहां पर मस्ती करते हुए नजर आते हैं। लेकिन इस जगह पर जाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए नहीं तो मुश्किल हो सकती है।

गर्मी Water Park घूमने का है प्लान तो जान लें ये जरूरी बातें, नहीं तो खराब हो सकता है मजा
Water Park Tips to Remember: तेज धूप और धूल मिट्टी के साथ गर्मी का अहसास लोगों को ज्यादा पसंद नहीं आता है। जिससे राहत पाने के लिए लोग ऐसी जगह पर जाने का प्लान करते हैं जो ठंडक के साथ-साथ मजे भी दे। इसके लिए बच्चों से लेकर बड़ों तक के दिमाग में वाटर पार्क का ख्याल जरूर आता होगा। गर्मियों में इस तरह की जगहों पर राइड्स के साथ खूब सारी मस्ती करना बहुत ही मजेदार अनुभव होता है। दोस्तों और परिवार के साथ पानी की ठंडी फुहार और हंसी खुशी का माहौल दिन बना देता है।
यह एक ऐसी जगह है जहां पर आप पूरा दिन निकाल सकते हैं। लेकिन जरा सी लापरवाही मजे को बीमारी या चोट में भी बदल सकती है। इसके लिए आप को परिवार या दोस्तों के साथ वाटर पार्क जाते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
सही कपड़ों का चुनाव करें
वाटर पार्क जाने के लिए सबसे जरूरी चीज स्विमवियर है जो स्टाइल के साथ-साथ आपके कंफर्ट का भी ध्यान रखता है। इसलिए स्विमवियर चुनते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इस जगह पर बहुत ज्यादा टाइट या ढीले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इसके अलावा ऐसे स्विमवियर को चुनें जो बॉडी से चिपका हो लेकिन सांस लेने में दिक्कत न हो। अगर आप कॉटन के स्विमवियर खरीद रहे हैं तो ऐसा न करें। क्योंकि यह भीगकर और ज्यादा भारी हो जाते हैं। नायलॉन, स्पैन्डेक्स या पॉलिएस्टर के स्विमवियर ले सकते हैं। इसके अलावा स्विमिंग पूल में ज्यादा समय बिता रहे हैं तो बालों और आंखों के लिए स्विमिंग कैप और गॉगल्स जरूर साथ में रखें।
सम्बंधित ख़बरें
Photo: कम खर्च में विदेश घूमना चाहते हैं? भारतीयों के लिए बिना वीजा वाले ये 8 देश हैं परफेक्ट
Photo: रात में दही खाना फायदेमंद है या नुकसानदायक? जानिए 8 बातें, जिन्हें हर किसी को जरूर जानना चाहिए
Photo: अगस्त में घूमने का बना रहे हैं प्लान? भारत की इन 8 खूबसूरत जगहों को करें अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल
छत्रपति संभाजीनगर में बारिश से खिल उठीं पहाड़ियां, वीकेंड पर उमड़ी ट्रैकर्स और परिवारों की भारी भीड़
सनस्क्रीन और चश्मा न भूलें
अक्सर लोग वाटर पार्क जाते समय यह शिकायत करते हैं कि उनकी स्किन टैन हो गई। इसके लिए आपको धूप से बचने के लिए वाटरप्रूफ और एसपीएफ वाली सनस्क्रीन लगानी चाहिए। इस दिन में दो से तीन बार जरूर लगाएं। अगर आप बच्चों के साथ जा रहे हैं तो उन्हें धूप से बचाने के लिए चश्मे जरूर पहनाएं।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
वाटर पार्क में मौज मस्ती करते समय अक्सर हम खाना पीना भूल जाते हैं। ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे डिहाइड्रेशन हो सकता है। इसलिए हर एक घंटे में एक गिलास पानी जरूर पिएं। इससे थकावट, चक्कर और सिरदर्द जैसी समस्या नहीं होगी। वाटर पार्क में नंगे पैर नहीं चलना चाहिए क्योंकि इससे फंगल इंफेक्शन हो सकता है। इसके लिए स्लीपर और वाटर शूज पहनकर आएं। इन बातों का ध्यान रखते हुए वाटर पार्क का मजा लिया जा सकता है।
Know these important things before planning to visit water park in summer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार को इन राशि वालों पर होगी धनवर्षा, पढ़ें आज का राशिफल और व्यापारिक संकेत
Jul 31, 2026 | 12:15 AMअजब मन्नत! 101 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकला कांवड़िया, कहा- योगी जी बनें देश के PM,देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 11:15 PMद ट्रेटर्स 2 के 21 कंटेस्टेंट्स के नाम आए सामने, करण जौहर के शो में शहनील गिल से श्वेता तिवारी तक मचाएंगे धमाल
Jul 30, 2026 | 11:06 PMMumbai Crime News: उत्तर परिमंडल में मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 गंभीर अपराधियों को किया तड़ीपार
Jul 30, 2026 | 11:04 PMजम्मू-कश्मीर के रियासी में बड़ी कार्रवाई: UAPA के तहत पाकिस्तान में बैठे 5 आतंकी हैंडलर्स की संपत्ति अटैच
Jul 30, 2026 | 10:57 PMISRO URSC Apprentice Recruitment 2026: इसरो में 410 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
Jul 30, 2026 | 10:55 PMSawan Somwar: बेलपत्र तोड़ने से लेकर शिवलिंग पर चढ़ाने तक हर नियम है जरूरी! जानिए किस दिन नहीं तोड़ना चाहिए
Jul 30, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग: सरकारी कर्मचारियों की मौज या झटका? मनजीत सिंह पटेल के इस खुलासे ने मचा दी खलबली, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 10:30 PM
राज्यसभा में संजय सिंह का बड़ा हमला, पेपर लीक से लेकर सत्ता बदलने तक सरकार को दी खुली चुनौती, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:33 PM
पाप धोने की नौटंकी या शातिर चाल? पहले भगवान से मांगी माफी, फिर नागपुर के मंदिर में डाला डाका, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:19 PM
तीसरा विश्वयुद्ध दूर नहीं! मिडिल ईस्ट संकट और भारत पर असर को लेकर Ex Lt Gen अरुण साहनी का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 30, 2026 | 04:51 PM
डॉ. हेडगेवार का वो कथित खत क्या है, जिसे संजय सिंह को सदन में नहीं पढ़ने दिया गया? RSS पर उठे सवाल- VIDEO
Jul 30, 2026 | 01:57 PM
जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM














