₹35,999 वाला प्रीमियम फोन अब ₹24,568 में, मिडिल क्लास के लिए Motorola Edge 50 Pro पर बड़ी बचत का मौका

Smartphone Deal: कम बजट में प्रीमियम फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस समय आपके लिए सुनहरा मौका है। Motorola Edge 50 Pro पर ऐसा ऑफर चल रहा है, जो मिडिल क्लास के लिए बेस्ट है।
premium phone priced at ₹35,999 is now available for ₹24,568 save big on the Motorola Edge 50 Pro
Motorola Edge 50 Pro (Source. Motorola)
Published on
Updated on

Motorola Edge 50 Pro Price Drop: अगर आप कम बजट में प्रीमियम फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस समय आपके लिए सुनहरा मौका है। Motorola Edge 50 Pro पर ऐसा ऑफर चल रहा है, जो मिडिल क्लास ग्राहकों के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। जिस फोन को कंपनी ने भारत में ₹35,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था, वही अब Amazon पर भारी छूट के साथ ₹24,568 में मिल रहा है। यानी सीधी ₹12,600 से ज्यादा की बचत।

इतना ही नहीं, अगर आप HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करते हैं, तो ₹1,500 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है। साथ ही पुराने फोन का एक्सचेंज विकल्प चुनकर कीमत और कम की जा सकती है।

डिस्प्ले ऐसा कि नजरें ठहर जाएं

Motorola Edge 50 Pro की सबसे बड़ी ताकत इसका 6.7 इंच का कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है। इसमें 1.5K रेजोलूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। HDR10+ सपोर्ट की वजह से वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग का अनुभव बेहद स्मूद और शानदार हो जाता है। कलर एक्युरेसी और ब्राइटनेस के मामले में यह फोन अपनी कीमत से कहीं ज्यादा प्रीमियम फील देता है। मूवी देखना हो या सोशल मीडिया स्क्रॉल करना, स्क्रीन क्वालिटी आपको निराश नहीं करेगी।

दमदार परफॉर्मेंस, बिना लैग का अनुभव

फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के कामों से लेकर मल्टीटास्किंग और गेमिंग तक हर काम को आसानी से संभाल लेता है। 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ यह डिवाइस लंबे समय तक स्मूद परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। अगर आप ऐसे यूजर हैं जो एक साथ कई ऐप्स चलाते हैं या हाई-ग्राफिक्स गेम खेलते हैं, तो यह फोन आपकी जरूरतों पर खरा उतर सकता है।

फास्ट चार्जिंग और पावरफुल बैटरी

Motorola Edge 50 Pro में 4,500mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 125W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह फीचर कुछ ही मिनटों में फोन को काफी हद तक चार्ज कर देता है, जिससे बार-बार चार्जिंग की टेंशन खत्म हो जाती है।

प्रो-लेवल कैमरा सेटअप

कैमरा के मामले में भी यह फोन मजबूत है। इसके रियर में 50MP का मेन कैमरा (OIS के साथ), 13MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम) मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो क्लियर और डिटेल्ड तस्वीरें क्लिक करता है।

क्या यह डील वाकई फायदे की है?

प्रीमियम डिस्प्ले, तेज चार्जिंग, मजबूत प्रोसेसर और दमदार कैमरा के साथ मौजूदा ऑफर में Motorola Edge 50 Pro एक वैल्यू-फॉर-मनी डील साबित हो सकता है। अगर आप कम कीमत में फ्लैगशिप जैसा अनुभव चाहते हैं, तो यह मौका हाथ से न जाने दें।

Navbharat Live
navbharatlive.com