-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Mobile Alert System Government New System Will Provide Assistance During Emergencies
मोबाइल पर आया अलर्ट तो घबराएं नहीं, सरकार का नया सिस्टम, मुसीबत के समय करेगा मदद
- Written By: सिमरन सिंह
Mobile Alert System: नए मोबाइल-आधारित डिजास्टर अलर्ट सिस्टम का ट्रायल भारत में होने वाला है। जिसको लेकर सरकार ने कुछ अहम बातें लोगों तक पुहुंचाई है। जो उनको पता होना जरूरी है।

Mobile Alert System (Source. Freepik)
Mobile Alert System By Government of India: भारत सरकार इन दिनों में एक नए मोबाइल-आधारित डिजास्टर अलर्ट सिस्टम का ट्रायल कर रही है। जिसको करने से इस दौरान कई लोगों के मोबाइल फोन पर टेस्ट मैसेज आ सकते हैं। जिसको देखते हुए सरकार ने पहले ही साफ शब्दों में कहे दिया है कि, “इन मैसेज को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है”, क्योंकि ये मैसेज केवल सिस्टम की जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। इन मैसेज को भेजने का मुख्य उद्देश्य आपदा के समय सही और समय पर जानकारी को लोगों तक पहुंचाना है।
कौन कर रहा है यह ट्रायल?
इस जरूरी ट्रायल को Department of Telecommunications (DoT) द्वारा किया जा रहा है, जिसमें National Disaster Management Authority (NDMA) भी शामिल है। सुरक्षा के लिए दोनों संस्थाएं मिलकर देशभर में एक मजबूत और भरोसेमंद मोबाइल अलर्ट सिस्टम तैयार कर रही हैं। जिसको लेकर सरकार का लक्ष्य साफ है कि किसी भी आपदा या इमरजेंसी के दौरान लोगों को समय पर चेतावनी दी जाए, ताकि जान-माल का नुकसान कम से कम हो सके।
कैसे काम करता है यह अलर्ट सिस्टम?
यह सिस्टम Common Alerting Protocol (CAP) पर आधारित है, जिसे International Telecommunication Union ने पेश किया है। इसके साथ ही यह तकनीक पहले से ही देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सक्रिय है। इसके जरिए किसी खास क्षेत्र में मौजूद मोबाइल यूजर्स को SMS के माध्यम से अलर्ट भेजा जा सकता है, यानी जहां खतरा होगा, सिर्फ उसी इलाके के लोगों को चेतावनी मिलेगी और खतरे से दूर लोगों को मैसेज की कोई परेशानी नहीं होगी।
सम्बंधित ख़बरें
ASUS ने भारत में लॉन्च किया नया Chromebook CX15, Google AI, दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स के साथ खास ऑफर
अमरावती में मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, फसलें डूबीं, मकान टूटे हुए हजारों किसान बेघर
WhatsApp यूजर्स में मचा हड़कंप, अचानक Account in review दिखा रहा ऐप, जानें क्यों हो रहा अकाउंट लॉक
गड़चिरोली में चार दिन की बारिश से तबाही, 56 पशुओं की मौत, 512 मकान प्रभावित होने से लोगों ने मांगें मुआवजे
Cell Broadcast टेक्नोलॉजी से मिलेगा तुरंत अलर्ट
अब इस सिस्टम में Cell Broadcast (CB) टेक्नोलॉजी भी जोड़ी गई है। जिसकी मदद से एक ही इलाके में मौजूद सभी मोबाइल फोन पर एक साथ मैसेज भेजा जा सकता है। साथ ही इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अलर्ट लगभग रियल-टाइम में लोगों तक पहुंचाया जाता है। जो बड़े स्तर पर लोगों को तुरंत जानकारी देने के लिए सही है और इस तकनीक का फायदा भी लोगों को मुसीबत में बचाता है।
मेक इन इंडिया का शानदार उदाहरण
इस पूरे सिस्टम की खास बात ये है कि इसको भारत में ही Centre for Development of Telematics (C-DoT) ने डिजाइन किया है। जो मेक इन इंडिया पहल का एक मजबूत उदाहरण बनता है। इसके साथ ही सरकार इसे पूरी तरह लागू करने से पहले इसकी विश्वसनीयता और परफॉर्मेंस को परख रही है, इसलिए फिलहाल देशभर में इसका ट्रायल किया जा रहा है ताकी लोगों को इसकी जानकारी हो सकें।
ये भी पढ़े: महंगा फोल्डेबल अब सस्ता, Vivo X Fold 5 पर तगड़ा डिस्काउंट, 16,000 की छूट के साथ एक्सचेंज ऑफर
लोग क्या करें? जानिए जरूरी बात
लोगों के मोबाइल पर ट्रायल के दौरान हिंदी, अंग्रेजी या किसी क्षेत्रीय भाषा में मैसेज आ सकता हैं। जिसको लेकर सरकार ने स्पष्ट कहा है की, “इन मैसेज को इग्नोर करें और घबराएं नहीं। ये केवल सिस्टम की टेस्टिंग का हिस्सा हैं, ताकि असली आपदा के समय यह सही तरीके से काम कर सके।”
क्यों जरूरी है यह नया सिस्टम?
यह नया सिस्टम भारत जैसे विशाल देश के लिए इसलिए भी जरूरी है क्योकि यहां बाढ़, भूकंप, चक्रवात और भारी बारिश जैसी आपदाएं कभी भी आ सकती हैं। ऐसे में अगर लोगों को समय रहते सर्तक किया जाए, तो बड़े नुकसान से बचाया जा सकता है। साथ ही इसको नया मोबाइल अलर्ट सिस्टम में देश की सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
Mobile alert system government new system will provide assistance during emergencies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर 5 चीजों का दान बदल सकता है आपकी किस्मत, श्रीहरि की कृपा से भर जाएगा घर
Aug 04, 2026 | 06:20 PMसेंट्रल रेलवे का कड़ा रुख, बेटिकट यात्रा और महिला कोच में अवैध एंट्री पर भारी जुर्माना, जानें ये नए नियम
Aug 04, 2026 | 06:20 PMउफनते नाले को पार करना पड़ा भारी! देखते ही देखते पानी में फंस गई कार, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
Aug 04, 2026 | 06:19 PMपाकिस्तान का पाखंड बेनकाब, POK के चुनाव को भारत ने बताया दिखावा; MEA ने कहा- अब तक 90 लोगों की हुई मौत
Aug 04, 2026 | 06:13 PMAkola News: अकोला में सुरक्षा गार्ड पर टूटी शराब की बोतल से हमला, दो आरोपी नामजद
Aug 04, 2026 | 06:04 PMयादव समाज को भ्रमित किया गया…दतिया उपचुनाव के बाद दामोदर यादव का चौंकाने वाला दावा; दिया बड़ा बयान
Aug 04, 2026 | 05:57 PMफडणवीस कैबिनेट ने लिए ये 8 ऐतिहासिक निर्णय, किसानों से लेकर आम आदमी तक को मिलेगी बड़ी राहत! देखें पूरी लिस्ट
Aug 04, 2026 | 05:57 PMवीडियो गैलरी

POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM














