-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Morena »
- Morena 26 Year Old Suspicious Death Father Alleges Murder
मुरैना में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच
- Reported By: योगेश पाराशर | Edited By: सजल रघुवंशी
Morena Suspicious Death Case: मुरैना में युवक की मौत पर गरमाया माहौल, पिता ने लगाया हत्या का आरोप, निष्पक्ष जांच के लिए एसपी दफ्तर पहुंचकर गुहार, बाजार जाने की बात कहकर निकला था 26 वर्षीय मुश्ताक।

मुरैना में युवक की संदिग्ध मौत (सोर्स- सोशल मीडिया)
Morena Youth Death Case: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक युवक की मौत को लेकर नया विवाद सामने आया है। मृतक के पिता ने इसे सामान्य मौत नहीं बल्कि हत्या करार देते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) से न्याय की गुहार लगाई है।
झुंडपुरा निवासी इमामुद्दीन खान अपने साथियों के साथ सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचे और शिकायत सौंपते हुए आरोप लगाया कि उनके 26 वर्षीय बेटे मुश्ताक खान की हत्या रतनपुर निवासी दीपक रावत ने की है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
बाजार जाने की बात कहकर निकला था मुश्ताक, अगले दिन गंभीर हालत में मिला
शिकायत के अनुसार, एक अगस्त की शाम मुश्ताक खान घर से बाजार जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों का आरोप है कि दो अगस्त को रतनपुर निवासी सौरभ रावत और उसके पिता गप्पी रावत ई-रिक्शा से मुश्ताक को गंभीर हालत में उसके घर के बाहर छोड़कर चले गए। परिवार का कहना है कि उस समय उसकी हालत बेहद खराब थी और बाद में उसकी मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
मुरैना में दर्दनाक हादसा; सीवर लाइन के भारी पाइप के नीचे दबने से 4 साल की मासूम बच्ची की मौत
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस की जीत पर जीतू पटवारी ने समाजवादी पार्टी का जताया आभार, कही बड़ी बात- देखें VIDEO
ये सीट कांग्रेस की थी और कांग्रेस के ही पास गई…उपचुनाव में BJP की हार के बाद CM मोहन यादव का पहला रिएक्शन
सीहोर में दतिया उपचुनाव की जीत की गूंज, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न; कही बड़ी बात
दीपक रावत पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप
इमामुद्दीन खान का आरोप है कि एक अगस्त की रात मुश्ताक शराब के नशे की हालत में दीपक रावत के घर रुका था। इसी दौरान उसके साथ कथित रूप से मारपीट की गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और बाद में उसकी मौत हो गई। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि चश्मदीद आकाश पुत्र पूरन और बबूल रावत ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने एक अगस्त की रात करीब 10 बजे नहर के पास दीपक रावत के साथ मुश्ताक को नशे की हालत में देखा था। इन्हीं तथ्यों के आधार पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, जांच के बाद होगी कार्रवाई
उधर, सबलगढ़ पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत सभी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: मुरैना में दर्दनाक हादसा; सीवर लाइन के भारी पाइप के नीचे दबने से 4 साल की मासूम बच्ची की मौत
वहीं, मृतक के परिजनों का कहना है कि उन्हें निष्पक्ष जांच और न्याय की उम्मीद है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Morena 26 year old suspicious death father alleges murder
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुरैना में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच
Aug 03, 2026 | 11:23 PMवाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PMबांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
Aug 03, 2026 | 11:11 PMमायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी
Aug 03, 2026 | 11:02 PMमुरैना में दर्दनाक हादसा; सीवर लाइन के भारी पाइप के नीचे दबने से 4 साल की मासूम बच्ची की मौत
Aug 03, 2026 | 10:59 PMनितिन नबीन का द्वार…BJP की करारी हार, सम्राट की कुर्सी पर लटकी तलवार! बांकीपुर का रिजल्ट बदलेगा बिहार?
Aug 03, 2026 | 10:57 PMSheikh Hasina के सार्वजनिक रूप से सामने आने से भड़का बांग्लादेश बोला- भगोड़े की वजह से भारत न बिगाड़े संबंध
Aug 03, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM













