Tata Motors का बड़ा दांव, लॉन्च हुई Ultra Prime और Starbus Prime बसें, EV से लेकर CNG तक दिखा भविष्य

Pravas 5.0: Tata Motors ने गांधीनगर में आयोजित Pravas 5.0 इवेंट में अपनी नई पीढ़ी की पैसेंजर मोबिलिटी रेंज पेश कर दी है। कंपनी ने इस दौरान नई Ultra Prime और Starbus Prime बसों को लॉन्च किया है।
Tata Motors Ultra Prime and Starbus Prime buses launched Pravas 5.0
Tata Motors Pravas 5.0 (Source. Navbharat Desk)
Published on
Updated on

Tata Motors Pravas 5.0: भारत की सबसे बड़ी कंपनी में से एक Tata Motors ने गांधीनगर में आयोजित Pravas 5.0 इवेंट में अपनी नई पीढ़ी की पैसेंजर मोबिलिटी रेंज पेश कर दी है। बता दें कि कंपनी ने इस दौरान नई Ultra Prime और Starbus Prime बसों को लॉन्च किया जिनका फोकस बेहतर सुरक्षा, ज्यादा आराम और कम ऑपरेटिंग लागत पर है। इसके अलावा CNG और इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कई नए समाधान भी पेश किए गए जो इंटरसिटी, इंट्रासिटी, स्कूल, स्टाफ और लास्ट-माइल ट्रांसपोर्ट की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार हुई है।

EV, CNG और प्रीमियम बसों पर Tata का बड़ा फोकस

Pravas 5.0 में Tata Motors ने LPO 1620 CNG, Ultra Prime LPO 412, Ultra Skool 9/9 EV, Magic EV, Winger Plus और Ultra Prime RE Concept जैसे मॉडल्स का प्रदर्शन किया था। वहीं नई Ultra Prime और Starbus Prime रेंज में बेहतर राइड क्वालिटी, कम शोर (NVH), आधुनिक इंटीरियर और 29 एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इनमें ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम (ITS) और रियर पार्किंग असिस्ट जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। इसके साथ ही Magic EV एक बार फुल चार्ज होने पर 120 किलोमीटर तक की रेंज देती है जबकि Ultra Skool 9/9 EV को स्कूल छात्रों की सुरक्षित यात्रा के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है।

क्या बोले Tata Motors के बिजनेस हेड?

जानकारी के लिए बता दें कि टाटा मोटर्स के वाइस प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड (कमर्शियल पैसेंजर व्हीकल्स) श्री आनंद एस ने कहा, "'प्रवास' हमारे लिए फ्लीट ऑपरेटर्स और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से जुड़ने और देश भर में यात्रियों के ट्रांसपोर्ट की बदलती ज़रूरतों को बेहतर ढंग से समझने का एक अहम मंच रहा है। इस साल का हमारा शोकेस अलग-अलग तरह के इस्तेमाल के लिए ग्राहकों की ज़रूरतों की हमारी गहरी समझ को दिखाता है। चाहे वह कर्मचारियों का ट्रांसपोर्ट हो, घूमने-फिरने के लिए यात्रा हो, स्कूल ट्रांसपोर्ट हो या 'लास्ट-माइल कनेक्टिविटी' हो।

LPO 1620 CNG की कम ऑपरेटिंग लागत नई Ultra Prime रेंज की बेहतर सुरक्षा और आराम, और Ultra Skool 9/9 EV व Magic EV के ज़रिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के विस्तार के साथ, हर सॉल्यूशन को ग्राहकों की किसी खास ज़रूरत को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। हमारे बड़े सर्विस नेटवर्क और सपोर्ट सिस्टम के साथ, ये प्रोडक्ट्स ग्राहकों को ज़्यादा से ज़्यादा अपटाइम पाने, ऑपरेटिंग लागत को बेहतर बनाने और यात्रा का शानदार अनुभव देने में मदद करते हैं, जिससे वे अपने बिज़नेस को मुनाफ़े के साथ बढ़ा सकते हैं।"

4600 से ज्यादा सर्विस टचपॉइंट्स का मिलेगा सपोर्ट

वहीं कंपनी का दावा है कि उसके पैसेंजर मोबिलिटी प्रोडक्ट्स को देशभर में फैले 4,600 से अधिक सेल्स और सर्विस टचपॉइंट्स का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही संपूर्ण सेवा 2.0 के जरिए 24x7 सहायता, मेंटेनेंस, स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता और फ्लीट मैनेजमेंट जैसी सुविधाएं भी ग्राहकों को मिलेंगी। ऐसे में Tata Motors सिर्फ नए वाहन ही नहीं बल्कि एक मजबूत सर्विस इकोसिस्टम के जरिए कमर्शियल ट्रांसपोर्ट सेक्टर में अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी में है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com