- Hindi News »
- Travel »
- Beautiful Places Situated In Lap Of Himalayas Plan To Visit During Summer
Travel Places: हिमालय की गोद में बसा ये खूबसूरत स्थान दुनियाभर में है मशहूर, दिलचस्प और रोमांच भरी होगी यात्रा
ज्यादातर लोग अपनी व्यस्त और भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर किसी शांत और सुकून भरी जगह पर वेकेशन मनाने का प्लान करते हैं। इसके लिए प्राकृतिक जगहों से बेहतर और क्या हो सकता है जो शारीरिक सुकून ही नहीं बल्कि मानसिक सुकून भी देता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
हिमालय की गोद में बसा ये खूबसूरत स्थान दुनियाभर में है मशहूर, दिलचस्प और रोमांच भरी होगी यात्रा

ज्यादातर लोग अपनी व्यस्त और भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर किसी शांत और सुकून भरी जगह पर वेकेशन मनाने का प्लान करते हैं। इसके लिए प्राकृतिक जगहों से बेहतर और क्या हो सकता है जो शारीरिक सुकून ही नहीं बल्कि मानसिक सुकून भी देता है। इन जगहों को देखने भर से ही व्यक्ति का मूड शांत और ताजा हो जाता है। वह अपनी परेशानियों को भूलकर नेचर में खो जाता है। अगर आप भी इस तरह की जगह के तलाश में हैं तो हिमालय के नजदीक इन जगहों पर घूमने का प्लान कर सकते हैं।

कुल्लू हिमाचल प्रदेश में स्थित वह जगह है जो यात्रा करने के लिए दिलचस्प और रोमांचक दोनों है। प्राकृतिक सुंदर और शानदार पर्यटन का अनोखा संगम इस जगह पर आपको देखने को मिलेगा। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां पर एडवेंचर एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा यहां पर कुछ खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस भी मौजूद हैं।
हिमाचल को बड़ी रेल सौगात! ऊना से कोलकाता तक सीधी ट्रेन शुरू, अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी
हिमाचल प्रदेश में भूकंप के तेज झटके, कांगड़ा सहित कई जिलों में 4.8 तीव्रता से कांपी धरती
Pahadi Food: पहाड़ों की सैर पर जा रहे हैं, तो सिड्डू के साथ इन पारंपरिक व्यंजनों का भी लुत्फ उठाएं
हिमाचल में कांग्रेस का सूपड़ा साफ! 4 में से 3 नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस की करारी शिकस्त

कुल्लू से कुछ ही दूर स्थित भारत का सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन मनाली बेहद खूबसूरत जगह है। यहां पर चारों तरफ आपको बर्फ से ढके पहाड़, हसीन घाटियां और बहती हुई नदियां देखने को मिलेंगी। यहां पर पर्यटक कई तरह की एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टिविटी का लुत्फ उठाने आते हैं। रोहतांग वैली, हिडिम्बा देवी मंदिर, सोलंग घाटी आदि जगह पर घूमने का प्लान कर सकते हैं।

देवदार के घने जंगलों और बर्फीली चोटियों से घिरा छोटा सा गांव अपनी शांति और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। इस खूबसूरत जगह का नाम कसोल है जो पार्वती नदी के किनारे बसा हुआ है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह छोटा सा स्वर्ग घूमने के लिए बहुत ही बेहतरीन जगह है। यहां पर आप खीरगंगा की यात्रा कर सकते हैं।

रोजमर्रा की भागमभाग से दूर किसी शांत जगह पर वेकेशन मनाना चाहते हैं तो तीर्थन घाटी बहुत ही बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यहां का पानी बहुत ही साफ होता है। यह जगह घने जंगलों के लिए काफी मशहूर है। सेर्लोस्कर झील, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क और जालोरी दर्रा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। दोस्तों के साथ इन जगहों को एक्सप्लोर किया जा सकता है।

मलाणा एक ऐतिहासिक और अनोखा गांव है जो अपनी परंपराओं और सामाजिक व्यवस्था से घिरा है। इस जगह की खास बात यह है कि इसे दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्रों में से एक माना जाता है। हिमालय की गोद में बसी यह खूबसूरत जगह आपकी यात्रा को यादगार बना देगी। इस जगह पर दोस्तों या परिवार के साथ आ सकते हैं।

हिमालय की गोद में बसा नग्गर ब्यास नदी के किनारे बसा है। इस ऐतिहासिक जगह पर निकोलस रोरिक आर्ट गैलरी घूमने जा सकते हैं। इसके अलावा मणिकरण में भी घूमने जा सकते हैं। यह धार्मिक जगह प्राकृतिक सुंदरता का अनोखा गुण रखती है।
Beautiful places situated in lap of himalayas plan to visit during summer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NEET री-एग्जाम पर एयरफोर्स का पहरा! भारतीय वायुसेना के कार्गो विमान से नागपुर पहुंचे पेपर
Jun 16, 2026 | 11:50 AMइस Father’s Day अपने पापा को कपड़े-परफ्यूम नहीं, फाइनेंशियल सिक्योरिटी का तोहफा दें
Jun 16, 2026 | 11:49 AMWomen’s T20 WC 2026: भारतीय महिला टीम अंक तालिका में किस नंबर पर? कब और किससे होगी अगला मैच, देखें शेड्यूल
Jun 16, 2026 | 11:47 AMLPG Gas Cylinder उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, ऑनलाइन सिलेंडर बेचने या ट्रांसफर करने पर होगी कार्रवाई!
Jun 16, 2026 | 11:45 AMडीजल कीमतों और बढ़ते खर्च का असर, महाराष्ट्र एसटी ने बढ़ा हुआ किराया एक माह और बढ़ाया
Jun 16, 2026 | 11:45 AMतेहरान खेल रहा है ‘दोहरा खेल’… क्या नहीं हो पाएगी अमेरिका-ईरान डील? CIA ने राष्ट्रपति ट्रंप को किया अलर्ट
Jun 16, 2026 | 11:39 AMPrayagraj: यमुनापार में मतदाता सूची से ग्राम प्रधान सहित 500 से अधिक नाम गायब, ग्रामीणों ने की जांच की मांग
Jun 16, 2026 | 11:38 AMवीडियो गैलरी

पेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PM
जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM


















