- Hindi News »
- Technology »
- Smartphone Not Charging Do These 5 Simple Checks Before Giving Money To The Shopkeeper
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? दुकानदार को पैसे देने से पहले करें ये 5 आसान चेक
अगर अचानक आपका फोन चार्ज होना बंद कर दे तो परेशानी होना लाज़मी है। अधिकतर लोग ऐसी स्थिति में जल्दबाजी में फोन को सर्विस सेंटर या दुकान पर ले जाते हैं, जहां उन्हें बिना ज़रूरत के भी भारी रकम चुकानी पड़ सकती है।
- Written By: सिमरन सिंह

Smartphone Charging को सही करने के लिए करें ये काम। (सौ. Freepik)
नवभारत टेक डेस्क: आजकल ज़्यादातर काम स्मार्टफोन के जरिए ही किए जाते हैं। बैंकिंग से लेकर टिकट बुकिंग और सोशल मीडिया तक, हर चीज़ स्मार्टफोन पर निर्भर हो चुकी है। लेकिन अगर अचानक आपका फोन चार्ज होना बंद कर दे तो परेशानी होना लाज़मी है। अधिकतर लोग ऐसी स्थिति में जल्दबाजी में फोन को सर्विस सेंटर या दुकान पर ले जाते हैं, जहां उन्हें बिना ज़रूरत के भी भारी रकम चुकानी पड़ सकती है।
ऐसे में जरूरी है कि आप पहले खुद कुछ बेसिक चेक कर लें। हो सकता है समस्या बहुत ही मामूली हो और आप घर बैठे ही उसे ठीक कर सकें। जानिए किन बातों पर ध्यान देना चाहिए:
1. चार्जिंग पोर्ट को साफ करें
सबसे पहले फोन के चार्जिंग पोर्ट को अच्छे से चेक करें। टॉर्च की मदद से देखें कि उसमें कोई धूल, रेशा या गंदगी तो नहीं है। अगर है, तो एक साफ-सुथरे सॉफ्ट ब्रश या टूथपिक की मदद से धीरे-धीरे उसे साफ करें। ध्यान रखें कि कोई नुकीली चीज़ इस्तेमाल न करें, वरना चार्जिंग पोर्ट को नुकसान हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
6500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आ रहा Xiaomi 17T, DSLR जैसे कैमरे से iPhone को देगा टक्कर?
Meta ने चुपके से लॉन्च किया Forum ऐप, Reddit को देगा सीधी टक्कर
Mobile Data तुरंत खत्म? घबराइए नहीं, फोन की ये 3 सेटिंग्स बचाएंगी इंटरनेट और पैसा
Digital Life: क्या आपको भी बार-बार भूलने की है आदत? आपका फोन हो सकता है जिम्मेदार, जानें इससे बचने का उपाय
2. सॉकेट या एक्सटेंशन बोर्ड बदलें
जिस सॉकेट में आप फोन चार्ज कर रहे हैं, वो ठीक से काम कर रहा है या नहीं, इसे जरूर चेक करें। कई बार सॉकेट में करंट नहीं आता या एक्सटेंशन बोर्ड खराब होता है। ऐसे में फोन को किसी दूसरे सॉकेट में लगाकर देखें।
3. फोन का कवर हटा कर चार्ज करें
कुछ मामलों में मोबाइल का कवर चार्जिंग पिन को पूरी तरह कनेक्ट नहीं होने देता। इसलिए कवर हटाकर फोन को चार्ज करने की कोशिश करें।
4. चार्जर और केबल चेंज करें
चार्जिंग केबल या अडैप्टर में खराबी आना आम बात है। किसी और केबल या चार्जर से फोन चार्ज करके देखें। कई बार केवल केबल बदलने से ही समस्या हल हो जाती है।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
5. फोन को रिबूट करें
कभी-कभी फोन का सॉफ्टवेयर हैंग होने के कारण चार्जिंग में दिक्कत आती है। ऐसे में फोन को एक बार रीस्टार्ट करें और फिर दोबारा चार्जिंग पर लगाएं।
इन आसान उपायों से आप खुद ही यह जान सकते हैं कि आपके फोन की बैटरी क्यों चार्ज नहीं हो रही है। अगर समस्या बनी रहती है, तभी किसी टेक्नीशियन से संपर्क करें।
Smartphone not charging do these 5 simple checks before giving money to the shopkeeper
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बेसबॉल खिलाड़ी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, दी गई थी रूह कंपाने वाली यातना, फेफड़ों में धंसी मिलीं पसलियां
May 23, 2026 | 03:03 PMDGP का बड़ा आदेश: 5 साल से एक ही थाने में टिके पुलिसकर्मियों का होगा ट्रांसफर
May 23, 2026 | 03:00 PMAnupam Kher के म्यूजिकल प्ले ‘जाने पहचाने अंजाने’ ने जीता दर्शकों का दिल, थिएटर में गूंजती रहीं तालियां
May 23, 2026 | 03:00 PMनागपुर के बेसा में दौड़ती कार में लगी भीषण आग, सड़क पर मची अफरा-तफरी; बड़ा हादसा टला
May 23, 2026 | 02:59 PMमराठवाड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, आयुक्त जी. श्रीकांत ने दिए आपदा प्रबंधन निर्देश
May 23, 2026 | 02:59 PMकैमरे के सामने पहली बार आई BLA Female Commander, दुनिया को दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल
May 23, 2026 | 02:59 PMनागपुर में करंट लगने से भालू की मौत: खेत की बिजलीयुक्त तारों की चपेट में आया वन्यजीव, आरोपी गिरफ्तार
May 23, 2026 | 02:49 PMवीडियो गैलरी

क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM














