अब वीडियो देखते-देखते करें मल्टीटास्किंग, YouTube का बड़ा अपडेट, PiP फीचर सभी यूज़र्स के लिए शुरू

YouTube PiP Feature: YouTube ने यूजर्स के लिए नया फीचर लॉन्च कियाा है, जिसका नाम Picture-in-Picture है। जिसको अब ग्लोबल स्तर पर रोलआउट कर दिया गया है। इस खास फीचर में कमाल के फायदें है।
Multitask While Watching Videos YouTube PiP Feature Rolls Out
YouTube Picture In Picture Feature (Source. Freepik)
Published on
Updated on

YouTube Picture In Picture Feature: YouTube ने आज की वीडियो स्ट्रीमिंग की दुनिया में बड़ा बदलाव कर दिया है और एक नया फीचर आपने यूजर्स के लिए लॉन्च किया है जिसका नाम है Picture-in-Picture (PiP) जिसको अब ग्लोबल स्तर पर रोलआउट करने का ऐलान किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि आने वाले महीनों में यह सुविधा सभी यूज़र्स के लिए रोलआउट कर दी जाएगी। यहां फीचर पहले भी मौजूद था लेकिन सिर्फ Android और iOS पर Premium यूज़र्स के लिए, साथ ही इसको अमेरिका में कुछ नॉन-प्रिमियम यूज़र्स के लिए भी उपलब्ध किया गया था। वहीं इस खास फीचर का दायरा बढ़ने से यूज़र एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदलते हुए देखा जाएगा।

क्या है PiP फीचर और क्यों है खास?

Picture-in-Picture यानी PiP Feature की बात करें तो, यह वीडियो को एक छोटे फ्लोटिंग विंडो में बदल देता है और वो भी तब जब आप ऐप से बाहर आते हैं या उसे मिनिमाइज करते हैं। पहले ये होता था कि ऐप से बाहर आने पर वीडियो बंद हो जाती थी लेकिन इस फीचर के आने के बाद वीडियो बंद नहीं होगी बल्कि स्क्रीन पर छोटे प्लेयर में चलती रहेगी। अपने बाकी किसी भी ऐप की तरह आप इस मिनी प्लेयर को स्क्रीन पर कहीं भी मूव कर सकते हैं और साथ ही दूसरे ऐप्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यही कारण है कि इसको मल्टीटास्किंग के लिए बेहद उपयोगी फीचर माना जा रहा है। इसके साथ ही बता दें की Google ने सबसे पहले 2021 में iOS पर Premium यूज़र्स के लिए इस फीचर की शुरूआत की था।

अब किसे मिलेगा PiP का फायदा?

नए फीचर के आने के बाद सबसे बड़ा सवाल लोगों के मन में आता है कि इस नए फीचर का इस्तेमाल कौन कर सकता है तो बता दे की नए अपडेट के बाद अब अमेरिका के बाहर भी नॉन-प्रिमियम यूज़र्स Android और iOS दोनों पर PiP का इस्तेमाल कर सकेंगे, हालांकि यह जानना भी जरूरी है कि ये सुविधा फिलहाल सिर्फ लंबी और नॉन-म्यूजिक वीडियो तक ही सीमित रखी गई है। देखने वाली बात ये भी है कि Premium Lite यूज़र्स को भी इसी तरह का एक्सेस मिलेगा, लेकिन सबसे ज्यादा फायदा फुल Premium सब्सक्राइबर्स लेने वालों को होगा, जिसमें फीचर का इस्तेमाल करके वह म्यूजिक कंटेंट के लिए भी PiP का यूज कर पाएगे।

कैसे काम करता है PiP फीचर?

इस नए PiP फीचर को इस्तेमाल करना बेहद आसान है और फायदेमंद है।

  • वीडियो चलाते समय बस होम बटन दबाएं या स्क्रीन से ऊपर की ओर स्वाइप करें
  • वीडियो अपने आप एक छोटे फ्लोटिंग विंडो में चलने लगेगा
  • आप इसे स्क्रीन पर कहीं भी ड्रैग कर सकते हैं

वहीं अगर आप इसे बंद करना चाहते है तो मिनी प्लेयर पर टैप करके X आइकन दबाएं या उसे नीचे की तरफ खींच दें। इसके अलावा अगर आप उन लोगों में है जो PiP को एक्टिव नहीं करना चाहते, तो आप ऐप से बाहर आने से पहले वीडियो को पॉज कर सकते है। जिससे वो PiP में नहीं बदलेगी।

सेटिंग्स में ऐसे करें कंट्रोल

वहीं वो यूजर्स जो PiP फीचर को बंद करना चाहते हैं, वो YouTube ऐप में Settings > Playback में जाकर Picture-in-Picture को ऑफ कर सकते हैं। इसके साथ ही Android यूज़र्स इस फीचर को फोन की सेटिंग्स से भी मैनेज कर सकते हैं जिसके लिए आपको: Settings > Apps > YouTube > Advanced > Picture-in-Picture पर जाना होगा।

यूज़र एक्सपीरियंस में बड़ा बदलाव

YouTube में नए फीचर का आना साफ दिखाता है कि कंपनी यूज़र्स को ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी और बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए काम कर रही है। जिसके बाद से ही PiP फीचर के ग्लोबल रोलआउट से वीडियो देखना वाले दर्शको को ज्यादा आसान और स्मार्ट अनुभाव मिलेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com