-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Samsung Galaxy Z Flip 4 Launched With 3700mah Battery And Powerful Features Know The Price
3,700mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ Samsung Galaxy Z Flip 4 लॉन्च, जानें कीमत
- Written By: मृणाल पाठक

PIC: Twitter
नई दिल्ली: दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी Samsung ने बुधवार को अपना नया स्मार्टफोन Galaxy Z Flip 4 को Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च कर दिया है। नया क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन कई शानदार फीचर्स से लैस है। इसमें सैमसंग के आर्मर एल्युमिनियम फ्रेम के साथ वाटर-रेसिस्टेंट IPX8 बिल्ड दिया गया है। सैमसंग ने Galaxy Z Flip 4 पर फोटो और वीडियो हैंड्सफ्री लेने के लिए FlexCam फीचर को भी दिया है।
Specifications
Samsung Galaxy Z Flip 4 स्मार्टफोन में डुअल-सिम (नैनो + eSIM) सपोर्ट दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 12 पर बेस्ड OneUI 4.1.1 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का प्राइमरी फुल-एचडी+ (1,080×2,640 पिक्सल) डायनेमिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले दिया गया है। जिसका 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट है। प्राइमरी डिस्प्ले का साइज काफी हद तक पिछले साल के मॉडल की तरह है। इसमें बाहर की ओर 260 x 512 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 1.9 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
कंपनी का दावा है कि, Galaxy Z Flip 4 पर फ्लेक्स मोड से यूजर्स दो ऐप को स्प्लिट स्क्रीन मोड में एक्सेस कर पाएंगे। कंपनी के अनुसार, यूजर्स बाहरी डिस्प्ले से कॉल भी कर सकते हैं और टेक्स्ट का जवाब भी दे पाएंगे। कार को अनलॉक करने के साथ-साथ और भी बहुत कुछ इस स्मार्टफोन के द्वारा किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Instagram ने चुपचाप हटाया AI फीचर, यूजर्स के विरोध के बाद Meta ने लिया बड़ा फैसला, अब भारत सरकार भी करेगी जांच
Apple vs OpenAI: AI की दुनिया में छिड़ी सबसे बड़ी जंग, कोर्ट पहुंचा मामला, iPhone के भविष्य पर भी मंडराया खतरा
रूस में पहली बार हुई दो ह्यूमनॉइड रोबोट की शादी, AI से लीं कसमें और रोबोट डॉग बना Ring Bearer
Netflix ने 6 साल बाद लौटाया Free Trial, नए यूजर्स को मिल रहा 0 रुपये में सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें चेक
Samsung Galaxy Z Flip 4 फोल्डेबल स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर 4nm Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC पर काम करता है, जो 8GB रैम के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में 4 डुअल रियर कैमरा दिया गया है। जिसमें 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड प्राइमरी सेंसर मिलता है। जबकि 12-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है। वहीं, Galaxy Z Flip 4 में फोल्डिंग डिस्प्ले के ऊपर 10-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।
इतना ही नहीं, Samsung Galaxy Z Flip 4 पर एक नया FlexCam फीचर भी दिया गया है। जिससे यूजर्स फोन को सतह पर खड़ा करके फोटो और वीडियो को आसानी से हैंड्सफ्री करके क्लिक कर पाएंगे। कंपनी का दावा है कि, फ्लेक्सकैम को Meta के स्वामित्व वाले सोशल प्लेटफॉर्म जैसे Instagram, Facebook और WhatsApp के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है।
Samsung Galaxy Z Flip 4 में 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 802.11 a/b/g/n/ac/ax, ब्लूटूथ 5.2, GPS/ A-GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। इस स्मार्टफोन में 3,700mAh की बैटरी दी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ आती है। फोन फास्ट वायरलेस चार्जिंग 2.0 और वायरलेस पावरशेयर को भी सपोर्ट करता है।
Price
Samsung Galaxy Z Flip 4 की कीमत 999 डॉलर यानी लगभग 79,000 रुपये से शुरू होती है। फोन ब्लू, बोरा पर्पल, ग्रेफाइट और पिंक गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसमें तीन रैम + स्टोरेज कॉन्फिगरेशन होंगे – 8GB + 128GB, 8GB + 256GB, और 8GB + 512GB वेरिएंट। यह स्मार्टफोन दुनिया भर के चुनिंदा बाजारों में 26 अगस्त से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, Galaxy Z Flip 4 की भारत कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी हासिल नहीं हुई है।
Samsung galaxy z flip 4 launched with 3700mah battery and powerful features know the price
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
Jul 11, 2026 | 07:30 PMमहाराष्ट्र में वीबी-जी राम जी योजना का रोडमैप तैयार, मिलेगी 125 दिन रोजगार और ग्रामीण विकास को नई रफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:21 PMVIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश
Jul 11, 2026 | 07:17 PMउज्जैन: MBBS सीट दिलाने के नाम पर ₹4.25 लाख की साइबर धोखाधड़ी, मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:02 PMइंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 से पहले बड़ा ड्रामा! टॉस के वक्त स्टेडियम नहीं पहुंची टीम इंडिया, क्या है वजह?
Jul 11, 2026 | 07:01 PMदर्यापुर टोल नाके पर पुलिस की कार्रवाई, अवैध परिवहन से दो गायों को मुक्त कराया
Jul 11, 2026 | 07:01 PMKareena Kapoor Vacation: सफेद बिकनी में समंदर के बीच तैरती दिखीं करीना कपूर, नो-मेकअप लुक ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 06:59 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














