-
रवि, 2 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Irctc Offers A Great Package For Srisailam Jyotirlinga Darshan Including Food And Accommodation 2
श्रीशैलम ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए IRCTC का शानदार पैकेज, रहना-खाना, सबकुछ मिलेगा
- Written By: रंजन कुमार
Srisailam IRCTC Tour Package: IRCTC का टूर पैकेज 13,390 रुपए में 3 रात 4 दिन की धार्मिक यात्रा कराता है। इसमें श्रीशैलम ज्योतिर्लिंग और यादाद्री दर्शन के साथ होटल, कैब और इंश्योरेंस शामिल हैं।

श्रीशैलम ज्योतिर्लिंग। इमेज-एआई
IRCTC Tour Package: आप कम बजट में पवित्र धार्मिक यात्रा की तलाश में हैं तो IRCTC का Spiritual Telangana With Srisailam टूर पैकेज बेस्ट है। इस पैकेज में हैदराबाद, श्रीशैलम और यादाद्री जैसे प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों की यात्रा कराई जा रही है। 3 रात और 4 दिनों का यह टूर रोड ट्रैवल के माध्यम से होता है। इसमें होटल, खाना, कैब, इंश्योरेंस सबकुछ शामिल है। खास बात है कि पैकेज की शुरुआती कीमत 13,390 रुपए प्रति व्यक्ति है। ऐसे में यह ट्रेवल हर उम्र के यात्रियों के लिए किफायती है।
टूर पैकेज का नाम Spiritual Telangana With Srisailam है। इसका पैकेज कोड SHH004 है। इस यात्रा का माध्यम रोड है। क्लास कम्फर्ट रखी गई है। इसमें 3 डिनर और 2 ब्रेकफास्ट शामिल किया गया है। यह पैकेज रविवार, सोमवार, बुधवार, गुरुवार तथा शनिवार को उपलब्ध रहता है।
टूर प्लान
पहला दिन हैदराबाद आगमन होता है। यहां यात्रियों को हैदराबाद, सिकंदराबाद या काचेगुड़ा रेलवे स्टेशन से पिकअप कर होटल पहुंचाया जाता है। उसके बाद चारमीनार, सालारजंग म्यूजियम और लुंबिनी पार्क की सैर कराई जाती है। फिर शाम को होटल में वापसी हो जाएगी। यहां डिनर और नाइट स्टे होता है। दूसरे दिन की सुबह 5 बजे होटल से श्रीशैलम के लिए प्रस्थान करना होता है। सुबह करीब 5 घंटे की ड्राइव के बाद मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन कराए जाते हैं। दोपहर बाद वापसी हैदराबाद की ओर होती है। फिर रात में होटल पहुंचकर डिनर व रेस्ट कराया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
IRCTC घोटाले में लालू परिवार को राहत या नई मुश्किल? अगस्त तक टला फैसला, अब इस दिन कोर्ट सुनाएगी बड़ा फैसला
यात्रीगण जरूरी सूचना: मुंबई रूट पर बारिश का संकट, पश्चिम रेलवे की ये ट्रेनें हुईं कैंसल, कुछ रिशेड्यूएल
Ticket Refund: ट्रेन कैंसिल होने पर रेलवे से कैसे लें अपना पूरा रिफंड? जानिए ऑनलाइन और काउंटर नियम
Train Ticket: चार्ट बनने के बाद भी इमरजेंसी में पाएं कंफर्म ट्रेन टिकट, जानें रेलवे के नए नियम
तीसरे और चौथे दिन का क्या टूर प्लान?
तीसरे दिन होटल में नाश्ते के बाद बिरला मंदिर और गोलकोंडा किला घुमाया जाएगा। दोपहर बाद स्टैच्यू ऑफ इक्विलिटी के दर्शन कराया जाएगा। शाम को होटल लौटकर डिनर और नाइट स्टे कराया जाएगा। अगले दिन यानी चौथे दिन नाश्ते के बाद चेकआउट कर यादाद्री श्री लक्ष्मी नरसिंह मंदिर और सुरेंद्रपुरी के दर्शन कराए जाएंगे। फिर शाम को यात्रियों को हैदराबाद/ सिकंदराबाद/ काचेगुड़ा स्टेशन पर ड्रॉप कर दिया जाता है। इसी के साथ यात्रा का समापन हो जाता है।
यह भी पढ़ें: IRCTC लाया है खास मौका! एक ट्रिप में घूमें उत्तर भारत के 3 सबसे पावन शहर
किसके लिए बेस्ट टूर?
यह आईआरसीटीसी टूर पैकेज पर पर्सन टैरिफ पर बेस्ड है। 4 से 6 लोगों के ग्रुप में ट्रिपल ऑक्यूपेंसी पर कीमत करीब 13,390 रुपए से 13,500 रुपए तक आती है। जो सबसे किफायती है। यह टूर परिवार, सीनियर सिटीजन और ज्योतिर्लिंग दर्शन के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए आइडियल है। जो बिना किसी टेंशन के पूरी ट्रेवल करना चाहते हैं।
Irctc offers a great package for srisailam jyotirlinga darshan including food and accommodation 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Happy Friendship Day 2026: जब झगड़ों पर भारी पड़ी दोस्ती, इन बॉलीवुड सितारों ने दी सच्ची दोस्ती की मिसाल
Aug 02, 2026 | 08:13 AMIGNOU Admission 2026: बड़ी खुशखबरी! जुलाई सेशन के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 16 अगस्त तक मिलेगा सुनहरा मौका
Aug 02, 2026 | 08:10 AM32 करोड़ के कर्ज से बचने के लिए रची हत्या की साजिश! उद्योगपति पर हमले में सह-अध्यक्ष समेत 7 गिरफ्तार
Aug 02, 2026 | 08:07 AMAishwarya Rani friendship: कभी थीं बॉलीवुड की बेस्ट फ्रेंड्स, फिर क्यों खत्म हो गया ऐश्वर्या-रानी का रिश्ता?
Aug 02, 2026 | 08:01 AMनाथू ला और शिपकी ला दर्रों से गूंजा व्यापार; चीन के लिए फिर खुले रास्ते, 36 वस्तुओं का होगा आदान-प्रदान
Aug 02, 2026 | 07:44 AMCWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में गुलवीर सिंह का ऐतिहासिक कारनामा, 5000 मीटर में कांस्य जीतकर रचा नया इतिहास
Aug 02, 2026 | 07:42 AMHappy Friendship Day 2026: दोस्तों को भेजें दिल जीत लेने वाले विशेज, इंस्टा मैसेज और व्हाट्स ऐप स्टेटस
Aug 02, 2026 | 07:42 AMवीडियो गैलरी

चौबेपुर में अराजक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर और मां काली की तोड़ीं मूर्तियां, ग्रामीणों ने किया हंगामा, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:11 PM
संसद में भगवा पहनना पड़ा भारी! वाराणसी में पप्पू यादव, राहुल और अवधेश प्रसाद पर FIR दर्ज- VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:04 PM
वक्फ मुद्दे पर मौलवी बनेंगे राहुल? BJP छोड़ने के सस्पेंस के बीच शहजाद पूनावाला का विपक्ष पर तंज, देखें- VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:32 PM
खाकी पर लगा सबसे बड़ा दाग! आगरा कैंट RPF कांड में चौंकाने वाला खुलासा, हिल गया पूरा रेलवे विभाग, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:23 PM
कुलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भड़के कश्मीरी, कैंडल मार्च निकालकर दहशतगर्दों को दी चेतावनी; देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 09:59 PM
ओसामा बिन लादेन दे रहा अहिंसा पर उपदेश! PM मोदी के भावुक VIDEO पर भड़के संजय सिंह, कह दी बड़ी बात
Aug 01, 2026 | 08:01 PM














