-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Apple Iphone Air 2 Get Dual Rear Camera Says Tipster
Apple iPhone Air 2 पर शुरू हुआ काम, डुअल 48MP कैमरे और स्लिम डिजाइन के साथ मिलेगा नया अनुभव
- Written By: सिमरन सिंह
Apple A19 Pro chipset: Apple अपने लेटेस्ट इनोवेशन के लिए एक बार फिर सुर्खियों में है। Apple iPhone Air, दो महीने पहले भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था।

Apple iPhone Air 2 में क्या है खास। (सौ. Apple)
Apple iPhone Air 2: Apple अपने लेटेस्ट इनोवेशन के लिए एक बार फिर सुर्खियों में है। Apple iPhone Air, जिसे दो महीने पहले भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था, अब अपने अपग्रेड वर्जन के साथ लौटने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने Apple iPhone Air 2 पर काम शुरू कर दिया है, और यह मॉडल अगले साल लॉन्च हो सकता है।
डुअल 48MP रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा iPhone Air 2
प्रसिद्ध टेक वेबसाइट GSMArena के अनुसार, Apple iPhone Air 2 में कंपनी बड़ा कैमरा अपग्रेड देने वाली है। इस बार यूजर्स को बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें प्राइमरी कैमरा 48MP का होगा, जबकि सेकेंडरी 48MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया जाएगा। मौजूदा iPhone Air में केवल सिंगल रियर कैमरा मौजूद है।
हॉरिजॉन्टल कैमरा डिजाइन और Telephoto मोड
नए iPhone Air 2 में कंपनी वर्टिकल की जगह हॉरिजॉन्टल कैमरा डिजाइन अपनाने जा रही है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सेकेंडरी लेंस की मदद से यूजर्स को 2x Telephoto Mode का फीचर मिलेगा, जिससे फोटोग्राफी का अनुभव और भी बेहतर होगा। हालांकि, एप्पल ने अभी तक इस डिजाइन या फीचर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
सम्बंधित ख़बरें
Nothing Phone (4b) भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी, Snapdragon 6 Gen 4 और RCB Edition ने मचाया धमाल
Meta पर मंडराया इतिहास का सबसे बड़ा कानूनी संकट, बच्चों को सोशल मीडिया का आदी बनाने का है आरोप
Apple यूजर्स की टेंशन खत्म, 5 साल बाद App Store और iCloud पर लौटा Debit-Credit Card पेमेंट
Time Capsule क्या होता है? जानिए कैसे आप भी घर बैठे बना सकते है Digital Time Capsule
स्लिम और स्लीक डिजाइन के साथ Super Retina XDR डिस्प्ले
Apple अपने Air सीरीज को “स्लिम और स्टाइलिश” डिजाइन के लिए जाना जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone Air 2 में भी बेहद पतली और हल्की बॉडी होगी। डिवाइस में 6.5 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले दिया जाएगा, जो फेस आईडी सपोर्ट के साथ आएगा।
iPhone Air की थिकनेस और परफॉर्मेंस
मौजूदा Apple iPhone Air की थिकनेस 5.6 mm है और इसका वजन 165 ग्राम है। इसमें eSIM सपोर्ट भी मिलता है। फोन में 6.5 इंच LTPO Super Retina XDR OLED पैनल है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Apple A19 Pro (3nm) चिपसेट दिया गया है। कैमरे की बात करें तो बैक में 48MP सिंगल रियर कैमरा और फ्रंट में 18MP सेल्फी कैमरा मौजूद है।
ये भी पढ़े: भारत बना मोबाइल अटैक्स का सबसे बड़ा निशाना, एक साल में 38% बढ़े साइबर हमले
अगले साल आ सकता है नया मॉडल
टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि Apple iPhone Air 2 का लॉन्च 2026 की शुरुआत में हो सकता है। इसके साथ ही यह मॉडल एप्पल की Air सीरीज को एक नए स्तर पर ले जाएगा।
Apple iphone air 2 get dual rear camera says tipster
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
धीरज धर्म मित्र अरु नारी…चंदा चोरी मामले में चंपत राय का पहला बयान, कहा- मौन धारण किया है, सच सामने आएगा
Jul 07, 2026 | 06:24 PMमहाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नई पॉलिसी, 1 अगस्त से ‘डोमिसाइल सर्टिफिकेट’ हुआ अनिवार्य
Jul 07, 2026 | 06:22 PMCM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PMTuesday New Clothes : मंगलवार को नए कपड़े पहनने से क्यों बचते हैं लोग? जानिए इसके पीछे छिपी धार्मिक मान्यता
Jul 07, 2026 | 06:15 PMTaj Mahal Dispute: ताजमहल में ‘तेजो महालय’ दावे पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, केंद्र और ASI से मांगा जवाब
Jul 07, 2026 | 06:10 PMपाकिस्तान में पुलिस चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, रातभर हुई गोलीबारी में 9 पुलिसकर्मियों की मौत; 5 जवान अगवा
Jul 07, 2026 | 05:59 PMजम्मू-कश्मीर में संगठन को मजबूत करने पर जोर, नितिन नबीन ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
Jul 07, 2026 | 05:58 PMवीडियो गैलरी

कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM














