अब Instagram-Facebook चलाना पड़ेगा महंगा? WhatsApp पर भी AI फीचर्स के लिए देना होगा पैसा

AI Features: Meta अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप पर प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मॉडल का ट्रायल शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इस नई योजना के तहत यूजर्स को एडवांस्ड AI फीचर्स के लिए शुल्क देना होगा।
using Instagram and Facebook become more expensive nowhave to pay for AI features on WhatsApp
Social Media AI (Source. Design)
Published on: 
Updated on: 

Social Media AI Features Paid: सोशल मीडिया यूजर्स के लिए आने वाले समय में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। Meta अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप पर प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मॉडल का ट्रायल शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इस नई योजना के तहत यूजर्स को एडवांस्ड AI फीचर्स और कुछ खास सुविधाओं के लिए शुल्क देना पड़ सकता है। हालांकि राहत की बात यह है कि इन प्लेटफॉर्म्स की बुनियादी सेवाएं पहले की तरह मुफ्त ही रहेंगी।

किन यूजर्स से लिया जाएगा पैसा?

मेटा का कहना है कि यह प्रीमियम सब्सक्रिप्शन उन यूजर्स के लिए होगा जो सामान्य इस्तेमाल से आगे जाकर एडवांस्ड फीचर्स का लाभ उठाना चाहते हैं। यानी पोस्ट देखना, चैट करना और बेसिक सोशल मीडिया यूज सभी के लिए फ्री रहेगा। लेकिन अगर कोई यूजर AI आधारित टूल्स से कंटेंट बनाना, प्लानिंग करना या ऑटोमेशन जैसे काम करना चाहता है, तो उसे भुगतान करना पड़ सकता है।

AI से जुड़ा होगा पूरा सब्सक्रिप्शन प्लान

मेटा की योजना इस प्रीमियम मॉडल को पूरी तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जोड़ने की है। इन प्लान्स में ऐसे टूल्स शामिल हो सकते हैं जो कंटेंट क्रिएशन, पोस्ट प्लानिंग और जटिल कामों को आसान बना दें। कंपनी का मानना है कि आने वाले समय में AI फीचर्स ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सबसे बड़ी ताकत बनेंगे।

Manus AI और 2 अरब डॉलर की डील

टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा अपनी सब्सक्रिप्शन योजनाओं में मैनस नाम की AI कंपनी की तकनीक का इस्तेमाल करेगा। मेटा ने दिसंबर में इस चीनी मूल की AI कंपनी को करीब 2 अरब डॉलर में खरीदा था। कंपनी के अनुसार, मैनस की तकनीक यूजर्स को ऐसे 'एजेंट्स' तक पहुंच देगी, जो बेहद कम मानवीय हस्तक्षेप के साथ जटिल काम कर सकेंगे। इनमें यात्रा की योजना बनाना, प्रेजेंटेशन तैयार करना और टास्क मैनेजमेंट जैसे काम शामिल हैं। मेटा ने ब्लॉग पोस्ट में कहा था कि मैनस की प्रतिभा मेटा AI सहित उसके कंज्यूमर और बिजनेस प्रोडक्ट्स में 'जनरल पर्पज एजेंट्स' विकसित करने में मदद करेगी।

प्रीमियम AI फीचर्स में क्या-क्या मिल सकता है?

प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के तहत यूजर्स को ऐसे एडवांस्ड फीचर्स मिल सकते हैं जो फ्री यूजर्स को उपलब्ध नहीं होंगे। इनमें अपने आप वीडियो और विजुअल कंटेंट तैयार करने वाले AI टूल्स, टेक्स्ट या आइडिया के आधार पर पोस्ट और प्रेजेंटेशन बनाना, ट्रैवल प्लान और टू-डू लिस्ट जैसे काम AI एजेंट्स से कराना और कंटेंट शेयरिंग की सीमाएं बढ़ाना शामिल हो सकता है। सरल शब्दों में कहें तो मेटा सोशल मीडिया को सिर्फ पोस्ट और चैट का प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि एक स्मार्ट डिजिटल असिस्टेंट बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है।