हिमाचल को बड़ी रेल सौगात! ऊना से कोलकाता तक सीधी ट्रेन शुरू, अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी
Amb Andaura to Kolkata Train: हिमाचल प्रदेश के लिए 6 जून का दिन रेल संपर्क में ऐतिहासिक साबित हुआ है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर प्रदेशवासियों को दी आज रेल की एक बड़ी सैगात दी है।
- Written By: वंदना शर्मा
अनुराग ठाकुर (सोर्स आईएनएस)
Amb Andaura to Kolkata Train: हिमाचल प्रदेश के लिए 6 जून का दिन रेल संपर्क के लिहाज से ऐतिहासिक साबित होने जा रहा है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर प्रदेशवासियों को एक बड़ी सौगात दिया है। लंबे समय से उठाई जा रही मांग और लगातार किए गए प्रयासों के बाद अब अंब-अंदौरा से कोलकाता के बीच सीधी रेल सेवा शुरू हो गई है।
शनिवार, 6 जून को सुबह अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर स्वयं ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए। इस नई रेल सेवा के शुरू होने से हिमाचल प्रदेश का सीधा संपर्क पूर्वी भारत के प्रमुख शहरों से स्थापित होगा, जिससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने वाली है।
हिमाचल के लिए ऐतिहासिक कदम
इस अवसर पर सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल प्रदेश को मिली एक ऐतिहासिक सौगात है। उन्होंने बताया कि ऊना प्रदेश का एकमात्र जिला है जो पूर्ण रूप से ब्रॉडगेज रेल नेटवर्क से जुड़ा हुआ है और पिछले वर्षों में केंद्र सरकार के प्रयासों से कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का विस्तार यहां तक किया गया है, जिससे प्रदेशवासियों और विभिन्न धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिली है।
सम्बंधित ख़बरें
National Flag Adoption Day: हर बार तिरंगा लहराते हैं, लेकिन क्या जानते हैं इसके रंगों और अशोकचक्र का असली अर्थ
Screen Time Effects: आंखों से लेकर दिमाग तक, ज्यादा स्क्रीन टाइम कैसे बिगाड़ सकता है आपकी सेहत?
अजित पवार के 7 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दी महाराष्ट्र की राजनीति!
Motivational Thoughts: सुबह की शुरुआत करें इन मोटिवेशनल विचारों के साथ, पूरे दिन बनी रहेगी पॉजिटिव एनर्जी
नई ट्रेन से सफर होगा ओर भी आसान
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार सुबह 6:10 बजे अंब अंदौरा से रवाना होगी और करीब 31 घंटे 50 मिनट में कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार सुबह 7:40 बजे कोलकाता से चलेगी और शुक्रवार शाम 4:55 बजे अंब अंदौरा पहुंचेगी। यह ट्रेन आसनसोल, पटना जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद और सहारनपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
आधुनिककरण के लिए लगातार कार्य
अनुराग ठाकुर ने कहा कि आने वाले समय में अंबाला और चंडीगढ़ तक चलने वाली कई ट्रेनों को ऊना से संचालित करने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश में रेल सुविधाओं के विस्तार और आधुनिककरण के लिए लगातार कार्य कर रही है।
यह भी पढें: झारखंड दौरे पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठन को मजबूत करने के लिए तैयार करेंगे नया रोडमैप
जनता सरकार की कार्यशैली से निराश
इस दौरान सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर भी टिप्पणी की। कांग्रेस नेता नीरज भारती द्वारा राज्य सरकार पर लगाए गए आरोपों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों को पहले भाजपा की राजनीतिक बयानबाजी बताया जाता था, अब उन्हीं मुद्दों पर कांग्रेस के अपने नेता और पदाधिकारी भी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार और अव्यवस्था की सभी सीमाएं पार कर चुकी है तथा जनता सरकार की कार्यशैली से निराश है।
