-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Love Intoxication Rise In The Mind Like An Addiction Know The Scientific Reason
दिमाग में क्यों चढ़ जाता है नशे की तरह प्यार का खुमार? जाने इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण
- Written By: अमन उपाध्याय
एक नए शोध में पता चला है कि प्यार मस्तिष्क के उन हिस्सों को सक्रिय करता है जो लत और नशीली दवाओं के प्रभाव से जुड़े होते हैं।

प्रतिकात्मक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
हेलसिंकीः एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि प्रेम, चाहे वह रोमांटिक हो, पारिवारिक, दोस्ती का हो या फिर पालतू जानवरों और प्रकृति के प्रति हो, मस्तिष्क के इनाम और लत प्रणाली को सक्रिय करता है। यही वह प्रणाली है, जो नशीली दवाओं के सेवन और वीडियो गेम की लत जैसी गतिविधियों से जुड़ी होती है। यह शोध इस बात को भी स्पष्ट करता है कि जब हम ब्रेकअप या नुकसान महसूस करते हैं, तो यह भावनात्मक दर्द और शारीरिक पीड़ा का कारण क्यों बनता है।
यह अध्ययन “सेरेब्रल कॉर्टेक्स” में प्रकाशित हुआ है, जिसमें शोधकर्ताओं ने मस्तिष्क की उन गतिविधियों का अध्ययन किया, जो विभिन्न प्रकार के प्रेम के दौरान होती हैं। आल्टो विश्वविद्यालय, फिनलैंड के शोधकर्ताओं ने इस शोध पर शोध किया,जिसमें प्रमुख शोधकर्ता पार्टिली रिने थे। शोधकर्ताओं ने पाया कि रोमांटिक और पारिवारिक प्रेम, जैसे कि बच्चों या साथी के प्रति प्यार, मस्तिष्क की पुरस्कार प्रणाली को अधिक सक्रिय करता है। यह वही प्रणाली है जो नशीली दवाओं या अन्य व्यसनी व्यवहार में शामिल होती है।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
नेपाली PM की तानाशाही! बालेन शाह सरकार पर सुप्रीम कोर्ट के 3 जजों को धमकाने का आरोप, मचा बवाल
हैवानियत की हद पार! पत्नी ने पति से करवाया 11 साल की बेटी का रेप, जबरदस्ती पैदा कराया बच्चा
अल्लाह की नेमत…महिला ने एक साथ 5 बच्चों को दिया जन्म, डिलीवरी कराने वाले डॉक्टर भी हैरान, बोले- यह दुर्लभ
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
न्यूयॉर्क के आइंस्टीन कॉलेज ऑफ मेडिसिन की न्यूरोसाइंटिस्ट लूसी ब्राउन ने कहा, “यह अध्ययन इस बात को सिद्ध करता है कि रोमांटिक प्रेम और दीर्घकालिक लगाव मस्तिष्क के इनाम और लत सर्किट को सक्रिय करते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि यह शोध एक स्पष्ट तस्वीर प्रदान कर रहा है कि जब कोई व्यक्ति प्यार में होता है, तो मस्तिष्क कैसे काम करता है।
अध्ययन में 55 लोगों की मस्तिष्क पर किया गया विश्लेषण
इस अध्ययन में 55 लोगों की मस्तिष्क गतिविधि का विश्लेषण किया गया था, जिसमें कार्यात्मक चुंबकीय अनुनाद इमेजिंग (एफएमआरआई) का उपयोग किया गया था। शोध में यह पाया गया कि पारस्परिक प्रेम, जैसे कि अपने बच्चे, रोमांटिक साथी या दोस्तों से प्रेम, मस्तिष्क की पुरस्कार प्रणाली में ज्यादा सक्रियता दिखाता है, जबकि पालतू जानवरों या प्रकृति के प्रति प्रेम का असर थोड़ा अलग होता है।
रिने ने कहा, “पालतू जानवरों के मालिकों में पालतू जानवरों के प्रति प्रेम मस्तिष्क के सामाजिक अनुभूति वाले हिस्से को ज्यादा सक्रिय करता है।” इसके अलावा, प्रकृति या कला के प्रति प्रेम मस्तिष्क की दृश्य प्रणाली को सक्रिय करता है, लेकिन सामाजिक अनुभूति से जुड़े हिस्सों को नहीं।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
Love intoxication rise in the mind like an addiction know the scientific reason
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन किस राशि के लिए होगा कठिन, जानें किसे मिलेगा आर्थिक लाभ
Jul 26, 2026 | 12:08 AMधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूमि पेडनेकर का रिएक्शन, बोलीं- आज लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा पल है
Jul 25, 2026 | 11:38 PMशिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर UP में सियासी घमासान: विपक्ष ने साधा निशाना, युवाओं के संघर्ष को बताया ऐतिहासिक
Jul 25, 2026 | 11:16 PMपिक्चर अभी बाकी है… फिर यहीं लौटेंगे, नए शिक्षा मंत्री को कॉकरोचों ने दी चेतावनी, बताया आगे का प्लान
Jul 25, 2026 | 11:16 PMESIC Bhubaneswar Recruitment 2026: प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट समेत 122 पदों पर भर्ती, ₹1.23 लाख तक वेतन
Jul 25, 2026 | 11:03 PMबैंक धोखाधड़ी मामला: PMLA कोर्ट की अनुमति के बाद ED का कदम, ₹22.40 करोड़ की जब्त संपत्तियां होंगी बहाल
Jul 25, 2026 | 10:57 PMPRL Recruitment 2026: फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी में अधिकारी पदों पर भर्ती, ₹1.77 लाख तक वेतन; जानें योग्यता
Jul 25, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














