नकली शादी का कार्ड बन रहा साइबर ठगी का नया हथियार, मिनटों में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

WhatsApp Scam: शादी-ब्याह का सीजन हो और WhatsApp पर वेडिंग इनविटेशन कार्ड न आए, ऐसा अब लगभग असंभव है। डिजिटल दौर में लोग ई-कार्ड के जरिए निमंत्रण भेजना आसान समझते हैं।
नकली शादी का कार्ड बन रहा साइबर ठगी का नया हथियार, मिनटों में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
WhatsApp पर आए शादी का कार्ड। (सौ. AI)
Published on
Updated on

Wedding Invitation Scam: शादी-ब्याह का सीजन हो और WhatsApp पर वेडिंग इनविटेशन कार्ड न आए, ऐसा अब लगभग असंभव है। डिजिटल दौर में लोग ई-कार्ड के जरिए निमंत्रण भेजना आसान समझते हैं। लेकिन इसी सुविधा का फायदा अब साइबर अपराधी उठा रहे हैं। WhatsApp Wedding Invitation Scam नाम का नया फ्रॉड तेजी से फैल रहा है, जिसमें नकली शादी का कार्ड भेजकर यूजर्स के फोन और बैंक अकाउंट पर सीधा हमला किया जाता है। जरा-सी चूक आपके खाते को मिनटों में खाली कर सकती है।

कैसे काम करता है यह नया WhatsApp वेडिंग स्कैम?

फ्रॉडर्स किसी अनजान नंबर से एक बेहद आकर्षक डिजिटल वेडिंग कार्ड भेजते हैं। इस कार्ड में कोई लिंक, QR कोड, या PDF फाइल जोड़ी होती है। संदेश के साथ "हमारी शादी में जरूर पधारें", "family invitation" जैसे भावनात्मक वाक्य लिखे होते हैं, ताकि यूजर बिना सोचे समझे लिंक खोल दे। लिंक खोलते ही आपके फोन में मालवेयर इंस्टॉल हो सकता है। यह खतरनाक सॉफ्टवेयर आपके OTP, बैंकिंग ऐप डेटा, पासवर्ड, और निजी जानकारी चुपचाप चोरी कर लेता है। कई मामलों में यह आपके फोन का पूरा कंट्रोल भी ले लेता है।

क्यों बढ़ रहा है यह WhatsApp Wedding Invitation Fraud?

शादी का कार्ड भावनाओं से जुड़ा होता है, इसलिए लोग ज्यादातर इसे तुरंत खोल देते हैं। इसके अलावा स्कैमर्स कार्ड को इतना असली और प्रोफेशनल तरीके से डिजाइन करते हैं कि कोई भी यूज़र उसे सही समझकर क्लिक कर देता है। इसी भरोसे का फायदा उठाकर ठग लाखों रुपये की ठगी कर रहे हैं, और हजारों लोग इसका शिकार पहले ही बन चुके हैं।

कैसे बचें इस खतरनाक साइबर फ्रॉड से?

सुरक्षा के लिए कुछ बेहद जरूरी कदम किसी अनजान नंबर से आए लिंक, PDF या वेबसाइट को कभी न खोलें। यदि मैसेज किसी जान-पहचान वाले का लगे, तो पहले कॉल करके पुष्टि जरूर करें। फोन में एंटीवायरस रखें और नियमित सुरक्षा अपडेट करें। बैंक OTP, पासवर्ड या अन्य निजी जानकारी किसी के साथ भी साझा न करें।

अगर गलती से आपने लिंक खोल दिया है, तो तुरंत अपनी इंटरनेट बैंकिंग के पासवर्ड बदलें। सभी महत्वपूर्ण ऐप्स की सुरक्षा सेटिंग अपडेट करें। जरूरत पड़ने पर फोन को फॉर्मेट कराएं। और तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com