-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Iphone Sales In India Slow Down First Time Apple Shipments Projected To Decline
भारत में पहली बार धीमी पड़ सकती है iPhone की रफ्तार, Apple की शिपमेंट घटने का अनुमान, जानिए क्या है बड़ी वजह
- Written By: सिमरन सिंह
Apple के लिए चुनौतियां बढ़ती नजर आ रही हैं। बाजार शोध कंपनियों की रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि साल 2026 में कई सालों बाद पहली बार भारत में iPhone शिपमेंट में गिरावट दर्ज हो सकती है।

Apple iPhone (Source. Apple)
Apple India: भारत में लगातार शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब Apple के लिए चुनौतियां बढ़ती नजर आ रही हैं। बता दें कि बाजार शोध कंपनियों की रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि साल 2026 में कई सालों बाद पहली बार भारत में iPhone शिपमेंट में गिरावट दर्ज हो सकती है। लेकिन इसकी वजह ग्राहकों की कमजोर मांग नहीं बल्कि सप्लाई की कमी, घटते फाइनेंस और एक्सचेंज ऑफर तथा पुराने iPhone मॉडल्स पर कम मिल रही छूट को माना जा रहा है। जिसको लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि भारतीय बाजार में iPhone की लोकप्रियता अब भी बरकरार है लेकिन सीमित उपलब्धता बिक्री पर असर डाल सकती है।
सप्लाई की कमी बनी सबसे बड़ी चुनौती
बता दें कि IDC इंडिया और साउथईस्ट एशिया की रिसर्च मैनेजर उपासना जोशी के अनुसार, दिसंबर 2025 की तिमाही से ही Apple की भारत में ग्रोथ की रफ्तार धीमी पड़ने लगी थी। इसकी सबसे बड़ी वजह सप्लाई चेन से जुड़ी चुनौतियां रहीं जिनका असर पूरे स्मार्टफोन बाजार पर देखने को मिला।
वहीं रिपोर्ट में सामने आया है कि Apple ने पुराने iPhone मॉडल्स की आधिकारिक कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की है लेकिन फाइनेंस स्कीम, एक्सचेंज ऑफर और अन्य डिस्काउंट पहले की तुलना में काफी कम हो गए हैं। इससे ग्राहकों के लिए iPhone खरीदना पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। IDC के शुरुआती अनुमान के अनुसार 2026 की दूसरी तिमाही में भारत में कुल स्मार्टफोन शिपमेंट 11 से 12 प्रतिशत तक घटकर 3.2 से 3.4 करोड़ यूनिट रह सकती है जबकि iPhone शिपमेंट स्थिर रहने या करीब 1 प्रतिशत तक घटने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
Waste To Wealth: जहरीला पानी साफ करने का हथियार बनेगा कोल गैंग्यू, एक नई रिसर्च से जगी उम्मीद
दिल्ली लक्ष्मी योजना से महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2,500, जानिए आवेदन से लेकर स्टेटस चेक की पूरी प्रक्रिया
Meta, Google, X और Snapchat की आज संसद में बड़ी पेशी, PM मोदी का वीडियो हटाने के बाद एक्शन मोड में सरकार
Explainer: PM मोदी ने किया माफ…फिर भी छात्राओं को मिल रही रेप की धमकी, डॉक्सिंग पर क्या कहता है कानून?
रिसर्च फर्मों ने घटाया अनुमान, फेस्टिव ऑफर्स भी हो सकते हैं कम
IDC ने जानकारी दी है कि Apple ने 2025 में भारत में 1.43 करोड़ iPhone शिप किए थे लेकिन इस साल मिड-सिंगल डिजिट गिरावट का अनुमान लगाया गया है। इसकी वजह iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 सीरीज की सीमित सप्लाई और iPhone 18 की संभावित देरी को माना जा रहा है। वहीं Counterpoint Research में सामने आया है कि अप्रैल-जून तिमाही में भारत में Apple की iPhone शिपमेंट सालाना आधार पर 3 प्रतिशत घटी जबकि पूरे स्मार्टफोन बाजार में 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं रिपोर्ट्स यह भी संकेत देती हैं कि इस बार फेस्टिव सीजन में पुराने iPhone मॉडल्स पर मिलने वाली छूट और एक्सचेंज ऑफर पहले की तुलना में कम रह सकते हैं।
ये भी पढ़े: Waste To Wealth: जहरीला पानी साफ करने का हथियार बनेगा कोल गैंग्यू, एक नई रिसर्च से जगी उम्मीद
मांग अब भी मजबूत, लेकिन अगले कुछ महीने होंगे अहम
इसको लेकर विश्लेषकों का मानना है कि मौजूदा गिरावट अस्थायी हो सकती है क्योंकि भारत अब भी Apple के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में शामिल है। कंपनी के CEO टिम कुक ने भी हालिया अर्निंग्स कॉल में भारत को प्रमुख ग्रोथ मार्केट बताया और जून तिमाही में रिकॉर्ड राजस्व मिलने की जानकारी दी। अब बाजार की नजर आने वाले महीनों में सप्लाई, चैनल इन्वेंट्री, फेस्टिव सीजन की डिमांड और ग्राहकों के अपग्रेड ट्रेंड पर रहेगी। यदि सप्लाई सामान्य होती है तो Apple दोबारा मजबूत वापसी कर सकता है, लेकिन फिलहाल iPhone खरीदने वालों को कम ऑफर्स और सीमित उपलब्धता का सामना करना पड़ सकता है।
Iphone sales in india slow down first time apple shipments projected to decline
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारत में पहली बार धीमी पड़ सकती है iPhone की रफ्तार, Apple की शिपमेंट घटने का अनुमान, जानिए क्या है बड़ी वजह
Aug 04, 2026 | 04:00 AMAgra: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं, लोकगीतों और झूलों के बीच दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Aug 04, 2026 | 12:45 AMAaj Ka Rashifal: मंगलवार को चमकेगा इन राशियों का नसीब, खुलेगा किस्मत का बंद ताला
Aug 04, 2026 | 12:10 AMइंदौर में दतिया उपचुनाव की जीत का जश्न; कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाइयां
Aug 03, 2026 | 11:41 PMमुरैना में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच
Aug 03, 2026 | 11:23 PMवाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PMबांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
Aug 03, 2026 | 11:11 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM














