- Hindi News »
- Travel »
- Irctc Tour Package To Visit Tirupati Balaji With Your Mother To Celebrate Mothers Day
Mother’s Day: मां के साथ करें तिरुपति बालाजी के दर्शन, इस टूर पैकेज में मिलेगी सारी सुविधा
दुनिया भर में मदर्स डे 11 मई 2025 को मनाया जाने वाला है। इस खास दिन मां को स्पेशल फील करवाने के लिए उन्हें तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन करने ले जा सकते हैं। यह पल मां और बच्चे दोनों के लिए यादगार बन जाएगा।
- Written By: प्रीति शर्मा

Mother's Day: मां के साथ करें तिरुपति बालाजी के दर्शन, इस टूर पैकेज में मिलेगी सारी सुविधा
IRCTC Tour Package: दुनिया भर में मदर्स डे 11 मई 2025 को मनाया जाने वाला है। यह दिन अपनी मां को स्पेशल फील करवाने के लिए बेस्ट रहेगा। रविवार को ऑफिस से छुट्टी लेने की भी जरूरत नहीं होगी। लेकिन अगर आप दो से तीन दिन मां के साथ सुनहरे पल बिताना चाहते हैं तो कुछ समय निकाल सकते हैं। मां के साथ मंदिर दर्शन करना एक अच्छा ऑप्शन रहेगा जिसके लिए वह कभी मना नहीं करेंगी। ऐसे में आप आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज का लुत्फ ले सकते हैं। जिसमें आपको तिरुपति बालाजी के दर्शन करने का अवसर मिलेगा।
अपनी मां के साथ किसी बेहतरीन जगह पर जाना चाहते हैं तो मंदिर से बढ़िया और क्या हो सकता है। इसके लिए आपको ज्यादा प्लानिंग करने की जरूरत नहीं होगी बल्कि आईआरसीटीसी के इस खास टूर पैकेज में टिकट बुक करके सीधा मंदिर दर्शन करने पहुंच सकते हैं। बता दें कि यह टूर पैकेज तीन दिन और चार रातों का है। जिसकी शुरुआत 7 मई से सिकंदराबाद से होगी और इसके बाद हर गुरुवार को टिकट बुक कर पाएंगे। इस टूर पैकेज का नाम तिरुपति फ्रॉम करीमनगर है। उसमें आप पूरे परिवार के साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
कितना होगा टूर पैकेज में खर्च
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करवाई जाएगी जिसमें स्लीपर और एसी कोच का ऑप्शन मिल जाएगा। इस टूर पैकेज की सभी सुविधाओं को पढ़ने के बाद टिकट बुक कर सकते हैं। इस टूर पैकेज में मां को अकेले भी दर्शन करने भेजा जा सकता है। इसके लिए आपको किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। अगर आप इसमें अकेले टिकट बुक करते हैं तो इसकी फीस 14030 रुपए रहेगी। वहीं दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति का खर्च 10940 रुपए होगा। इसके अलावा तीन लोगों के लिए यह किराया 9160 रुपए रहेगा। इसके अलावा बच्चों के लिए टूर पैकेज में 6700 रुपए टिकट रखा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Mother’s Day 2026: सोशल मीडिया में छाया इन नेताओं का पोस्ट, मां को बताया पहला गुरु, किसने क्या कहा?
Mother’s Day पर मां को दें गुड हेल्थ के ये अनोखे तोहफ़े, जो मां ने सोचा न होगा!
2026 में इस दिन मनाया जाएगा Mother’s Day, जानिए कब से और किसने की थी शुरुआत, क्या है इसका महत्व
Mothers Day 2026 पर मां को बनाएं आत्मनिर्भर! चुनें ये इन्वेस्टमेंट प्लान, जो बुढ़ापे में बनेंगे उनका सहारा
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में कैब की सुविधा मिलेगी जिसकी फीस आपको अलग से नहीं देनी होगी। साथ ही सभी दर्शनीय स्थल पर घूमने का जिम्मा भी पैकेज में शामिल है। खाने के लिए आपको अलग से खर्च करने पडेंगे। सिर्फ 1 दिन का नाश्ता आपको मिलेगा। इस टूर पैकेज से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं।
Irctc tour package to visit tirupati balaji with your mother to celebrate mothers day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Padma Awards 2026: राष्ट्रपति मुर्मू आज 131 हस्तियों को करेंगी सम्मानित, 19 महिलाएं भी लिस्ट में शामिल
May 25, 2026 | 08:16 AMमई में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आज करीब 3 रुपए की बढ़ोतरी, देखें MP के शहरों की रेट लिस्ट
May 25, 2026 | 08:15 AMसंजय गायकवाड़ की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने धमकी मामले में पुलिस जांच को दी मंजूरी
May 25, 2026 | 08:15 AMAaj Ka Rashifal: पैसा, तरक्की और सुख-साधन; इन 4 राशियों पर आज मेहरबान रहेंगे ग्रह, क्या आपकी राशि भी है शामिल?
May 25, 2026 | 08:14 AMYavatmal: मारेगांव साप्ताहिक बाजार में मोबाइल चोरों का आतंक, 7 फोन चोरी कर खातों से निकाले 1.07 लाख रुपये
May 25, 2026 | 08:12 AMनागपुर बनेगा लॉजिस्टिक्स हब, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बोले- रोजगार के खुलेंगे बड़े अवसर
May 25, 2026 | 08:04 AMGanga Dussehra: आज गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, इस शुभ मुहूर्त में एक छोटा सा दान और सारे दुख दूर
May 25, 2026 | 07:54 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM














