-
सोम, 20 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Meta Ai Health Feature Will Provide Health Advice By Social Media
अब डॉक्टर नहीं, WhatsApp बताएगा इलाज? Meta ला रहा है AI हेल्थ फीचर, प्राइवेसी को लेकर बढ़ी चिंता
- Written By: सिमरन सिंह
Meta AI Health Feature: Meta एक ऐसे AI फीचर पर काम कर रही है जो WhatsApp, Instagram और Facebook पर यूजर्स को हेल्थ से जुड़ी सलाह देने में सक्षम होगा। ऐसे में इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है।

Meta AI Health (Source. Freepik)
Meta AI Health Assistant: अगर आपसे पहले कोई कहता कि बीमारी में डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है वो काम फोन से हो जाएगा तो शायद आप विश्वास नहीं करते लेकिन AI की दुनिया में यह भी संभव है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा की भविष्य में सिरदर्द, खांसी या बुखार जैसी छोटी-मोटी समस्याओं के लिए डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बता दें कि Meta एक ऐसे AI फीचर पर काम कर रही है जो WhatsApp, Instagram और Facebook पर यूजर्स को हेल्थ से जुड़ी सलाह देने में सक्षम होगा। ऐसे में इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है।
WhatsApp और Instagram पर मिलेगा हेल्थ असिस्टेंट
देखा जा रहा है कि Meta लगातार अपने AI इकोसिस्टम को मजबूत कर रहा है। ऐसे में अब कंपनी के AI प्रमुख अलेक्जेंड्र वांग ने खुलासा किया है कि Meta अपने नए Muse AI मॉडल्स की मदद से स्वास्थ्य संबंधी सलाह देने की योजना बना रही है। वहीं इसी साल लॉन्च किया गया Muse Spark मॉडल हेल्थ से जुड़े सवालों के जवाब देने की क्षमता रखता है और भविष्य में इसे Meta के लोकप्रिय प्लेटफॉर्म्स के साथ जोड़ा जा सकता है।
जानकारी देते हुए अलेक्जेंड्र वांग ने कहा, “जब हम इन मॉडल्स को अरबों लोगों तक ले जाने की बात करते हैं तो हेल्थ एक ऐसा सेक्टर है जो हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है।” लेकिन उन्होंने यह भी माना कि फिलहाल यह तकनीक OpenAI और Anthropic जैसे बड़े AI प्लेटफॉर्म्स के स्तर तक नहीं पहुंची है फिर भी इसमें लगातार सुधार किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
सोनम वांगचुक का मेडिकल बुलेटिन जारी, ब्लड पैरामीटर में हल्का सुधार; मेडिकल टीम रख रही लगातार निगरानी
BMC का बड़ा फैसला, पान-गुटखा खाकर आने वालों की अस्पताल में नो एंट्री, थूककर गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई
FDA की जांच में बड़ा खुलासा: PMC अस्पतालों में कागज पर बांटी जा रही मलहम, घर की बोतलों में सिरप
Giloy Side Effects: इम्यूनिटी बढ़ाने वाली गिलोय भी पहुंचा सकती है लिवर को नुकसान, जानें कब बनती है खतरनाक
क्या AI डॉक्टरों की जगह ले पाएगा?
अब सवाल यह सामने आ रहा है कि Meta के इस प्रोजेक्ट के सामने आने के बाद क्या AI डॉक्टरों की भूमिका कम हो जाएगी? कहा जा रहा है कि अगर यह फीचर सफल होता है तो यूजर्स WhatsApp या Instagram पर ही अपनी स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़े सवाल पूछ सकेंगे और तुरंत सुझाव प्राप्त कर पाएंगे। लेकिन विशेषज्ञ यह भी मानते है कि मेडिकल सलाह बेहद संवेदनशील विषय है और AI मॉडल्स कई बार गलत या अधूरी जानकारी भी देता हैं। ऐसे में किसी गंभीर बीमारी के मामले में AI पर पूरी तरह निर्भर रहना जोखिम पैदा कर सकता है।
ये भी पढ़े: क्या अब इंसानों की जगह लेंगे पालतू AI? अकेलेपन की समस्या का नया समाधान बन सकते हैं रोबोटिक साथी
प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा पर उठ रहे सवाल
इस नई योजना को लेकर एक सवाल यह भी सामने आ रहा है कि क्या इससे डेटा प्राइवेसी को नुकसान होगा क्योंकि स्वास्थ्य संबंधी जानकारी किसी भी व्यक्ति की सबसे निजी जानकारी होती है। ऐसे में कई लोगों का यहीं सवाल है कि अगर मेडिकल डेटा AI सिस्टम के साथ साझा किया जाएगा तो उसकी सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। इस पर बात करते हुए विशेषज्ञ कहते है कि Meta को इस फीचर को लॉन्च करने से पहले यह साबित करना होगा कि उसका AI न केवल सटीक जानकारी दे रहा है लेकिन साथ ही यूजर्स के संवेदनशील हेल्थ डेटा की भी पूरी सुरक्षा कर रहा है।
Meta ai health feature will provide health advice by social media
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कश्मीर में आतंकियों की साजिश नाकाम: बांदीपोरा के बाग में मिला 4 किलो का ‘प्रेशर कुकर बम’, टला बड़ा खतरा
Jul 20, 2026 | 09:59 AMNavabharat Nishanebaaz: कभी था इस देश में ‘सास-मत’, अब NDA का प्रचंड बहुमत
Jul 20, 2026 | 09:53 AMInternational Chess Day 2026: बच्चों का दिमाग तेज बनाने में कैसे मदद करता है शतरंज? जानें इसके फायदे
Jul 20, 2026 | 09:42 AMखंडवा के फिल्मकार सुदीप सोहनी की अंतरराष्ट्रीय उड़ान, स्टुटगार्ट फिल्म फेस्टिवल में पहुंची ‘जग्गू और मागाहारी’
Jul 20, 2026 | 09:42 AMसंसद जाने से हमें कोई नहीं रोक सकता! दिल्ली मार्च पर अभिजीत दीपके का ऐलान, बोले- लोगों ने लोकतंत्र जिंदा किया
Jul 20, 2026 | 09:31 AMFIFA Golden Boot 2026: मेसी-रोनाल्डो सब छूटे पीछे! किलियन एम्बाप्पे ने बना डाला ऐतिहासिक रिकॉर्ड, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 09:20 AMUGC NET 2026: लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, जल्द जारी होगी आंसर-की; यहाँ जानें डाउनलोड करने का पूरा तरीका
Jul 20, 2026 | 09:18 AMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर पर बरसे मनीष सिसोदिया! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर सरकार को दी सीधी चुनौती,देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:39 PM
किसान बेहाल, फसलें कंकाल…उज्जैन में 15 दिनों से रूठे इंद्रदेव; अब महाकाल का सहारा, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:17 PM
कलयुगी बेटे की दरिंदगी! बुजुर्ग माँ की जान पर बनी आफत, सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 09:43 PM
आगरा में बीच सड़क पति, पत्नी और वो पर बवाल, पति को अय्याशी करते देख भड़की महिला; VIDEO वायरल
Jul 19, 2026 | 08:19 PM
जंतर-मंतर पर पूनम पांडे का बड़ा कदम! छात्रों के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस, सरकार से पूछे सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:14 PM
NSUI रेप केस का खौफनाक खुलासा! पीड़िता को मिल रही धमकियां, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:00 PM














