इंस्टाग्राम से गायब हुआ विराट कोहली का अकाउंट, 27.4 करोड़ फैंस की बढ़ीं धड़कनें

Virat Kohli Instagram Account: दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब हो गया है, जिससे उनके 27.4 करोड़ फॉलोअर्स उलझन में हैं।
Virat Kohli Instagram account deactivated
विराट कोहली (Image- Social Media)
Published on
Updated on

Virat Kohli Instagram Deactivated: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली का आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब हो जाने से करोड़ों फैंस हैरान हैं। भारत–न्यूज़ीलैंड वनडे सीरीज़ के बाद कोहली का इंस्टाग्राम प्रोफाइल प्लेटफॉर्म पर दिखाई नहीं दे रहा है।

इंस्टाग्राम पर विराट कोहली को करीब 27.4 करोड़ लोग फॉलो करते हैं, लेकिन अब उनका अकाउंट न तो सर्च रिज़ल्ट में आ रहा है और न ही फॉलोअर्स लिस्ट में नजर आ रहा है। प्रोफाइल सर्च करने पर “This page isn’t available” का मैसेज दिखाई दे रहा है।

Virat Kohli Instagram account deactivated
इंस्टाग्राम से गायब हुआ विराट कोहली का अकाउंट

भाई विकास कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट भी डीएक्टिवेट

इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर यह दावा भी किया जा रहा है कि विराट के भाई विकास कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट भी डीएक्टिवेट हो गया है। फिलहाल इस मामले पर न तो विराट कोहली, न उनकी मैनेजमेंट टीम और न ही मेटा (Meta) की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया आई है। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ लोग इसे तकनीकी खराबी (ग्लिच) मान रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि विराट ने निजी जीवन और परिवार के साथ समय बिताने के लिए खुद सोशल मीडिया से दूरी बनाई है। वहीं, हैकिंग की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि अब तक इसका कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में विराट की ऑनलाइन एक्टिविटी पहले से काफी कम हो गई थी।

दुनिया भर में फैन फॉलोइंग

विराट कोहली न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में सबसे ज़्यादा फैन फॉलोइंग वाले खिलाड़ियों में से एक हैं और उनका डिजिटल प्रभाव क्रिकेट मैदान से कहीं आगे तक फैला हुआ है। ऐसे में सोशल मीडिया से उनका अचानक गायब होना चर्चा का विषय बना हुआ है।

क्रिकेट की बात करें तो विराट हाल ही में शानदार फॉर्म में नजर आए थे। 18 जनवरी को इंदौर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में उन्होंने 108 गेंदों में 124 रनों की शानदार पारी खेली थी, हालांकि उनके शतक के बावजूद भारत को जीत नहीं मिल सकी। अब विराट करीब छह महीने बाद, 14 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली सीरीज़ के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com