- Hindi News »
- Technology »
- Obscene Thumbnails Will Be Curbed Youtube Is Bringing A New Blur Feature Know What Will Be The Effect
अश्लील थंबनेल पर लगेगा लगाम: यूट्यूब ला रहा है नया ब्लर फीचर, जानें क्या होगा असर
इस नए फीचर की मदद से अश्लील और आपत्तिजनक थंबनेल अब स्वतः ही ब्लर हो जाएंगे। अगर आप भी अधिक व्यूज़ या वायरल होने की चाह में गंदे थंबनेल का उपयोग करते हैं, तो अब आपको सतर्क हो जाना चाहिए।
- Written By: सिमरन सिंह
YouTube Thumbnail में आप नहीं कर सकते यै काम। (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: यूट्यूब अपने प्लेटफॉर्म को और अधिक सुरक्षित और साफ-सुथरा बनाने के लिए एक नया अत्याधुनिक फीचर लेकर आ रहा है। इस नए फीचर की मदद से अश्लील और आपत्तिजनक थंबनेल अब स्वतः ही ब्लर हो जाएंगे। अगर आप भी अधिक व्यूज़ या वायरल होने की चाह में गंदे थंबनेल का उपयोग करते हैं, तो अब आपको सतर्क हो जाना चाहिए।
प्लेटफॉर्म पर मिलेगा साफ-सुथरा अनुभव
गूगल ने इस नए फीचर के परीक्षण की पुष्टि की है और बताया कि यह सुविधा अभी डिवेलपमेंट स्टेज में है। वर्तमान में इसे सीमित यूज़र्स के साथ टेस्ट किया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि इस फीचर को लाने का मुख्य उद्देश्य सभी उम्र के उपयोगकर्ताओं के लिए यूट्यूब को सुरक्षित बनाना है।
यूट्यूब ने अपने कम्युनिटी हेल्प सेंटर में जानकारी साझा करते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति एडल्ट कीवर्ड के साथ सर्च करता है, तो ऐसे मामलों में सर्च रिजल्ट में वीडियो थंबनेल ब्लर हो सकता है। इससे बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के सामने अश्लील दृश्य स्वतः छिप जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
YouTube Users के लिए बड़ी राहत, अब बंद होगी Shorts की एंडलेस स्क्रॉलिंग
बॉलीवुड गाने नहीं कमा रहे पैसा! भोजपुरी-पंजाबी जैसे क्षेत्रीय गानों पर पैसा लगा रही कंपनियां, देखें रिपोर्ट
1 लाख को 1 करोड़ बनाने का झांसा, Instagram-YouTube के Fin Influencers कैसे बना रहे हैं शिकार, जानिए सच्चाई
अब वीडियो देखते-देखते करें मल्टीटास्किंग, YouTube का बड़ा अपडेट, PiP फीचर सभी यूज़र्स के लिए शुरू
किन चीज़ों पर पड़ेगा असर?
गौरतलब है कि इस फीचर का प्रभाव सिर्फ वीडियो के थंबनेल पर ही पड़ेगा। यानी वीडियो का टाइटल, चैनल का नाम और डिस्क्रिप्शन पहले की तरह साफ नजर आएंगे। हालांकि, यूट्यूब ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि कौन-कौन से कीवर्ड या थीम्स इस ब्लरिंग को ट्रिगर करेंगे। लेकिन यह जरूर साफ कर दिया गया है कि यह फीचर गूगल के सिक्योर सर्च मॉडल का ही हिस्सा है।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
क्या बदलेगा क्रिएटर्स के लिए?
इस फीचर के आने से कंटेंट क्रिएटर्स को अधिक जिम्मेदारी के साथ थंबनेल डिजाइन करना होगा। अब व्यूज़ के लालच में गंदे या भड़काऊ थंबनेल डालना उल्टा नुकसान पहुंचा सकता है क्योंकि वो ब्लर होकर बेअसर हो जाएंगे।
Obscene thumbnails will be curbed youtube is bringing a new blur feature know what will be the effect
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
किसानों की कर्ज माफी पर फिर चला आचार संहिता का हथौड़ा, महाराष्ट्र के ‘बलिराजा’ में बढ़ा भारी असंतोष
May 19, 2026 | 02:39 PMMP News: मध्य प्रदेश बनेगा सेवा-प्रधान Health Model, चिकित्सा व्यवसाय नहीं; सेवा का माध्यम
May 19, 2026 | 02:36 PMखुदाई में टूटी बिजली केबल, NHAI की लापरवाही से नागपुर अंधेरे में; 22 हजार उपभोक्ता प्रभावित
May 19, 2026 | 02:33 PMनागपुर यूनिवर्सिटी में भारी बवाल, BJYM ने निकाला विरोध मार्च, कुलपति की नेमप्लेट तोड़ी; पुलिस ने लिया एक्शन
May 19, 2026 | 02:31 PMउत्तराखंड का ‘फौजी मुख्यमंत्री’ खामोश, पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, 91 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
May 19, 2026 | 02:28 PMटेलीकॉम, रिटेल और FMCG के बाद अब आइसक्रीम पर रिलायंस की नजर, लॉन्च किया नया ब्रांड, कितना बड़ा है मार्केट?
May 19, 2026 | 02:27 PMनागपुर MLC सीट पर किसे मिलेगा मौका? बावनकुले की सीट पर भाजपा का नया चेहरा कौन? बढ़ी हलचल
May 19, 2026 | 02:25 PMवीडियो गैलरी

MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM














