-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Samsung Galaxy Z Flip 4 Will Come With Two Batteries Know Launch Date And Features
सैमसंग इस साल लॉन्च करेगा ‘दो बैटरी’ वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन! जानें क्या होगी इसकी खासियत
- Written By: मृणाल पाठक

PIC: Twitter
नई दिल्ली: दिग्गज स्मार्टफोन (Smartphone) मेकर कंपनी सैमसंग (Samsung) अपने शानदार फोन्स के लिए दुनियाभर में मशहूर है। ऐसे में अब कंपनी एक ऐसा लेटेस्ट फीचर्स वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है, जिसमें दो बैटरी (Two Batteries Smartphone) की सुविधा होगी। सैमसंग फोल्डेबल स्मार्टफोन्स (Foldable Smartphones) को लॉन्च कर चुकी है, वहीं अब कंपनी अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन का नया मॉडल, Samsung Galaxy Z Flip 4 लॉन्च करने वाली है।
Samsung Galaxy Z Flip 4 स्मार्टफोन के कई फीचर्स लीक्स और मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए सामने आ रहे हैं। हाल ही में, ऐसी खबर आई थी कि Samsung Galaxy Z Flip 4 में दो-दो बैटरी दी जाएगी। तो चलिए जानते हैं इस स्मार्टफोन के फीचर्स (Samsung Galaxy Z Flip 4 Features) और लॉन्च डेट (Samsung Galaxy Z Flip 4 Launch Date) के बारे में…
सम्बंधित ख़बरें
Instagram ने चुपचाप हटाया AI फीचर, यूजर्स के विरोध के बाद Meta ने लिया बड़ा फैसला, अब भारत सरकार भी करेगी जांच
Apple vs OpenAI: AI की दुनिया में छिड़ी सबसे बड़ी जंग, कोर्ट पहुंचा मामला, iPhone के भविष्य पर भी मंडराया खतरा
रूस में पहली बार हुई दो ह्यूमनॉइड रोबोट की शादी, AI से लीं कसमें और रोबोट डॉग बना Ring Bearer
Netflix ने 6 साल बाद लौटाया Free Trial, नए यूजर्स को मिल रहा 0 रुपये में सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें चेक
इस साल होगा लॉन्च
कंपनी Samsung Galaxy Z Flip 4 स्मार्टफोन को इसी साल यानी 2022 में रिलीज किया जाने वाला है। हालांकि इसके फीचर्स और लॉन्च डेट का खुलासा आधिकारिक तौर पर अभी नहीं हुआ है। पहले आ चुकी एक रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy Z Flip 4 को 10 अगस्त से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कर दिया जाएगा। जबकि 26 अगस्त से इस स्मार्टफोन को खरीदा (Samsung Galaxy Z Flip 4 Sale) जा सकेगा।
मिलेगी दो बैटरी!
लीक्स और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार सैमसंग (Samsung) के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन, Samsung Galaxy Z Flip 4 में काफी अच्छी बैटरी दी जाएगी। इसमें एक नहीं बल्कि दो बैटरी सपोर्ट दिया जा सकता है, जो सैमसंग एसडीआई (Samsung SDI) द्वारा बनाई जाएगी। इस स्मार्टफोन की पहली बैटरी की कपैसिटी 2,555mAh हो सकती है, जबकि इसमें आपको 1,040mAh की दूसरी बैटरी मिल सकती है। कुल मिलाकर Samsung Galaxy Z Flip 4 में 3,595mAh की बैटरी दिया जा सकता है।
ये होगी खासियत
एक रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy Z Flip 4 में 1TB का इंटरनल स्टोरेज रह सकता है। जबकि पिछले मॉडल्स में मैक्सिमम 512GB स्टोरेज दिया गया था। रुमर्स और लीक्स की मानें तो इस फोन में आपको iPhone की तरह 12MP का रीयर कैमरा मिल सकता है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10MP का कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.7-इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है। साथ ही प्रोसेसर के टूर पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 (Qualcomm Snapdragon 888) चिपसेट दिया जा सकता है।
Samsung galaxy z flip 4 will come with two batteries know launch date and features
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
Jul 11, 2026 | 07:30 PMमहाराष्ट्र में वीबी-जी राम जी योजना का रोडमैप तैयार, मिलेगी 125 दिन रोजगार और ग्रामीण विकास को नई रफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:21 PMVIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश
Jul 11, 2026 | 07:17 PMउज्जैन: MBBS सीट दिलाने के नाम पर ₹4.25 लाख की साइबर धोखाधड़ी, मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:02 PMइंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 से पहले बड़ा ड्रामा! टॉस के वक्त स्टेडियम नहीं पहुंची टीम इंडिया, क्या है वजह?
Jul 11, 2026 | 07:01 PMदर्यापुर टोल नाके पर पुलिस की कार्रवाई, अवैध परिवहन से दो गायों को मुक्त कराया
Jul 11, 2026 | 07:01 PMKareena Kapoor Vacation: सफेद बिकनी में समंदर के बीच तैरती दिखीं करीना कपूर, नो-मेकअप लुक ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 06:59 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














