OnePlus और Realme का चुपचाप मर्जर, क्या अब एक जैसे होंगे फोन?

OnePlus Realme Merger: OnePlus And Realme अब आधिकारिक तौर पर एक साथ काम करेंगे। यह मर्जर ग्लोबल और चीन के घरेलू ऑपरेशन्स को मिलाकर एक नए सब-प्रोडक्ट सेंटर के तहत किया गया है।
OnePlus and Realme Quietly Merge Phones Be Identical Now
OnePlus Realme merger (Source. Navbharat Desk)
Published on
Updated on

Oneplus Realme Smartphone Merger: स्मार्टफोन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव धीरे-धीरे आकार ले रहा है, जिसका असर आने वाले समय में साफ दिख सकता है। पिछले कुछ महीनों से OnePlus को लेकर कई खबरें सामने आ रही थीं कहीं ग्लोबल ऑपरेशन्स घटाने की चर्चा, तो कहीं कर्मचारियों में कटौती की बातें। अब ताजा रिपोर्ट्स ने इन अटकलों को और मजबूत कर दिया है, क्योंकि Realme के साथ इसके मर्जर की खबर सामने आई है।

OnePlus और Realme का मर्जर

Weibo रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus And Realme अब आधिकारिक तौर पर एक साथ काम करेंगे। यह मर्जर ग्लोबल और चीन के घरेलू ऑपरेशन्स को मिलाकर एक नए "सब-प्रोडक्ट सेंटर" के तहत किया गया है। इसका मतलब साफ है दोनों ब्रांड अब कई स्तरों पर एक ही सिस्टम के अंदर काम करेंगे। इतना ही नहीं, मार्केटिंग और सर्विस टीम्स को भी धीरे-धीरे एक किया जा रहा है, जिससे दोनों कंपनियों के बीच तालमेल और मजबूत होगा।

नए ढांचे में कैसे होगा काम

इस नए स्ट्रक्चर में पूरी टीम सीधे Pete Lau को रिपोर्ट करेगी। कंपनियां अब एक ही टेक्नोलॉजी और प्लेटफॉर्म को अलग-अलग ब्रांड्स में इस्तेमाल करने पर फोकस करेंगी। यानी आने वाले समय में OnePlus और Realme के स्मार्टफोन्स में कई फीचर्स और डिजाइन एलिमेंट्स एक जैसे दिख सकते हैं।

Oppo से पुराना कनेक्शन

यह समझना जरूरी है कि Oppo पहले से ही OnePlus का पैरेंट ब्रांड रहा है, जबकि Realme भी इसी साल Oppo के इकोसिस्टम में शामिल हो चुका है। ऐसे में यह मर्जर दरअसल Oppo के पूरे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है, जहां सभी ब्रांड्स एक साथ बेहतर तरीके से काम कर सकें।

ग्लोबल मार्केट पर उठे सवाल

इस खबर के बाद OnePlus के ग्लोबल भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हाल के महीनों में कंपनी ने ग्लोबल मार्केट के लिए कोई बड़ा लॉन्च नहीं किया है। हालांकि OnePlus Watch 4 को लेकर चर्चा जरूर हुई, लेकिन इसकी लॉन्चिंग को लेकर अब तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।

यूजर्स के लिए फायदे या नुकसान?

इस मर्जर का असर सीधे यूजर्स पर पड़ सकता है। फायदा यह है कि अब कंपनियां टेक्नोलॉजी और रिसोर्स साझा करेंगी, जिससे बेहतर फीचर्स और तेजी से अपडेट्स मिल सकते हैं। कीमतों को भी कंट्रोल में रखने में मदद मिल सकती है। लेकिन नुकसान की बात करें तो OnePlus की अलग पहचान और प्रीमियम फील कम हो सकती है। अगर दोनों ब्रांड्स के फोन ज्यादा समान हो जाते हैं, तो यूजर्स के पास विकल्प सीमित हो सकते हैं।

बढ़ते कॉम्पिटिशन की रणनीति

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह कदम बढ़ती प्रतिस्पर्धा और लागत कम करने की रणनीति का हिस्सा है। कंपनियां अब रिसोर्स शेयर करके ज्यादा प्रभावी तरीके से काम करना चाहती हैं। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि OnePlus अपनी अलग पहचान बनाए रखता है या पूरी तरह Realme और Oppo के साथ घुल-मिल जाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com