-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Indian Astronaut Shubhanshu Shukla On Space Food Mission Started Microalgae Experiment Important Research Is Being Done From Iss
शुभांशु शुक्ला ने स्पेस में शुरू किया एल्गी आधारित फूड मिशन
- Written By: सिमरन सिंह
एक्सिओम मिशन-4 अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर वैज्ञानिक प्रयोगों की श्रृंखला जारी है, जहां पायलट और भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने ‘स्पेस माइक्रोएल्गी एक्सपेरिमें की शुरुआत की है।

Shubhanshu Shukla mission update (सौ. X)
एक्सिओम मिशन-4 के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर वैज्ञानिक प्रयोगों की श्रृंखला जारी है, जहां पायलट और भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने ‘स्पेस माइक्रोएल्गी एक्सपेरिमेंट’ की शुरुआत की है। उनके साथ इस मिशन में कमांडर पेगी व्हिट्सन, मिशन विशेषज्ञ स्वाँव उजनांस्की विस्निएव्स्की और तिबोर कपु भी शामिल हैं।
भविष्य का भोजन बन सकती है शैवाल
इस प्रयोग के तहत शुभांशु विशेष प्रकार की शैवाल (एल्गी) उगा रहे हैं, जो भविष्य में अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ताजे और पौष्टिक भोजन का स्त्रोत बन सकती हैं। एल्गी दरअसल छोटे-छोटे पौधे होते हैं जो पानी में उगते हैं। इनमें मौजूद क्लोरोफिल के कारण ये सूर्य की रोशनी से ऊर्जा बनाते हैं और ऑक्सीजन का उत्पादन भी करते हैं।
शुभांशु के अनुसार, “शैवाल छोटे स्पेस में उगाई जा सकती हैं और ये प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स का समृद्ध स्रोत हैं। इससे अंतरिक्ष यात्रियों को लंबी यात्राओं के दौरान हेल्दी डाइट मिल सकती है।”
सम्बंधित ख़बरें
इजरायल का ईरान पर घातक हमला, तेहरान में स्पेस रिसर्च सेंटर और एयर डिफेंस फैक्ट्री को किया तबाह
अंतरिक्ष में इतिहास रचने का इनाम! शुभांशु को मिला अशोक चक्र, कीर्ति और शौर्य चक्र से सम्मानित होंगे ये जांबाज
ISS पहुंचे पहले भारतीय शुभांशु शुक्ला, बोले-अंतरिक्ष में दंत स्वास्थ्य अहम
नवभारत विशेष: गहन अंतरिक्ष में धातुओं और ऊर्जा की खोज, अंतरिक्ष के अनसुलझे रहस्य होगे उजागर
न्यूरो-मोशन वीआर प्रोजेक्ट: दिमाग और शरीर पर अंतरिक्ष का असर
मिशन के अन्य हिस्सों में, सभी क्रू मेंबर्स ने न्यूरो मोशन वीआर प्रोजेक्ट में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने VR हेडसेट पहनकर काम किया, जिससे अंतरिक्ष में दिमाग और मूवमेंट पर पड़ने वाले प्रभावों का डेटा इकट्ठा किया गया। इससे भविष्य में स्पेस मिशन की मनोवैज्ञानिक और शारीरिक रणनीतियों को बेहतर बनाया जा सकेगा।
माइक्रोग्रैविटी में दवा परीक्षण की तैयारी
मिशन विशेषज्ञ स्वाँव ने माइक्रोफ्लूडिक डिजाइन एक्सपेरिमेंट किया, जिसमें केरमिट टूल्स की मदद से माइक्रोग्रैविटी में तरल पदार्थों के व्यवहार को परखा गया। इस तकनीक से भविष्य में ऑटोनॉमस ड्रग टेस्टिंग डिवाइस बनाने में मदद मिलेगी।
सरकार ने बताए मुफ्त साइबर सुरक्षा टूल्स, मोबाइल और लैपटॉप के लिए बेहद जरूरी
सुरक्षा पर चर्चा और प्रधानमंत्री से संवाद
तिबोर कपु ने हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ऑर्बन से वीडियो कॉल के माध्यम से चर्चा की, वहीं पेगी व्हिट्सन और स्वाँव ने डॉ. लुसी लो (मुख्य वैज्ञानिक, एक्सिओम स्पेस) से अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की। उल्लेखनीय है कि हाल ही में शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष से भारत के प्रधानमंत्री से भी संवाद किया था।
Indian astronaut shubhanshu shukla on space food mission started microalgae experiment important research is being done from iss
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मानसून में सड़कें रहेंगी सुरक्षित, बीएमसी ने शुरू की ‘My BMC Road’ शिकायत प्रणाली
Jun 20, 2026 | 10:11 AMDominican Republic Resort में लगी भीषण आग, इटली की महिला पर्यटक की मौत, 1700 लोगों का रेस्क्यू
Jun 20, 2026 | 10:08 AMगजब है वर्धा का सिंदी मेघे! चोरों ने पार की शातिरपन की हदें, रातों-रात पूरा का पूरा ‘कुआं’ ही चुरा ले गए चोर
Jun 20, 2026 | 10:03 AMHaunted 3D Day 8: डर का जादू बरकरार, दर्शकों को डराने में कामयाब रहे विक्रम भट्ट, फिल्म ने कमाए इतने करोड़
Jun 20, 2026 | 09:52 AMजोखिम वाली इमारतों से लोगों को हटाएगी म्हाडा, मिलेगी 20 हजार रुपये मासिक किराया सहायता
Jun 20, 2026 | 09:47 AMअमरावती में मतदान की गोपनीयता भंग, पोलिंग बूथ के अंदर मतपत्रिका का फोटो खींचने वाले के खिलाफ केस दर्ज
Jun 20, 2026 | 09:44 AMInstagram का बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल की हर फोटो पर लिख सकेंगे अलग कैप्शन, क्रिएटर्स के लिए नया क्रिएटिव फीचर
Jun 20, 2026 | 09:39 AMवीडियो गैलरी

डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM














