Summer Health Tips: गर्मी में शरीर को ठंडा रखती हैं ये 5 देसी चीजें, बीमारियों से भी रहेंगे कोसों दूर!

Desi Foods For Summer Season: गर्मियों के मौसम में तेज धूप और बढ़ता तापमान शरीर को जल्दी थका सकता है और कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। ऐसे में कुछ देसी चीजें ट्राई करें।
Desi Foods To Keep Body Cool In Summer
गर्मी में ठंडक देने वाले देसी चीजें (सौ. एआई)
Updated on

Foods To Keep Body Cool In Summer: जैसे-जैसे पारा चढ़ रहा है लोग राहत के लिए फ्रिज के ठंडे पानी और एसी का सहारा ले रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गांवों में आज भी लोग बिना बिजली के खुद को ठंडा रखते हैं। आयुर्वेद और ग्रामीण जीवन के ये 5 जादुई नुस्खे न केवल आपको बर्फ जैसी ठंडक देंगे बल्कि आपको लू और डिहाइड्रेशन से भी सुरक्षित रखेंगे।

मिट्टी का घड़ा

शहरों में भले ही आरओ और फ्रिज का चलन बढ़ गया हो, लेकिन मिट्टी के घड़े (मटका) का कोई मुकाबला नहीं है। घड़े की मिट्टी में प्राकृतिक छिद्र होते हैं जो वाष्पीकरण (Evaporation) के जरिए पानी को ठंडा करते हैं। यह पानी न केवल शीतल होता है, बल्कि शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी दुरुस्त रखता है। फ्रिज का अत्यधिक ठंडा पानी गले और पाचन के लिए हानिकारक हो सकता है, जबकि घड़े का पानी गले के लिए सौम्य होता है।

बेल का शरबत

भीषण गर्मी में बेल का शरबत किसी वरदान से कम नहीं है। गांवों में इसे 'गर्मी का दुश्मन' माना जाता है। इसमें फाइबर और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को अंदरूनी ठंडक प्रदान करते हैं। यह लू के असर को खत्म करता है और पाचन तंत्र को गर्मी के कारण होने वाली समस्याओं से बचाता है। एक गिलास बेल का शरबत आपको दिनभर तरोताजा रख सकता है।

खस और जूट के परदों का जादू

एसी की कृत्रिम हवा के बजाय, गांवों में आज भी खस (Vetiver) की जूट के बोरों को गीला करके खिड़कियों पर लगाया जाता है। जब बाहर की गर्म हवा इन गीले परदों से होकर गुजरती है, तो वह कमरे के तापमान को 5 से 10 डिग्री तक कम कर देती है। इसकी भीनी-भीनी खुशबू मन को शांत करती है और आपको प्राकृतिक कूलिंग का अनुभव कराती है।

सत्तू एनर्जी ड्रिंक

चना और जूं से बना सत्तू गर्मियों में शरीर के लिए सबसे अच्छा ईंधन है। इसे पानी में घोलकर पीने से शरीर का तापमान तुरंत गिरता है। सत्तू न केवल पेट को ठंडा रखता है बल्कि लू लगने की संभावना को भी शून्य कर देता है। यही कारण है कि किसान चिलचिलाती धूप में काम करने के लिए सत्तू पर ही भरोसा करते हैं।

प्याज का देसी नुस्खा

गांवों में एक पुरानी कहावत है कि जेब में प्याज रखकर निकलने से लू नहीं लगती। प्याज में ऐसे गुण होते हैं जो शरीर के तापमान को संतुलित रखते हैं। इसके अलावा, कच्चे प्याज का सलाद या छाछ के साथ इसका सेवन शरीर की गर्मी को सोख लेता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com