इस मशीन से इसांन कर सकेंगे जानवरों से बात। (सौ. Freepik)
नवभारत टेक डेस्क: टेक्नोलॉजी की दुनिया में तेजी से हो रहे विकास ने अब एक नया और हैरान कर देने वाला मोड़ ले लिया है। चीन की जानी-मानी टेक्नोलॉजी कंपनी Baidu एक ऐसी AI आधारित तकनीक पर काम कर रही है, जिससे इंसान अब जानवरों से संवाद कर सकेगा। यह तकनीक जानवरों की भाषा, हाव-भाव और भावनाओं को समझने में इंसानों की मदद करेगी।
Baidu द्वारा विकसित की जा रही यह अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी जानवरों की आवाजों, शारीरिक संकेतों और प्रतिक्रियाओं को डेटा में बदलकर उस पर AI एनालिसिस करेगी। इसके बाद इंसानों को यह जानकारी मिल सकेगी कि जानवर क्या महसूस कर रहे हैं या क्या कहना चाहते हैं।
Baidu का यह प्रयास इंसानों और जानवरों के बीच की दूरी को तकनीक के माध्यम से कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
रिसर्चर्स के अनुसार, इस टेक्नोलॉजी का शुरुआती फोकस कुत्तों और बिल्लियों जैसे पालतू जानवरों पर है। इनके व्यवहार को बेहतर तरीके से समझकर उनकी देखभाल को और अधिक सहज और संवेदनशील बनाया जा सकेगा। इतना ही नहीं, भविष्य में गाय, भेड़ और मुर्गियों जैसे जानवरों के व्यवहार को भी समझकर पशुपालन और पशु चिकित्सा क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव लाए जा सकते हैं।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
अगर यह तकनीक सफल होती है, तो आने वाले समय में यह इंसान और जानवरों के बीच एक सजीव संवाद की नींव रख सकती है। “अगर ये कोशिश सफल रहती है तो हो सकता है कि भविष्य में कुत्ता, बिल्ली या अन्य जानवरों की भाषा को समझा जा सके।”