- Hindi News »
- Technology »
- Vertu Signature Cobra Is The World Most Premium Phone Not An Iphone
iPhone नहीं Vertu Signature Cobra दुनिया का सबसे प्रीमियम फोन, कीमत इतनी, जितनी में 2 फ्लैट खरीद लें
- Written By: रंजन कुमार
Vertu Signature Cobra दुनिया का सबसे प्रीमियम फोन है। इसे ब्रिटेन ने लॉन्च किया था। फोन में एक भी स्मार्ट फीचर नहीं है। न आप इसमें इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे। फिर भी कीमत करोड़ों में है।

Vertu Signature Cobra। इमेज-सोशल मीडिया
World Premium Mobile: आज के समय में लगभग हर हाथ में स्मार्टफोन दिखेंगे। भारत में स्मार्टफोन के मामले में iPhone को सबसे प्रीमियम फोन माना जाता है। इसे युवा स्टेटस सिंबल से जोड़कर देखते हैं। क्रेडिट कार्ड और EMI पर आईफोन खरीदना एक तरह से न्यू नॉर्मल है। भले आप आईफोन को स्टेटस सिंबल या सबसे प्रीमियम क्वालिटी का मोबाइल सेट मानिए, मगर हकीकत कुछ और है।
दुनिया के सबसे महंगे फोन में iPhone नहीं, बल्कि Vertu Signature Cobra है। यह फोन 2017 में लॉन्च हुआ था। एक सेट की कीमत 2.3 करोड़ रुपये है। कंपनी ने इसे लिमिटेड एडिशन के तौर पर लॉन्च किया था। दुनिया में इस मॉडल के 8 फोन हैं।
न स्मार्ट फीचर, न इंटरनेट
बता दें, आईफोन बनाने वाली कंपनी अमेरिका की है। वहीं, ब्रिटेन की कंपनी Vertu ने फोन को बनाया है। ये ऐसा फोन है, जिसमें स्मार्टफोन जैसे फीचर नहीं मिलेंगे। मगर, इसकी कीमत और डिजाइन इसे अपने आप में बेहद खास है। अमीर इसे लोग स्टेटस सिंबल के रूप में खरीदते हैं। Vertu ने फोन को चाइनीज ई-कॉमर्स साइट जिंगडॉन्ग मॉल पर बेचा था। लॉन्च के दौरान यह दुनिया का सबसे महंगा फीचर फोन था। Vertu को 1998 में नोकिया ने शुरू की थी। 2012 में इसे प्राइवेट कंपनी को बेचा। 2017 में इसे चाइनीज कंपनी गोडिन होल्डिंग्स ने खरीदा। Vertu के फोन 4 हजार डॉलर से शुरू होते हैं। हर फोन में कस्टमर सर्विस 24/7 मिलती है।
सम्बंधित ख़बरें
OTT और DTH की टेंशन खत्म, BSNL का नया प्लान सिर्फ 42 रुपये में दिखाएगा 600+ चैनल, डेटा भी नहीं होगा खर्च
AI ने रच दिया इतिहास, दुनिया की पहली सुपर वैक्सीन तैयार, कोविड ही नहीं पूरे वायरस परिवार से बचा सकती है जान
अब डॉक्टर नहीं, WhatsApp बताएगा इलाज? Meta ला रहा है AI हेल्थ फीचर, प्राइवेसी को लेकर बढ़ी चिंता
क्या अब इंसानों की जगह लेंगे पालतू AI? अकेलेपन की समस्या का नया समाधान बन सकते हैं रोबोटिक साथी
फोन बनाने में मशीन का इस्तेमाल नहीं
Vertu के मुताबिक, ये फोन पूरी तरह से हाथ से डिजाइन हुआ है। यानी इसमें कहीं भी मशीन का इस्तेमाल नहीं किया गया है। फ्रांस की जूलरी कंपनी बोचेरॉन ने डिजाइन तैयार किया है। फोन के चारों ओर कोबरा सांप का डिजाइन बना है। सांप के शेप वाली बॉडी पर 439 रूबी के पत्थर जड़े हैं। इसमें कोबरा की आंखों में दो एमराल्ड पत्थर लगे हैं। फोन में 388 पार्ट्स हैं, जो सब हाथ से जोड़े गए।
कीपैड फोन
ये कीपैड फोन है। इसमें बेसिक कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा है। इसमें टचस्क्रीन का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। इसमें ऐप भी इंस्टॉल नहीं किया जा सकता। न इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन में आप वीडियो कॉलिंग और कैमरे का इस्तेमाल नहीं कर सकते। यह पहली बार हुआ है, जब किसी फोन को हेलीकॉप्टर से डिलीवर किया गया। लॉन्च पर कंपनी ने डाउन पेमेंट के रूप में 12,934 रुपये लिए। बाकी रकम पूरी होने पर फोन डिलीवर किया गया। Vertu ने फोन की सिर्फ 8 पीस बनाए। एक पीस चीन के लिए रिजर्व था।
यह भी पढ़ें: iPhone 17 Pro पर शानदार ऑफर्स! अभी खरीदें प्रीमियम iPhone बेहद सस्ते में
2.3 करोड़ रुपये की कीमत
इस फोन की कीमत 3 लाख 60 हजार डॉलर है। भारतीय रुपये में करीब 2.3 करोड़ रुपये बनती है। रूबी और एमराल्ड जैसे कीमती पत्थरों की वजह से यह इतना महंगा है। फोन की बॉडी टाइटेनियम से बना है।
Vertu signature cobra is the world most premium phone not an iphone
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Navabharat Nishanebaaz: सबके मन में यही है सोच, क्यों चर्चा में है कॉकरोच
Jun 08, 2026 | 06:40 AMफिलीपींस में 8.2 तीव्रता का प्रलयकारी भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी; तटीय इलाकों को खाली करने का आदेश
Jun 08, 2026 | 06:38 AMAI की वजह से मचा बवाल, अमेरिका में डेटा सेंटर्स के खिलाफ फूटा गुस्सा, चीन पर लगे बड़े आरोप
Jun 08, 2026 | 06:38 AMLIVEआज की ताजा खबर 08 जून LIVE: दिल्ली में आज इंडिया गठबंधन की अहम बैठक होगी
Jun 08, 2026 | 06:35 AMपुणे में आस्था के केंद्र पर हमला, पुजारी अस्पताल पहुंचा
Jun 08, 2026 | 06:23 AMBirthday Horoscope 8 June 2026: आज जन्में जातकों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें क्या जीवन में होगा कमाल
Jun 08, 2026 | 06:15 AMपुणे जिले के केडगाव में Illegal Abortion रैकेट का पर्दाफाश, एक डॉक्टर गिरफ्तार, दूसरी फरार
Jun 08, 2026 | 05:21 AMवीडियो गैलरी

गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, आगरा से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार- VIDEO
Jun 07, 2026 | 10:36 PM
कानपुर में खूनी झड़प! ₹3000 के चक्कर में महिला डॉक्टर को घसीटा या व्यापारी की पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी? VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:48 PM
नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त! PM मोदी ने रचा इतिहास, बीजेपी नेताओं ने किया बड़ा दावा, देखें VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:34 PM
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
Jun 07, 2026 | 09:25 PM
RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM
₹750 करोड़ के प्रोजेक्ट में बदइंतजामी देख भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, मंच से ही अधिकारियों को लगाई फटकार
Jun 07, 2026 | 02:40 PM














