हिमाचल प्रदेश में भूकंप के तेज झटके, कांगड़ा सहित कई जिलों में 4.8 तीव्रता से कांपी धरती
Himachal Earthquake: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और आसपास के इलाकों में देर रात करीब 10 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटकों के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
- Written By: अर्पित शुक्ला
हिमाचल प्रदेश में भूकंप के तेज झटके (Image- Screen Capture/Social Media)
Kangra Earthquake: हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात 10:04 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई। झटके महसूस होते ही लोग घबराकर अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। भूकंप के कारण कुछ सेकंड तक धरती कांपती रही, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, शुरुआती जानकारी के अनुसार किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
भूकंप का केंद्र चंबा में जमीन के अंदर पांच किलोमीटर की गहराई पर था। शिमला, कांगड़ा और चंबा के कई क्षेत्रों में लोग इस दौरान घरों से बाहर निकाल आए। हालांकि, भूकंप की तीव्रता कम थी, जिसके चलते किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र
स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। भूकंप के केंद्र और संभावित प्रभाव का आकलन किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है, जहां समय-समय पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
सम्बंधित ख़बरें
भूकंप ने उजाड़ दिया पूरा इलाका, वेनेजुएला में मरने वालों की संख्या 4,118 हुई; बचाव अभियान अब भी जारी
China Medog Dam: चीन का सबसे बड़ा मेडोग हाइड्रोपावर बांध बना दुनिया के लिए बड़ा ‘टाइम बम’
महाराष्ट्र में कुदरत का डबल अटैक! भारी बारिश के बीच हिंगोली, नांदेड़ और परभणी में 4 बार आया भूकंप
महाराष्ट्र के 3 जिलों में आया भूकंप, एक ही रात में 4 बार लगे झटके, डर से घर से बाहर भागे लोग
भूकंप आने पर क्या करें?
- अपने घर को भूकंपरोधी बनाने के लिए स्ट्रक्चरल इंजीनियर से सलाह लें
- दीवारों और छत में मौजूद दरारों की समय पर मरम्मत कराएं
- खुले शेल्फ दीवार से अच्छी तरह बांधें और भारी सामान निचले शेल्फ पर रखें
- एक आपातकालीन किट तैयार रखें
- परिवार के साथ मिलकर निजी आपदा प्रबंधन योजना बनाएं
- ‘झुको, ढको और पकड़ो’ तकनीक का अभ्यास करें
यह भी पढ़ें- मोहाली के ऑफिस में अचानक घुसा पूर्व प्रेमी, युवती को चाकू से गोदा और फिर रेता खुद का गला, देखें खौफनाक VIDEO
क्यों आता है भूकंप?
बता दें कि धरती की 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। इस दौरान ये प्लेट्स घर्षण करके आपस में टकराती हैं और उस क्षेत्र को जोन फॉल्ट लाइन कहते हैं। कई बार टकराने से प्लेट्स के किनारे मुड़ जाते हैं या फिर टूट जाती हैं। इनके टूटने से जो तरंगें और ऊर्जा निकलती हैं, वो फैलती हैं तो धरती कांपती है। इसे ही भूकंप कहते हैं।
