- Hindi News »
- Travel »
- How To Travel Safely In Indian Trains With Kids
Travel Tips: बच्चों के साथ ट्रेन में सफर होगा सुरक्षित, बस इन बातों को न करें नजरअंदाज
ट्रेन का सफर करना बच्चों के लिए बहुत ही रोमांचक हो सकता है। लेकिन जिस प्रकार ट्रेनों में सफर करने के दौरान भगदड़ और भीड़ भाड़ का माहौल देखने को मिल रहा है ऐसे में बच्चों की सुरक्षा सबसे पहले आती है।
- Written By: प्रीति शर्मा

बच्चों के साथ ट्रेन में सफर होगा सुरक्षित, बस इन बातों को न करें नजरअंदाज
Train Travel With Kids: ट्रेन का सफर करना बच्चों के लिए बहुत ही रोमांचक हो सकता है। लेकिन जिस प्रकार ट्रेनों में सफर करने के दौरान भगदड़ और भीड़ भाड़ का माहौल देखने को मिल रहा है ऐसे में बच्चों की सुरक्षा सबसे पहले आती है। अक्सर बच्चे उछल कूद करते हैं और भीड़ भाड़ वाली जगह पर इधर उधर खो जाते हैं। महाकुंभ की वजह से आजकल ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से बच्चों को साथ में ले जाकर सफर करना सुरक्षित नहीं रहा है। हालांकि अगर आप किसी जरूरी काम या छुट्टियां बिताने जा रहे हैं तो बच्चों की सुरक्षा के लिए कुछ टिप्स को ध्यान में रख सकते हैं।
बच्चों को ट्रेन में चढ़ते समय हमेशा उनका हाथ पकड़ें क्योंकि प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच काफी अंतर होता है। ऐसे में भीड़ भाड़ में वह गिर भी सकते हैं। कभी भी स्टेशन पर भीड़ में चढ़ते हुए जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। बच्चों को ट्रेन से उतरते समय भी सावधानी बर्तें।

सम्बंधित ख़बरें
15 कोच वाली लोकल का संचालन होगा आसान, मेगा ब्लॉक के दौरान हुआ ठाणे यार्ड का काम
वंदे भारत में सेहत से खिलवाड़! सीधे प्लास्टिक पैकेट में गर्म कर परोसी जा रही रोटियां, वीडियो ने खोली पोल
बिहार का ‘मिनी केरल’: मां टुटला भवानी वॉटरफॉल की खूबसूरती मोह लेगी आपका मन
Holi Special Train 2026: होली पर घर जाने वालों की बल्ले-बल्ले, रेलवे ने चलाईं ढरों स्पेशल ट्रेनें; देखें लिस्ट
ट्रेन की खिड़की पर बैठने का शौक ज्यादातर बच्चों को होता है। लेकिन ऐसे में बच्चे खुली खिड़की से बाहर झांकने लगते हैं जो घातक हो सकता है। अगर ट्रेन चल रही है तो ध्यान रखें कि बच्चा इधर उधर न भागे। ट्रेन के झटके से बच्चा गिर सकता है। अगर आप रात के समय ट्रैवल कर रहे हैं तो बच्चों को नीचे वाली बर्थ पर रखें जिससे गिरने की संभावना कम होती है।
बच्चों के साथ सफर करते समय हमेशा घर का हल्का फुल्का खाना अपने साथ रखना चाहिए। जैसे बिस्कुट, फ्रूट्स, दूध आदि। साथ ही पानी और जूस हाइड्रेट रहने के लिए जरूरी है। बच्चे गंदगी या उल्टी कर सकते हैं तो ऐसी स्थिति में अलग से कपड़े और नैपकिन रखें। बुखार, उल्टी, मोशन सिकनेस और चोट से संबंधित दवाइयों को अपने साथ रखें। अगर आप ट्रेन में लंबा सफर करने जा रहे हैं तो साथ में मनोरंजन का सामान भी रखें।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
बच्चा ट्रेन में किसी अजनबी से खाने पीने की चीजें न ले इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए। बच्चों को अपना मोबाइल नंबर और नाम याद करवाएं। ताकि अगर वह इधर उधर गुम हो जाए तो उसे ढूंढने में आसानी हो। ट्रेन सफर के दौरान छोटे बच्चे को कभी भी अकेले टॉयलेट न जाने दें। बच्चे को सिखाएं कि ज्यादा देर तक अंदर न रहे। जरूरत के लिए साथ में सैनिटाइजर और टिशू पेपर रखें।
How to travel safely in indian trains with kids
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 23 February: सोमवार को मेष और धनु राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल!
Feb 23, 2026 | 12:05 AMसाउथ अफ्रीका ने Team India को दिखाया आईना, आसानी से जीता सुपर-8 का मैच, ‘मैन इन ब्लू’ की हार का कौन जिम्मेदार?
Feb 22, 2026 | 11:47 PMसाउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के लिए भारत के बल्लेबाज जिम्मेदार, इस विश्व कप में सामने आया ओपनर्स का घटिया रिकॉर्ड
Feb 22, 2026 | 11:26 PMIND vs SA: अहमदाबाद में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 76 रन के बड़े अंतर से जीता मुकाबला
Feb 22, 2026 | 10:37 PMएडेन मार्करम के लिए ‘काल’ बने अर्शदीप सिंह! टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं चला बल्ला, बनाया 7वीं बार शिकार
Feb 22, 2026 | 10:19 PMशादी के मंडप से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची 10वीं की छात्रा, वीडियो वायरल
Feb 22, 2026 | 10:14 PMराज्यसभा पर उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, शरद पवार किनारे, कांग्रेस से सीधी बात
Feb 22, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














