iPhone 18 Pro का इंतजार होगा खत्म, सितंबर में लॉन्च की तैयारी, दमदार बैटरी, नया A20 Pro चिप मचेगी धूम

iPhone 18 Pro Launch Date: Apple जल्द ही अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max का लॉन्च करने वाला है जो अब करीब दो महीने दूर माना जा रहा है। जिसको लेकर कई बाते चल रही है।
iPhone 18 Pro is set to end preparations are underway for a September launch
iPhone 18 (Source. Gemini)
Published on
Updated on

iPhone 18 Price In India: Apple जल्द ही अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max का लॉन्च करने वाला है जो अब करीब दो महीने दूर माना जा रहा है। जैसी कि सभी को पता है कि हर साल की तरह इस बार भी कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है लेकिन लगातार सामने आ रही लीक्स ने टेक जगत में उत्साह बढ़ा दिया है। सामने आई रिपोर्ट्स में देखा जा रहा है कि इस बार iPhone 18 Pro सीरीज के साथ Apple अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी पेश कर सकता है। जिसमें नई बैटरी, A20 Pro चिप, बेहतर कैमरा, AI फीचर्स और संभावित कीमत बढ़ोतरी इसे साल का सबसे चर्चित लॉन्च बना सकते हैं।

कब हो सकता है लॉन्च?

वहीं Bloomberg के पत्रकार Mark Gurman के अनुसार Apple अपना सालाना लॉन्च इवेंट 8 या 9 सितंबर 2026 को आयोजित कर सकता है। वहीं नए iPhone की बिक्री और पहली डिलीवरी 18 सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन अभी कंपनी ने इन तारीखों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

डिजाइन में बड़े बदलाव नहीं

लीक्स में बताया जा रहा है कि iPhone 18 Pro में फ्लैट-एज डिजाइन और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप बरकरार रहेगा। लेकिन इसमें रियर पैनल पहले से ज्यादा प्रीमियम और सीमलेस हो सकता है। साथ ही कैमरा मॉड्यूल थोड़ा बड़ा होने की उम्मीद है जबकि बड़ी बैटरी और बेहतर कूलिंग सिस्टम की वजह से फोन पहले से थोड़ा मोटा भी हो सकता है। इसके साथ ही रंगों की बात करें तो इस बार Dark Cherry नया सिग्नेचर कलर हो सकता है। इसके अलावा Light Blue, Silver और Dark Grey जैसे रंग भी देखने को मिल सकते हैं।

A20 Pro चिप, दमदार बैटरी और कैमरे में बड़ा सुधार

रिपोर्ट्स में यह जानकारी भी सामने आई है कि iPhone 18 Pro में Apple का नया A20 Pro प्रोसेसर मिलेगा जिसे 2nm तकनीक पर तैयार किया जाएगा। इससे फोन की स्पीड, गेमिंग, बैटरी बैकअप और ऑन-डिवाइस AI परफॉर्मेंस में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। इतना ही नहीं बैटरी को लेकर इस बार सबसे बड़ा अपग्रेड सामने आ सकता है। जिसको लेकर बताया जा रहा है कि iPhone 18 Pro Max में 5,500mAh तक की बैटरी मिलने की चर्चा है। वहीं कैमरा सिस्टम में 48MP ट्रिपल कैमरा सेटअप बरकरार रह सकता है लेकिन वैरिएबल अपर्चर, बेहतर टेलीफोटो लेंस, नया इमेज सेंसर और 24MP फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।

कीमत बढ़ने की भी चर्चा

फीचर्स को लेकर रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि इसमें 2nm चिप, बड़ी बैटरी और नए कैमरा हार्डवेयर की वजह से Apple की मैन्युफैक्चरिंग लागत बढ़ रही है। ऐसे में भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत करीब 1,39,900 रुपये और iPhone 18 Pro Max की कीमत 1,54,900 रुपये तक पहुंच सकती है। हालांकि लॉन्च से पहले कंपनी की ओर से किसी भी कीमत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com