-
सोम, 20 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 08 June 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 08 जून: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
- Written By: अक्षय साहू , अमन मौर्या
Aaj Ki Taza Khabar: विशाखापट्टनम के स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है। प्लांट में बड़ी मात्रा में पिघले हुए स्टील के रिसाव से 8 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई।

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today: आंध्र प्रदेश में विशाखापट्टनम के स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है। प्लांट में बड़ी मात्रा में पिघले हुए स्टील के रिसाव से 8 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई। आज इंडिया गठबंधन की दिल्ली में बैठक में 25 विपक्षी दलों ने हिस्सा लिया। बैठक में तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को गठबंधन में शामिल करने का प्रस्ताव रखा जाएगा, जिस पर सहयोगी दल अंतिम फैसला करेंगे। राज्यसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आवास पर आयोजित महागठबंधन की बैठक में निर्णय लिया गया कि गठबंधन के दोनों उम्मीदवार सोमवार को एक साथ नामांकन दाखिल करेंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बैद्यनाथ राम को और कांग्रेस ने प्रणव झा को अपना उम्मीदवार बनाया है।तृणमूल कांग्रेस के सांसद आज लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर सकते हैं। पटना के चर्चित शिक्षक खान सर के दोनों गार्डों की नियमित जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी। वहीं, खान सर की ओर से अग्रिम जमानत याचिका भी दायर की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
हाई अलर्ट पर अमेरिका के 50,000 सैनिक… लगातार आठवें दिन ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमला, IRGC का काम तमाम
गुयाना में बड़ा हादसा…116 लोगों को ले जा रही नाव पलटी, मची चीख पुकार, सामने आईं डरावनी तस्वीरें
Explainer: TMC के टूटने का भी नहीं हुआ फायदा! BJP ने कर लिया जुगाड़, संसद में इस बार पास होगा परिसीमन बिल?
PM मोदी ने की ‘एक जिला, एक उत्पाद’ की सराहना, बोले- शिल्प परंपरा से बढ़ेगा आर्थिक विकास
08 Jun 2026 09:53 PM (IST)
08 Jun 2026 09:53 PM (IST)CM योगी आदित्यनाथ ने हथकरघा, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के साथ की बैठक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हथकरघा एवं वस्त्र विभाग और खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की बैठक की।
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हथकरघा एवं वस्त्र विभाग और खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की बैठक की। pic.twitter.com/tpNfq2gYxM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 8, 2026
08 Jun 2026 09:29 PM (IST)
08 Jun 2026 09:29 PM (IST)डीके शिवकुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री मारपाडी वीरप्पा मोइली से की मुलाकात
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु में पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मारपाडी वीरप्पा मोइली से मुलाकात की।
#WATCH कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु में पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मारपाडी वीरप्पा मोइली से मुलाकात की।
(सोर्स: CMO) pic.twitter.com/qYRJI0hKJH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 8, 2026
08 Jun 2026 09:12 PM (IST)
08 Jun 2026 09:12 PM (IST)बात आगे बढ़ चुकी है: TMC नेता मदन मित्रा
लोकसभा स्पीकर को 20 TMC सांसदों के पत्र पर TMC नेता मदन मित्रा ने कहा, देखते हैं। बात आगे बढ़ चुकी है। देखते हैं यह कब तक चलती है। TMC नेता फरहाद हकीम और कुणाल घोष की विपक्ष के नेता रिताब्रता बनर्जी से मुलाकात पर उन्होंने कहा, अभी-अभी मेरी फरहाद और कुणाल से बात हुई है। मैं भी उनसे मिलने जा रहा हूं। मुझे नहीं पता कि वे नाराज हैं या नहीं। उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा।
#WATCH कोलकाता, पश्चिम बंगाल: लोकसभा स्पीकर को 20 TMC सांसदों के पत्र पर TMC नेता मदन मित्रा ने कहा, "देखते हैं। बात आगे बढ़ चुकी है। देखते हैं यह कब तक चलती है..."
TMC नेता फरहाद हकीम और कुणाल घोष की विपक्ष के नेता (LoP) रिताब्रता बनर्जी से मुलाक़ात पर उन्होंने कहा, "अभी-अभी… pic.twitter.com/VSP6NBRleQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 8, 2026
08 Jun 2026 08:23 PM (IST)
08 Jun 2026 08:23 PM (IST)शताब्दी रॉय के आवास से निकले CM सुवेंदु
पश्चिम बंगाल के नेता सुवेंदु अधिकारी दिल्ली में TMC सांसद शताब्दी रॉय के आवास से निकले।
#WATCH पश्चिम बंगाल के नेता सुवेंदु अधिकारी दिल्ली में TMC सांसद शताब्दी रॉय के आवास से निकले। pic.twitter.com/ZKDkyyKwPV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 8, 2026
08 Jun 2026 08:23 PM (IST)
08 Jun 2026 08:23 PM (IST)PM मोदी ने विशाखापट्टनम हादसे पर जताया शोक
विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में हुए हादसे पर PM मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में हुई दुर्घटना से व्यथित हूं। अपनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना। स्थानीय अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
08 Jun 2026 07:22 PM (IST)
08 Jun 2026 07:22 PM (IST)यमुना के कायाकल्प को लेकर अमित शाह ने की समीक्षा बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में यमुना के कायाकल्प को लेकर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह मौजूद थे।
#WATCH | दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में यमुना के कायाकल्प को लेकर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री रेखा… pic.twitter.com/dmCPbIfBuG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 8, 2026
08 Jun 2026 06:59 PM (IST)
08 Jun 2026 06:59 PM (IST)लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और नायब सैनी ने इलेक्ट्रिक बस में किया सफर
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा से टैगोर थिएटर तक इलेक्ट्रिक बस से सफर किया।
#WATCH | चंडीगढ़: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा से टैगोर थिएटर तक इलेक्ट्रिक बस से सफर किया। pic.twitter.com/JEo16dCaus
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 8, 2026
08 Jun 2026 06:29 PM (IST)
08 Jun 2026 06:29 PM (IST)कुछ दिन पहले तक दीदी, दीदी के नारे लगाते थे: कुणाल घोष
TMC नेता कुणाल घोष ने 20 TMC सांसदों के भाजपा के नेतृत्व वाले NDA को समर्थन देने की खबरों पर कहा, जो लोग सांसद या विधायक बने, उन्होंने 'दीदी' के चुनाव चिह्न पर तृणमूल कांग्रेस का टिकट हासिल किया और कुछ दिन पहले तक 'दीदी, दीदी, दीदी' के नारे लगाते थे। अब सुनने में आ रहा है कि वे NDA के साथ जा रहे हैं?
#WATCH | कोलकाता, पश्चिम बंगाल: TMC नेता कुणाल घोष ने 20 TMC सांसदों के भाजपा के नेतृत्व वाले NDA को समर्थन देने की खबरों पर कहा, "...जो लोग सांसद या विधायक बने, उन्होंने 'दीदी' के चुनाव चिह्न पर तृणमूल कांग्रेस का टिकट हासिल किया और कुछ दिन पहले तक 'दीदी, दीदी, दीदी' के नारे… pic.twitter.com/ZP50rpYxzJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 8, 2026
08 Jun 2026 05:59 PM (IST)
08 Jun 2026 05:59 PM (IST)TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास पहुंची CID की टीम
TMC सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर CID की एक टीम पहुंची है। CID ने अभिषेक बनर्जी को तीसरा नोटिस भेजकर कल शाम 5:00 बजे तक CID कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा है।
#WATCH | पश्चिम बंगाल: TMC सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर CID की एक टीम पहुंची है। CID ने अभिषेक बनर्जी को तीसरा नोटिस भेजकर कल शाम 5:00 बजे तक CID कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा है। pic.twitter.com/nkccyaZNVV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 8, 2026
08 Jun 2026 05:25 PM (IST)
08 Jun 2026 05:25 PM (IST)TMC नेता स्वरूप बिस्वास से चार घंटे तक हुई पूछताछ
गिरफ्तार TMC नेता स्वरूप बिस्वास से उनके घर पर चार घंटे तक पूछताछ करने के बाद पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। कोलकाता पुलिस गिरफ्तार TMC नेता स्वरूप बिस्वास के अपार्टमेंट में तलाशी अभियान चला रही है। पुलिस तलाशी के लिए स्वरूप बिस्वास को उनके घर लाई है।
#WATCH | अलीपुर, कोलकाता: गिरफ़्तार TMC नेता स्वरूप बिस्वास से उनके घर पर चार घंटे तक पूछताछ करने के बाद पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई।
कोलकाता पुलिस गिरफ़्तार TMC नेता स्वरूप बिस्वास के अपार्टमेंट में तलाशी अभियान चला रही है। पुलिस तलाशी के लिए स्वरूप बिस्वास को उनके घर लाई है। pic.twitter.com/mLK2TeWoI8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 8, 2026
08 Jun 2026 05:09 PM (IST)
08 Jun 2026 05:09 PM (IST)हर दल को सब कुछ नहीं मिलता: अरुण भारती
LJP-R सांसद अरुण भारती ने उपेंद्र कुशवाहा की MLC सीट की मांग पर कहा, गठबंधन में सभी को बड़ा दिल रखना पड़ता है। हर दल को सब कुछ नहीं मिलता, बड़ा दिल रखकर अपने गठबंधन के लिए काम करना पड़ता है।
#WATCH पटना, बिहार: LJP-R सांसद अरुण भारती ने उपेंद्र कुशवाहा की MLC सीट की मांग पर कहा, "गठबंधन में सभी को बड़ा दिल रखना पड़ता है। हर दल को सब कुछ नहीं मिलता, बड़ा दिल रखकर अपने गठबंधन के लिए काम करना पड़ता है।" pic.twitter.com/79S2TH0F0j
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 8, 2026
08 Jun 2026 04:45 PM (IST)
08 Jun 2026 04:45 PM (IST)TMC नेता जहांगीर खान नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार
दार्जिलिंग जिले के नक्सलबाड़ी के सब-डिविज़नल पुलिस ऑफिसर सौम्यजीत रॉय (WBPS) ने कहा, STF और दार्जिलिंग पुलिस की एक संयुक्त रेड में हमने नेपाल बॉर्डर से जहांगीर खान को गिरफ्तार किया।
#WATCH | दार्जिलिंग: दार्जिलिंग ज़िले के नक्सलबाड़ी के सब-डिविज़नल पुलिस ऑफ़िसर (SDPO) सौम्यजीत रॉय (WBPS) ने कहा, "STF और दार्जिलिंग पुलिस की एक संयुक्त रेड में हमने नेपाल बॉर्डर से जहांगीर खान को गिरफ़्तार किया..." pic.twitter.com/9iGikiNl3s
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 8, 2026
08 Jun 2026 04:14 PM (IST)
08 Jun 2026 04:14 PM (IST)INDIA गठबंधन की अगली बैठक हैदराबाद में होगी
कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने INDIA गठबंधन की बैठक पर कहा, 5 फैसले लिए गए। सब कुछ अच्छा रहा। सब लोग बैठक में थे। अगली बैठक हैदराबाद में होगी।
#WATCH | दिल्ली: कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने INDIA गठबंधन की बैठक पर कहा, "5 फैसले लिए गए। सब कुछ अच्छा रहा। सब लोग बैठक में थे। अगली बैठक हैदराबाद में होगी।" pic.twitter.com/IrK1NpenJY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 8, 2026
08 Jun 2026 03:45 PM (IST)
08 Jun 2026 03:45 PM (IST)टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी जीत
भारत ने चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रनों से हराया। यह टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी जीत है।
भारत ने मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में अफ़गानिस्तान को एक पारी और 300 रनों से हराया। यह टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी जीत है।
(तस्वीरें: BCCI) pic.twitter.com/vy5LmovFIP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 8, 2026
08 Jun 2026 03:27 PM (IST)
08 Jun 2026 03:27 PM (IST)उद्धव ठाकरे और हेमंत सोरेन वर्चुअल बैठक में शामिल
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, उद्धव ठाकरे और हेमंत सोरेन वर्चुअल तरीके से बैठक में शामिल हुए और अपनी राय रखी। वे भी इन सभी मुद्दों पर सहमत हैं।
#WATCH | दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "उद्धव ठाकरे जी और हेमंत सोरेन जी भी वर्चुअल तरीके से बैठक में शामिल हुए और अपनी राय रखी। वे भी इन सभी मुद्दों पर सहमत हैं।" pic.twitter.com/HJCzXkk55E
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 8, 2026
08 Jun 2026 02:30 PM (IST)
08 Jun 2026 02:30 PM (IST)भोपाल: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार महेश केवट ने नामांकन किया
राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश भाजपा उम्मीदवार महेश केवट ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव भी उपस्थित रहे।
#WATCH | भोपाल: राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश भाजपा उम्मीदवार महेश केवट ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया। pic.twitter.com/37uTlZ0bvK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 8, 2026
08 Jun 2026 01:43 PM (IST)
08 Jun 2026 01:43 PM (IST)बोलने में कम, काम में विश्वास ज्यादा: हेमंत सोरेन
झारखंड के मुख्यंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में कहा कि हम बोलने में कम, काम करने में ज्यादा विश्वास रखते हैं।
#WATCH | रांची: झारखंड के मुख्यंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “...हम बोलने में कम, काम करने में ज्यादा विश्वास रखते हैं।” pic.twitter.com/E6qWT6WPHc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 8, 2026
08 Jun 2026 01:40 PM (IST)
08 Jun 2026 01:40 PM (IST)भारत में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में INDIA ब्लॉक की बैठक जारी
दिल्ली में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में INDIA ब्लॉक की बैठक हुई। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, सुप्रिया सुले, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती आदि अन्य नेता मौजूद रहे।
08 Jun 2026 12:49 PM (IST)
08 Jun 2026 12:49 PM (IST)रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को PMLA कोर्ट से झटका
रांची की स्पेशल पीएमएलए कोर्ट ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने उनकी डिस्चार्ज (मुकदमे से बाहर किए जाने) की याचिका खारिज कर दी।
08 Jun 2026 12:15 PM (IST)
08 Jun 2026 12:15 PM (IST)TMC सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने इस्तीफा दिया
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के असंतुष्ट राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय ने अपना इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद यह टीएमसी से किसी वरिष्ठ नेता का पहला इस्तीफा है।
08 Jun 2026 11:17 AM (IST)
08 Jun 2026 11:17 AM (IST)TMC के पूर्व विधायक जहांगीर खान गिरफ्तार
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व विधायक जहांगीर खान को बंगाल पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है।
08 Jun 2026 10:17 AM (IST)
08 Jun 2026 10:17 AM (IST)INDIA गठबंधन देश के हित के लिए बनाया गया: सपा सांसद अवधेश प्रसाद
समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, INDIA गठबंधन देश के हित के लिए बनाया गया है। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब हमारे नागरिक मुश्किलों और परेशानियों का सामना कर रहे हैं। यह बैठक तब हो रही है जब हमारे देश की अर्थव्यवस्था ठप हो गई है। एक ही हफ़्ते में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें बार-बार बढ़ाई गईं; बस 1-2 दिन पहले ही कुकिंग गैस की कीमत ₹29 बढ़ गई। महंगाई इतनी तेज़ी से बढ़ रही है कि लगता है जैसे यह आसमान छू रही है और आम लोगों पर असर डाल रही है। फिर भी, सरकार के पास इस समस्या के लिए न तो कोई इरादा है और न ही कोई समाधान। यह बैठक एक ऐसे अहम मोड़ पर हो रही है जब हमारे देश के युवा परेशान हैं। बेरोजगारी बहुत ज़्यादा है। जब युवा नौकरी की तलाश में जाते हैं, तो परीक्षा के पेपर लीक हो जाते हैं। किसान जरूरत के हिसाब से यूरिया या खाद का एक छोटा सा हिस्सा भी नहीं पा पा रहे हैं। वे बहुत परेशान हैं। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब लोकसभा का सत्र आने वाला है, जहां लोगों के मुद्दों पर चर्चा होती है, समाधान तलाशे जाते हैं और विपक्ष सरकार से मांगें करता है। यह बैठक जनहित के इन अहम और ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई है, जिसमें विभिन्न समस्याओं के समाधान की जरूरत भी शामिल है।
#WATCH दिल्ली: समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, "INDIA गठबंधन देश के हित के लिए बनाया गया है... यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब हमारे नागरिक मुश्किलों और परेशानियों का सामना कर रहे हैं। यह बैठक तब हो रही है जब हमारे देश की अर्थव्यवस्था ठप हो गई है... एक ही हफ़्ते… pic.twitter.com/ZApQuCAOAA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 8, 2026
08 Jun 2026 09:39 AM (IST)
08 Jun 2026 09:39 AM (IST)लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में की समस्याएं सुनी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सरकारी अवास 5 कालिदास आवास पर जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं।
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 कालिदास आवास पर जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं। pic.twitter.com/aKqntoUBfb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 8, 2026
08 Jun 2026 08:52 AM (IST)
08 Jun 2026 08:52 AM (IST)बिहारः टूरिस्ट बस की ट्रेलर से भिड़ंत, 3 पर्यटकों की मौत
बिहार के औरंगाबाद जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। देव थाना क्षेत्र में भवानी होटल के पास एक ट्रेलर और टूरिस्ट बस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए। घायलों में आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, टूरिस्ट बस बोधगया से काशी जा रही थी। इसी दौरान ओवरटेक करने की कोशिश में बस ट्रेलर से टकरा गई, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।
08 Jun 2026 08:05 AM (IST)
08 Jun 2026 08:05 AM (IST)UP: पूर्वांचल के कुख्यात अपराधी भानु प्रताप सिंह ढेर
उत्तर प्रदेश STF ने पूर्वांचल के कुख्यात अपराधी भानु प्रताप सिंह को मुठभेड़ में मार गिराया। ADG लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश के अनुसार, भानु प्रताप सिंह कॉन्ट्रैक्ट किलिंग, डकैती और अन्य गंभीर अपराधों के 40 से अधिक मामलों में वांछित था। उस पर आजमगढ़, अंबेडकर नगर और गोरखपुर पुलिस द्वारा कुल 1.65 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
08 Jun 2026 07:47 AM (IST)
08 Jun 2026 07:47 AM (IST)फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के साथ भूकंप
फिलीपींस के कनिट 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। अधिकारियों ने एशिया के कई देशों के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
08 Jun 2026 07:02 AM (IST)
08 Jun 2026 07:02 AM (IST)MP में तीसरी राज्यसभा सीट पर BJP ने महेश केवट को उम्मीदवार बनाया
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने कर्नाटक और मध्य प्रदेश में होने वाले द्विवार्षिक राज्यसभा चुनावों और कर्नाटक में 2026 के द्विवार्षिक विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने कर्नाटक और मध्य प्रदेश में होने वाले द्विवार्षिक राज्यसभा चुनावों और कर्नाटक में 2026 के द्विवार्षिक विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। pic.twitter.com/5q2Mw3Pf5W
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2026
08 Jun 2026 06:46 AM (IST)
08 Jun 2026 06:46 AM (IST)कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने लखनऊ पहुंचे लाखों उम्मीदवार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न राज्यों और उत्तर प्रदेश के दूर-दराज़ क्षेत्रों से लाखों अभ्यर्थी लखनऊ पहुंच चुके हैं। 8 से 10 जून, 2026 तक आयोजित होने वाली इस परीक्षा के माध्यम से 32,679 पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लखनऊ नगर निगम ने अस्थायी आश्रय स्थल स्थापित किए हैं तथा भीषण गर्मी से राहत के लिए पानी के टैंकर, कूलर और पंखों की व्यवस्था की है।
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: Lakhs of candidates from various states across the country and every corner of Uttar Pradesh have arrived in Lucknow to appear for Constable recruitment examination conducted by the Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board, which is… pic.twitter.com/szbI3U8XeB
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 7, 2026
08 Jun 2026 06:36 AM (IST)
08 Jun 2026 06:36 AM (IST)मैंने कभी गारंटी नहीं दी कि कोई युद्ध नहीं होगा: ट्रंप
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन आरोपों को खारिज कर दिया कि उन्होंने अमेरिका को किसी नए सैन्य संघर्ष से दूर रखने के अपने चुनावी वादे से पीछे हटने का काम किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी यह वादा नहीं किया था कि उनके कार्यकाल में कोई युद्ध नहीं होगा।
Aaj ki taaja khabar 08 june 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: सालभर मिलेंगे नए अवसर, जानें 20 जुलाई जन्मदिन वालों का वार्षिक राशिफल
Jul 20, 2026 | 06:10 AMWeather Update: मानसून फिर हुआ एक्टिव! दिल्ली से बिहार तक बदलेगा मौसम, जानिए कहां सबसे ज्यादा बरसेंगे बादल
Jul 20, 2026 | 06:10 AMपिता की घड़ी बेचकर पहुंचे थे मायानगरी, 25 हफ्ते तक सिनेमाघरों में चलती थीं राजेंद्र कुमार की फिल्में
Jul 20, 2026 | 06:00 AMAaj Ka Rashifal: मेष की होगी पुराने मित्र से मुलाकात, मकर को मिलेगा व्यापार में लाभ, पढ़ें सोमवार का राशिफल
Jul 20, 2026 | 12:05 AMसोमनाथ यात्रा: कल 20 तारीख को रवाना होंगे 1100 श्रद्धालु, CM सम्राट चौधरी करेंगे विशेष यात्रा का शुभारंभ
Jul 19, 2026 | 11:13 PM‘विदेश में पार्ट-टाइम नौकरी को करियर मत बना लेना’, भारतीय महिला की सलाह वायरल; बोलीं- कंफर्ट जोन सबसे बड़ा जाल
Jul 19, 2026 | 11:09 PMमहाजन से अदावत खत्म करेंगे खडसे, भेजा 75 वें जन्मदिन का न्योता, तेज हुई घर वापसी की अटकलें
Jul 19, 2026 | 11:03 PMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर पर बरसे मनीष सिसोदिया! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर सरकार को दी सीधी चुनौती,देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:39 PM
किसान बेहाल, फसलें कंकाल…उज्जैन में 15 दिनों से रूठे इंद्रदेव; अब महाकाल का सहारा, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:17 PM
कलयुगी बेटे की दरिंदगी! बुजुर्ग माँ की जान पर बनी आफत, सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 09:43 PM
आगरा में बीच सड़क पति, पत्नी और वो पर बवाल, पति को अय्याशी करते देख भड़की महिला; VIDEO वायरल
Jul 19, 2026 | 08:19 PM
जंतर-मंतर पर पूनम पांडे का बड़ा कदम! छात्रों के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस, सरकार से पूछे सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:14 PM
NSUI रेप केस का खौफनाक खुलासा! पीड़िता को मिल रही धमकियां, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:00 PM














