- Hindi News »
- Technology »
- These Words On Google Search Hack Your Phone And Computer
हैकर्स से बचने के लिए गूगल सर्च करते समय रहें सावधान, इन शब्दों से हैक होगा फोन और लैपटॉप
- Written By: सिमरन सिंह
SOPHOS के अनुसार, कुछ विशेष शब्दों को गूगल पर सर्च करने से बचना चाहिए। इन शब्दों से संबंधित लिंक पर क्लिक करना आपकी प्राइवेसी और सुरक्षा के लिए खतरे का कारण बन सकता है।

Google Search पर इन चीजों को सर्च करने से फोन और लैपटॉप हैक कर सकते है। (सौ. Freeepik)
नवभारत डिजिटल डेस्क. आजकल के डिजिटल युग में जब हमारी ज़िंदगी में इंटरनेट की भूमिका बढ़ गई है, तब पर्सनल डेटा की सुरक्षा भी एक बड़ा मुद्दा बन गया है। हैकर्स नित-नए तरीके खोजकर हमारी जानकारी चुराने में सफल हो जाते हैं। इसमें सबसे बड़ा खतरा तब होता है, जब हम अनजाने में कुछ ऐसी गलतियाँ कर बैठते हैं, जो आगे चलकर भारी पड़ सकती हैं। हाल ही में एक प्रमुख साइबर सिक्योरिटी एजेंसी, SOPHOS ने गूगल सर्च से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण चेतावनियाँ जारी की हैं।
गूगल सर्च के दौरान इन शब्दों से रहें दूर
SOPHOS के अनुसार, कुछ विशेष शब्दों को गूगल पर सर्च करने से बचना चाहिए। इन शब्दों से संबंधित लिंक पर क्लिक करना आपकी प्राइवेसी और सुरक्षा के लिए खतरे का कारण बन सकता है। उदाहरण के तौर पर, “Are Bengal Cats legal in Australia?” जैसे सवालों को सर्च करने से आपकी पर्सनल जानकारी ऑनलाइन लीक हो सकती है। खासकर उन लोगों को टार्गेट किया जाता है, जो “ऑस्ट्रेलिया” शब्द का इस्तेमाल करते हैं।
ये भी पढ़े: 2025 में हाथ से निकलेगी Smartphone की कीमत, तीन बड़े कारण आए सामने
सम्बंधित ख़बरें
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
Aaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
FIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
कैसे काम करते हैं हैकर्स?
जब आप सर्च रिजल्ट्स में सबसे ऊपर आने वाले लिंक पर क्लिक करते हैं, तो आपकी पर्सनल जानकारी और बैंक डिटेल्स एक खतरनाक प्रोग्राम, “Gootloader” के जरिए चुराई जा सकती हैं। यह प्रोग्राम न केवल आपकी जानकारी चोरी करता है, बल्कि आपके डिवाइस को लॉक भी कर सकता है। हैकर्स इन अवैध लिंक पर क्लिक करने के लिए नए-नए तरीके अपनाते हैं, ताकि वे यूजर्स को फंसा सकें।
SEO पॉइजनिंग – एक खतरनाक रणनीति
SOPHOS ने यह भी बताया कि कुछ हैकर्स SEO पॉइजनिंग का सहारा लेते हैं। इसमें वे ऐसे शब्दों को सर्च रिजल्ट में प्रमोट करते हैं, जो पहली नजर में सामान्य और सेफ लगते हैं, लेकिन असल में ये खतरनाक होते हैं। “बंगाल कैट्स” जैसे शब्द इसका उदाहरण हैं। इसलिए, इस तरह के शब्दों को सर्च करने से बचना चाहिए।
ये भी पढ़े: iPhone 16 के बाद कैसे होंगे iPhone 17-18 के फीचर्स, कुछ ये हो सकता है खास
खुद की सुरक्षा को प्राथमिकता दें
साइबर हमलों से बचने के लिए अपनी डिजिटल सुरक्षा को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी है। SOPHOS ने सलाह दी है कि हर व्यक्ति को हमेशा टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) को सक्रिय रखना चाहिए। इसके अलावा, एक ही पासवर्ड का इस्तेमाल न करें और समय-समय पर अपने पासवर्ड को बदलते रहें। अपनी जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए इन उपायों को अपनाना बेहद महत्वपूर्ण है।
These words on google search hack your phone and computer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM










