- Hindi News »
- Technology »
- Redmi A3x Gets Good Response From The Indian Customers
भारत में बिना लॉन्च हुए ही इस फोन की हुई भारी कमाई, अमेजन पर है लिस्टेड
- Written By: अपूर्वा नायक
Redmi A3X को फिलहाल भारत में लॉन्च नहीं किया गया है, लेकिन फिर भी ये फोन को ग्राहकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इसकी कीमत मात्र 7000 रुपये होने के कारण भी इस फोन की बिक्री तेजी से हो रही है।

रेडमी ए3एक्स ( सौजन्य : ट्विटर )
नई दिल्ली : शाओमी ने अपने नए फोन Redmi A3X को कुछ समय पहले ही ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। हालांकि इस फोन को भारत में लॉन्च करना बाकी है, लेकिन ये फोन अमेजन पर उपलब्ध है। Redmi A3X स्मार्टफोन एक 4जी फोन है, जो अमेजन पर लिस्टेड है। आप आसानी से अमेजन से इस फोन को खरीद सकते है। इस फोन की कीमत 7000 रुपये से भी कम बतायी जा रही है। इस फोन में कई खास फीचर्स दिए गए है।
अमेजन पर Redmi A3X सिंगल कॉन्फिग्रेशन पर लिस्टेड है। Redmi A3X के 3 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट वाले इस फोन की कीमत मात्र 6,999 रुपये बताया जा रही है। हालांकि ग्लोबल मार्केट में Redmi A3X का 4 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट ही मिलता है। इस फोन में आपको 4 कलर ऑप्शन दिए जाते है। ये फोन स्टेयरी वॉइट, मिडनाइट ब्लैक, ओसन ग्रीन और ऑलिव ग्रीन जैसे कलर में उपलब्ध है। गौरतलब है कि शाओमी ने अभी तक इस फोन को भारत में लॉन्च नहीं किया है। भारत में लॉन्च नहीं होने के बावजूद भी ये फोन अमेजन पर उपलब्ध होने के कारण तेजी से बिक रहा है। ये फोन खरीदने से पहले आपको ये बात ध्यान में रखनी होगी कि इस फोन पर आपको
वारंटी संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
Redmi A3X स्पेसिफिकेशन्स
Redmi A3X के स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो इस फोन में आपको 6.71-inch का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। साथ ही इसमें गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन भी दिया जा रहा है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इसमें Unisoc T603 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साख आपको Mali G57 MP1 GPU दिया जाता है। इस फोन में आपको 128GB का स्टोरेज दिया गया है, जिसे आप माइक्रो SD कार्ड की मदद से 1TB तक एक्सपैंड कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन में आपको 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और QVGA सेकेंडरी सेंसर मिलता है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए भी इसमें 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में आपको 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही फोन की सुरक्षा के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।
सम्बंधित ख़बरें
6500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आ रहा Xiaomi 17T, DSLR जैसे कैमरे से iPhone को देगा टक्कर?
Amazon Sale खत्म होने से पहले खरीद लें ये चीजें, AC से लेकर Samsung Galaxy S25 Ultra तक पर भारी छूट
Amazon का भारत में बड़ा धमाका: 2800 करोड़ का निवेश, अब मुंबई समेत बड़े शहरों में होगी मिनटों में डिलीवरी
पहले Oracle में बड़ी छंटनी, अब इन 3 दिग्गज कंपनियों के कर्मचारियों पर मंडरा रहा खतरा; क्या है पूरी डिटेल
Redmi a3x gets good response from the indian customers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बीएमसी स्कूलों के भूखंडों का निजी संस्थाओं को आवंटन रोके, विधायक सरदेसाई, बोले सार्वजनिक शिक्षा को खतरा
May 26, 2026 | 09:04 PMImli Panna For Summer : खतरनाक गर्मी में लू और डिहाइड्रेशन से बचाएगा इमली पन्ना, जानिए बनाने का तरीका
May 26, 2026 | 08:58 PMसागर कलेक्टरेट में जनसुनवाई के दौरान युवक ने जलाई रामचरितमानस, आत्मदाह का किया प्रयास; पूछताछ में सामने आई वजह
May 26, 2026 | 08:53 PMअब AI से ट्रैक होगी वन्य जीवों की हलचल, 1000 गांवों में लगेगी अलर्ट प्रणाली
May 26, 2026 | 08:49 PMRCB vs GT: विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, IPL इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
May 26, 2026 | 08:49 PMबेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में धुंआ से मचा हड़कंप, इमरजेंसी गेट से निकाले गए यात्री
May 26, 2026 | 08:47 PMणमोकार महामंत्र से विश्व शांति का संदेश, जैन कमल की अनूठी अक्षर लिपि प्रदर्शनी का उद्घाटन
May 26, 2026 | 08:38 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














