- Hindi News »
- Travel »
- Maa Tutla Bhawani Waterfall Bihar Mini Kerala Tourism Guide
बिहार का ‘मिनी केरल’: मां टुटला भवानी वॉटरफॉल की खूबसूरती मोह लेगी आपका मन
- Written By: रंजन कुमार
Tourist Place In Bihar : पर्यटन के लिहाज से बिहार काफी अच्छा है। यहां हर साल पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हम आपको बिहार के सासाराम के एक खूबसूरत वॉटरफॉल के बारे में बता रहे हैं।

सासाराम स्थित वाटरफॉल।
Waterfall in Bihar : बिहार को अक्सर इसके गौरवशाली इतिहास, मधुबनी पेंटिंग और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। मगर, क्या आप जानते हैं कि बिहार के आंचल में एक ऐसा ‘स्वर्ग’ भी छिपा है, जिसकी हरियाली और झरने आपको केरल की वादियों का अहसास करा देंगे? हम बात कर रहे हैं रोहतास जिले में स्थित मां टुटला भवानी वॉटरफॉल की, जो इन दिनों पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है।
सासाराम शहर से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह झरना जितना खूबसूरत है, उतना ही इसका धार्मिक महत्व भी है। दो विशाल पहाड़ों के बीच से रास्ता बनाती हुई जलधारा जब 200 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरती है तो वह दृश्य किसी जादुई अहसास से कम नहीं होता। पास ही मां टुटला भवानी का प्राचीन मंदिर है, जहां भक्त अपनी आस्था के साथ प्रकृति का आनंद लेने पहुंचते हैं।
यात्रा की तैयारी और खास बातें
अगर आप यहां जाने का मन बना रहे हैं तो कुछ जरूरी बातें ध्यान में रखें।
सम्बंधित ख़बरें
फोर्स बुलाकर खाली कराएं, हम नहीं हटेंगे! सरकारी बंगले पर राबड़ी देवी का सम्राट चौधरी सरकार को खुला चैलेंज
सिंहस्थ कुंभ मेला: त्र्यंबकेश्वर से कसारा के बीच सीधे रेल मार्ग और तत्काल एसटी बस सेवा की उठी पुरजोर मांग
राबड़ी देवी खाली करेंगी सरकारी बंगला! सामने आई बड़ी वजह, इस मंत्री की एंट्री होने से सियासी हलचल तेज
पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 2 लोगों की मौत, 5 लापता; 14 लोग थे सवार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
प्रवेश शुल्क : यहां घूमने के लिए आपको 30 रुपये का टिकट लेना होगा।
समय : सैलानी सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक एंट्री कर सकते हैं। पूरे क्षेत्र को अच्छे से घूमने में 3 घंटे का समय लगता है।
सावधानी : झरने के पास फिसलन अधिक होती है, इसलिए अच्छी ग्रिप वाले जूते पहनना न भूलें।
यह भी पढ़ें : बेहद कम खर्चे में थाईलैंड जैसा आइलैंड देख सकेंगे, बिहार में छिपा है हसीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन
कब और कैसे पहुंचें?
यहां साल भर रौनक रहती है, लेकिन अक्टूबर से नवंबर का समय सबसे सुनहरा होता है। इस दौरान मौसम सुहावना रहता है और गुनगुनी धूप में गिरता हुआ पानी चांदी की तरह चमकता है।
रेल मार्ग : सासाराम रेलवे स्टेशन सबसे नजदीक है, जहां से आप टैक्सी या रिक्शा ले सकते हैं।
हवाई मार्ग : सबसे पास गया एयरपोर्ट (96.9 किमी) है। इसके अलावा पटना और वाराणसी एयरपोर्ट से भी यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।
आसपास के आकर्षण
अपनी ट्रिप को और मजेदार बनाने के लिए आपपास में ही स्थित शेरशाह सूरी का मकबरा, तारा चंडी मंदिर और नेहरू पार्क भी घूम सकते हैं तो देर किस बात की? इस वीकेंड बिहार के इस अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य को करीब से महसूस करें।
Maa tutla bhawani waterfall bihar mini kerala tourism guide
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMChhatrapati Sambhajinagar के ऐतिहासिक पनचक्की परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, 3 टन कचरा हटाया
May 30, 2026 | 10:48 PMमैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PMटी20 इनटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर का बड़ा रिकॉर्ड, छुआ 4 हजार रन का आंकड़ा, इस लिस्ट में मारी एंट्री
May 30, 2026 | 10:36 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














