Renault Duster की भारत में धमाकेदार वापसी तय, नई जनरेशन में मिलेगा बड़ा अपडेट और दमदार लुक

Renault Duster India: Renault अपनी सबसे सफल और लोकप्रिय SUV Duster को एक बार फिर भारतीय बाजार में उतारने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि नई जनरेशन की रेनॉल्ट डस्टर लॉन्च।
Renault Duster की भारत में धमाकेदार वापसी तय, नई जनरेशन में मिलेगा बड़ा अपडेट और दमदार लुक
Renault Duster में क्या हा खास। (सौ. Renault Duster)
Published on: 
Updated on: 

Renault Duster Features: Renault अपनी सबसे सफल और लोकप्रिय SUV Duster को एक बार फिर भारतीय बाजार में उतारने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि नई जनरेशन की रेनॉल्ट डस्टर 26 जनवरी 2026 को भारत में लॉन्च होगी। इस दशक की शुरुआत तक यह भारत की सबसे पसंद की जाने वाली SUV में शामिल थी। दमदार डिज़ाइन, मजबूत बिल्ड और पावरफुल डीज़ल इंजन की वजह से डस्टर भारतीय ग्राहकों की फेवरेट बन चुकी थी। अब इसकी वापसी ने ऑटो प्रेमियों में उत्साह एक बार फिर बढ़ा दिया है।

नई Renault Duster: दमदार डिजाइन और बड़े डायमेंशन्स

नई जनरेशन की डस्टर को कंपनी ने CMF-B प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है, जो पहले से ज्यादा मजबूत, आधुनिक और सुरक्षित माना जाता है। इस प्लेटफॉर्म की वजह से नई डस्टर का स्टांस अधिक चौड़ा, लंबा और बोल्ड दिखाई देता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय बाजार में आने वाली डस्टर इंटरनेशनल वर्जन के समान ही आक्रामक डिजाइन और कॉम्पैक्ट साइज़ के साथ पेश की जाएगी, ताकि इसकी कीमत प्रतिस्पर्धी बनी रहे। SUV का बाहरी लुक पहले से ज्यादा मस्कुलर, हाइटेड बोनट, शार्प एलईडी लाइट्स और दमदार रोड प्रेजेंस के साथ होगा, जिससे यह अपने सेगमेंट में एक बार फिर अलग पहचान बनाएगी।

इंटीरियर और फीचर्स: मिलेगा बड़ा टचस्क्रीन और ADAS

नई रेनॉल्ट डस्टर का केबिन पुराने मॉडल की तुलना में पूरी तरह नया दिखता है।

  • इसमें बड़ा फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
  • ADAS फीचर्स मिलने की उम्मीद है, जो ड्राइविंग को सुरक्षित बनाएंगे।
  • 360-डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा, ज्यादा स्पेशियस केबिन और बड़े बूट स्पेस जैसी खूबियां इसे और प्रैक्टिकल बनाती हैं।

हालांकि, भारत-स्पेक मॉडल में कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे, इसका खुलासा अभी कंपनी ने नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि यह SUV अपने सेगमेंट में टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट के मामले में बड़ा बदलाव लाएगी।

इंजन ऑप्शन: मिलेगा 1.2-लीटर माइल्ड हाइब्रिड इंजन

भारतीय संस्करण की डस्टर में 1.2-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन दिए जाने की संभावना है, जो लगभग 128 बीएचपी की पावर जनरेट करेगा। यह इंजन न सिर्फ अधिक किफायती होगा बल्कि देश में लोकल मैन्युफैक्चरिंग को भी आसान बनाएगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डस्टर का एक फुल हाइब्रिड वेरिएंट उपलब्ध है, जिसमें 1.6-लीटर पेट्रोल इंजन + दो इलेक्ट्रिक मोटर + 1.2 kWh बैटरी शामिल है। हालांकि, भारत में इस फुल हाइब्रिड मॉडल के आने की संभावना बहुत कम है।

Navbharat Live
navbharatlive.com