-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Ed Raids 15 Locations In Tirupati Ghee Adulteration Case
तिरुपति घी मिलावट केस में ईडी का बड़ा एक्शन, 15 ठिकानों पर छापेमारी
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
Tirumala Tirupati Devasthanam ED Raid: ईडी के मुताबिक, 60 लाख रुपये नकद जब्त किए गए हैं। इसके अलावा जांच एजेंसी को 45 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियों में निवेश का भी खुलासा हुआ है।

आंध्र प्रदेश तिरुपति बालाजी (फोटो सोर्स -सोशल मीडिया)
Tirumala Tirupati Devasthanam ED Raid: तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) से जुड़े चर्चित घी मिलावट घोटाले की जांच में ईडी ने बुधवार को कई राज्यों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 स्थानों पर छापेमारी की। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), हैदराबाद जोनल कार्यालय द्वारा की गई। यह कार्रवाई मुख्यरूप से महाराष्ट्र के अहिल्यानगर, राजस्थान के बीकानेर, उत्तराखंड के देहरादून और रुड़की, दिल्ली, तमिलनाडु के डिंडीगुल, आंध्र प्रदेश के गुंटूर तथा मुंबई समेत अन्य कई शहरों में की गई।
यह छापेमारी में पोमिल जैन, विपिन जैन, राजू राजशेखरन, राजेश मनसुखलाल चावड़ा, अपूर्व विनायकांत चावड़ा, मचिंद्र शांताराम लांके, अजय कुमार सुगंध, महेश कुमार रोहीरा और आशीष अग्रवाल के आवासीय और व्यावसायिक परिसरों में की गई।
ईडी ने कार्रवाई के दौरान बरामद किए 60 लाख रुपये
ईडी की जानकारी के मुताबिक कार्रवाई के दौरान 60 लाख रुपये नकदी जब्त की है। इसके अलावा जांच एजेंसी को प्रोसीड्स ऑफ क्राइम (पीओसी) के 45 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियों में निवेश का भी खुलासा हुआ है। जिसमें आरोपियों और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर मौजूद कई अचल संपत्तियों के स्पष्टीकरण की पूरी जानकारी प्राप्त हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
बैंक धोखाधड़ी मामला: PMLA कोर्ट की अनुमति के बाद ED का कदम, ₹22.40 करोड़ की जब्त संपत्तियां होंगी बहाल
MHADA की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया होटल! 512 करोड़ की वित्तीय हेराफेरी में ED ने रंगशारदा होटल किया कुर्क
450 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली, यूपी और पंजाब के 8 ठिकानों पर छापेमारी
70 करोड़ रुपये की ड्रग्स तस्करी पर ED का महा-एक्शन! इंदौर और मंदसौर में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
इस छापेमारी में डिंडीगुल स्थित ए.आर. डेयरी फ़ूड प्राइवेट लिमिटेड, अहिल्यानगर स्थित मालगंगा मिल्क एंड एग्रो प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और रुड़की स्थित भोले बाबा ऑर्गेनिक डेयरी मिल्क प्राइवेट लिमिटेड के डेयरी संयंत्रों की भी तलाशी ली गई।
ईडी ने तलाशी अभियान में जब्त किए दस्तावेज
प्रवर्तन निदेशालय ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं। इन सभी दस्तावेजों से पता चलता है कि फर्जी खरीद-फरोख्त के लेनदेन के जरिए अपराध से प्राप्त धन को छिपाने और उसकी परतें बनाने के लिए कई कानूनी संस्थाओं और कारोबारी इकाइयों के जटिल नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया था।
एजेंसी ने बताया कि उसने जांच ए.आर. डेयरी फूड प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू कर दी गई है। यह पीएमएलए, 2002 के तहत जांच शुरू की गई है।
आरोपियों ने टीटीडी अधिकारियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की
ईडी का आरोप है कि आरोपियों ने कुछ टीटीडी अधिकारियों के साथ मिलकर साजिश किया। विश्वासघात और धोखाधड़ी की तथा मिलावटी घी की आपूर्ति करके टीटीडी को भ्रामक तरीके से आर्थिक नुकसान पहुंचाया।
यह भी पढ़ें: मालवीय नगर अग्निकांड मामले में होटल के मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज
अवैध धन को छिपाने कोशिश
ईडी के अब तक की जांच में पता चला है कि, टीटीडी को मिलावटी घी की आपूर्ति से प्राप्त अवैध आय को बाद में कई अचल संपत्तियों में निवेश किया गया। जिसे कई कंपनियों और कारोबारी संस्थाओं का इस्तेमाल कर अवैध धन के वास्तविक स्रोत को छिपाने की कोशिश की गई। फिलहाल ईडी इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Ed raids 15 locations in tirupati ghee adulteration case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














